Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पंजाब, हरियाणा और यूपी से अब तक 12 गिरफ्तार
    Featured

    पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पंजाब, हरियाणा और यूपी से अब तक 12 गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6650390851747795376899dd0d0741f7bdbfcc743d996faf14e900101e3745870bdba4d0cff54429a84de5
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से पिछले दो सप्ताह में एक यूट्यूबर समेत कम से कम 12 लोगों को पकड़़ा गया है। जांच में ये सामने आया है कि वे उत्तर भारत में सक्रिय पड़़ोसी देश से जुड़़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा थे।

    पुलिस ने यह जानकारी दी। इनमें से छह को पंजाब से और चार को पड़़ोसी राज्य हरियाणा से पकड़़ा गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में हरियाणा की यूट्यूबर समेत दो महिलाएं नयी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के कथित तौर पर संपर्क में थीं। भारत ने 13 मई को जासूसी में कथित रूप से शामिल होने के कारण पाकिस्तानी अधिकारी को निष्कासित कर दिया था।

    अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील जानकारी कथित तौर पर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये संदिग्धों के वित्तीय लेन-देन की जांच और उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का फॉरेंसिक विश्लेषण भी किया जा रहा है। पंजाब और हरियाणा से की गई गिरफ्तारियों के अलावा, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एक कथित एजेंट को रविवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर से विशेष कार्य बल द्वारा गिरफ्तार किया गया।

    पंजाब पुलिस ने चार मई को अमृतसर के अजनाला के रहने वाले फलकशेर मसीह और सूरज मसीह को सीमावर्ती जिले में सेना के छावनी क्षेत्रों व हवाई अड्ड़ों की संवेदनशीलजानकारी और तस्वीरें आईएसआई को भेजने में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था।

    पुलिस ने बताया था कि दोनों आरोपी सेना की गतिविधियों, बीएसएफ शिविरों और हवाई अड्ड़ों, तस्वीरों और अन्य संवेदनशील आंकड़़ों जैसी महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र करने और पाकिस्तान में अपने आकाओं को भेजने में कथित तौर पर शामिल थे। दिल्ली स्थित उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी अधिकारी दानिश से जुड़़ी जासूसी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए पंजाब पुलिस ने 11 मई को एक महिला सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।

    अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय गुजाला और यामीन मोहम्मद के रूप में हुई है, जो मलेरकोटला के रहने वाले हैं। पुलिस जांच के अनुसार, वे (गुजाला और यामीन) गोपनीय जानकारी साझा करने के बदले ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से रुपये प्राप्त कर रहे थे। पूछताछ के दौरान, गुजाला ने भारतीय सेना की गतिविधियों के बारे में गोपनीय जानकारी नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी अधिकारी के साथ साझा करने की बात कथित तौर पर कबूल की।

    यह भी पढ़ें :  फरार वारंटियों एवं लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ के क्रम में रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ₹16 लाख की राशि हड़पकर दो साल से फरार चल रहा आरोपी अमित सिंह गिरफ्तार

    पुलिस ने बताया कि गुजाला ने खुलासा किया कि वह पैसे के लिए ऐसा कर रही थी और आरोपी अधिकारी ने उसे यूपीआई के माध्यम से दो बार में कुल 30,000 रुपए भेजे थे, जिसमें से एक बार 10,000 रुपए और दूसरी बार 20,000 रुपए दिये गये थे।

    इस बीच, पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संवेदनशील सैन्य जानकारी साझा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, “15 मई 2025 को मिली विश्वसनीय खुफिया जानकारी से संकेत मिला कि सुखप्रीत सिंह और करणबीर सिंह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंधित गोपनीय विवरण पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ साझा कर रहे थे। इस सूचना में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेना की आवाजाही और प्रमुख रणनीतिक स्थान शामिल थे।”

    हरियाणा पुलिस ने 15 मई को पाकिस्तान में कुछ लोगों को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के आरोप में पानीपत जिले से 25 वर्षीय नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला इलाही पाकिस्तान स्थित आईएसआई में अपने आका के संपर्क में भी था। इलाही एक फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड़ के रूप में काम करता था और उस पर पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने का आरोप है।

