Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जिम आने वाली महिला को ट्रेनर ने प्रेमजाल में फंसाया, पीड़ित पति ने रोते हुए लिखा सुसाइड नोट, मुख्यमंत्री से की सख्त कार्रवाई की मांग
    Featured

    जिम आने वाली महिला को ट्रेनर ने प्रेमजाल में फंसाया, पीड़ित पति ने रोते हुए लिखा सुसाइड नोट, मुख्यमंत्री से की सख्त कार्रवाई की मांग

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6653108351747897933735792e6da4674dab1b072b47bf1da9adde0c7d4edefa4c5f7b11e7bfad35f549e8
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    इंदौर/स्वराज टुडे:’पत्नी-पत्नी और वो’ की एक और झकझोर देने वाली कहानी मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आई है। यहां एक पति ने पहले पांच पन्नों में अपनी दर्दभरी कहानी लिखी, फिर वीडियो बनाकर रोते हुए बताया कि कैसे उसकी पत्नी जिम में जाने के बाद एक ‘लव जिहादी’ की चंगुल में फंस चुकी है और उसे कहीं न्याय नहीं मिला। तंग आकर उसने जहर खा लिया। वह अस्पताल में अब जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

    शिकायत के बावजूद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पति ने खा लिया जहर

    मामला इंदौर के एरोड्रम इलाके का है। सुविदी नगर के दिनेश मिश्रा ने जहर खाने से पहले अपनी जिंदगी को पटरी पर वापस लाने की कई कोशिशें कीं। मिश्रा ने 5 पन्नों में लिखी अपनी कहानी में बताया है कि उसने कई बार पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे दिनेश ने बुधवार शाम को घर में जहर पी लिया। उसे गंभीर हालत में शहर के भंडारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

    दिनेश मिश्रा ने क्या लगाया आरोप

    दिनेश मिश्रा ने अपने सुसाइड नोट और वीडियो में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी दीपिका उसे शादी के बाद से ही धोखा दे रही थी। वह जिस जिम में जाती थी वहीं पर आने वाले मुस्लिम युवक मकसूद खान ने ‘लव जिहाद’ में उसे फंसा लिया है। दिनेश ने कहा कि उसकी पत्नी पीठ पीछे ना सिर्फ मकसदू से मुलाकात करती है बल्कि उसे पैसे भी देती थी। इसके कई सबूत उसके पास हैं। कई बार उसने ऑनलाइन पेमेंट भी किया है।

    यह भी पढ़ें :  भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    दिनेश ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी शादी को 10 साल हो चुके हैं और दो बेटे हैं। लेकिन उसकी पत्नी उसे लगातार धोखा दे रही है जिसके कारण वह यह सुसाइड कर रहा है। दिनेश ने कहा कि उसकी पत्नी जिम जाती है जहां ट्रेनर मकसूद खान ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। मकसूद से वह रात-रात भर बात करती है। दिनेश ने इसकी शिकायत कई बार एरोड्रम थाने पर की, लेकिन पुलिस ने किसी तरह से सुनवाई नहीं की।

    बुधवार शाम दिनेश ने एक वीडियो बनाकर रोते हुए अपना दर्द जाहिर किया और कैमरे के सामने ही जहर खा लिया। वह कहते हैं, ‘मेरी मौत की वजह मोहम्मद मकसूद खान एक जिहादी है, जिसने एक और हिंदू लड़की को फंसाया था। लेकिन राजीनामा होने के कारण केस खत्म हो गया था। लेकिन इस बार मेरी जिंदगी को तहस-नहस कर दिया।’ दिनेश ने कैमरे के सामने दो डिब्बे चूहे मारने की दवा खा ली।

    सीएम से सख्त ऐक्शन की मांग

    दिनेश मिश्रा ने अपने सुसाइड नोट में मध्य प्रदेश शासन और मुख्यमंत्री मोहन यादव से यह भी निवेदन किया है कि देश में चल रहा है लव जिहाद मामले में कोई कठोर कार्रवाई का कदम सरकार को उठाना पड़ेगा। उसने लिखा,’लव जिहाद मामले में महिलाएं कभी किसी जिहादी के खिलाफ कुछ नहीं बोलती हैं लेकिन सबूत देने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई भी नहीं होती है।’

    थाना प्रभारी तरुण भाटी ने कहा कि पिछले दिनों फरियादी थाने पर आया था। यह देखा जा रहा है कि उसकी शिकायत किस एसआई को दी गई थी और उसने क्या ऐक्शन लिया। दिनेश की हालत स्थिर है। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले में संज्ञान ले लिया है।

    यह भी पढ़ें :  जयपुर में आज गिराई जाएगी 45 साल पुरानी नूरानी मस्जिद, 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आज फिर तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, अगले 3 तीन घंटे में 3 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी..

    यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर में 3000 अग्निवीरों ने भी दिखाई अपनी ताकत, पाकिस्तान को ‘धुआं-धुआं’ करने में बड़ा रोल

    यह भी पढ़ें: प्रेमी के प्यार में अपना आपा खो बैठी महिला, अपने 4 वर्षीय मासूम बच्चे का कर दिया बेरहमी से कत्ल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026

    राशिफल 17 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 17, 2026

    दबंगों से परेशान महिला कलेक्टर के पैरों में गिरी, रोते हुए बोली- साहब! बेटी के साथ रोज होती है छेड़छाड़, बचा लो

    June 17, 2026

    B.Ed. छात्रों के लिए सरकारी छात्रवृत्ति योजनाएँ, सभी विवरण जानें

    June 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,636 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,068 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026914 Views
    Don't Miss

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरिया/स्वराज टुडे: कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र में देर रात हुई सनसनीखेज घटना…

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026

    राशिफल 17 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.