    वह पानीपत में हाली कॉलोनी में अपनी बहन और बहनोई के साथ रह रहा था। हरियाणा पुलिस ने इलाही की गिरफ्तारी के एक दिन बाद कैथल में 25 वर्षीय स्नातकोत्तर छात्र को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के साथ कथित तौर पर संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कैथल जिले के गुहला इलाके के देवेंद्र सिंह को हथियारों के साथ सोशल मीडि़या पर तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हरियाणा पुलिस को मामले की जांच के दौरान पता चला कि सिंह पिछले वर्ष नवंबर में तीर्थयात्रा पर पाकिस्तान गया था। सिंह, पंजाब के एक कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढाई कर रहा था। पुलिस ने बताया कि तीर्थयात्रा के दौरान सिंह पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के साथ कथित तौर पर संपर्क में आया और लौटने के बाद भी उनके संपर्क में रहा। पुलिस के मुताबिक, सिंह ने पटियाला छावनी की कुछ तस्वीरें बाहर से खींचकर भेजने की बात कथित तौर पर कबूल की है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    हरियाणा पुलिस ने 16 मई को हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि मल्होत्रा, ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती है। पुलिस के मुताबिक, ज्योति मल्होत्रा को शुक्रवार को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मल्होत्रा के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ज्योति के यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर क्रमशः 3.77 लाख सब्सक्राइबर और 1.33 लाख फॉलोअर हैं। पुलिस ने बताया कि वह पाकिस्तानी कर्मचारी दानिश के संपर्क में थीं। पुलिस के मुताबिक, ज्योति के यूट्यूब चैनल पर उनकी पाकिस्तान यात्रा के कुछ वीडि़यो देखे गए हैं, जिसमें ‘पाकिस्तान में भारतीय लड़़की’, ‘कटास राज मंदिर में भारतीय लड़़की’ और ‘पाकिस्तान में लग्जरी बस की सवारी करती भारतीय लड़़की’ शामिल हैं। हिसार के सिविल लाइंस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 2023 में ज्योति पाकिस्तान उच्चायोग में दानिश के संपर्क में आई, जहां वह पड़़ोसी देश की यात्रा के लिए वीजा लेने गई थी।

    हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने रविवार को बताया था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के चार दिन के सैन्य संघर्ष के दौरान ज्योति दानिश के साथ कथित तौर पर संपर्क में थी और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी मल्होत्रा को ‘अपने सम्पर्क’ के तौर पर तैयार कर रही थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को एक अदालत में पेश किए जाने के बाद ज्योति को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। सावन ने बताया, “यह भी एक तरह का युद्ध है, जिसमें वे (पाकिस्तानी आईएसआई) प्रभावशाली लोगों के जरिये अपनी बात को आगे बढाने की कोशिश करते हैं। ”

    यह भी पढ़ें :  Raipur: कार चढ़ाकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी भरत मंगनानी ने किया कोर्ट में सरेंडर

    पुलिस के अनुसार, ज्योति ने कई बार पाकिस्तान और एक बार चीन की यात्रा की थी। पुलिस ने बताया कि ज्योति के वित्तीय लेन-देन और यात्रा विवरण की जांच की जा रही है। हरियाणा पुलिस ने रविवार को बताया कि उसने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में नूंह जिले से 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने बताया कि अरमान को शनिवार को दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक कर्मचारी के माध्यम से भारतीय सेना और अन्य सैन्य गतिविधियों से संबंधित जानकारी पड़़ोसी मुल्क के साथ साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अरमान को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है और उस पर आरोप है कि वह लंबे समय से व्हाट्सऐप और सोशल मीडि़या मंचों के माध्यम से जानकारी साझा कर रहा था। नूंह पुलिस ने सोमवार को एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक झोलाछाप को गिरफ्तार किया।

    उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार को रामपुर जिले के टांड़ा कस्बे से पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एक कथित एजेंट को गिरफ्तार कर लिया। शहजाद को एसटीएफ की मुरादाबाद इकाई ने सीमा पार तस्करी और आईएसआई के लिए जासूसी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के बारे में सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार किया था।

    एसटीएफ ने बताया कि शहजाद कथित तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़़ी संवेदनशील जानकारी अपने आकाओं को दे रहा था। एसटीएफ ने आरोप लगाया कि वह पिछले कुछ वर्ष में कई बार पाकिस्तान गया और कथित तौर पर सीमा पार से सौंदर्य प्रसाधन, कपड़़े, मसाले और अन्य वस्तुओं की तस्करी करता था।

    यह भी पढ़ें:गीता समोटा ने रचा इतिहास, बनीं माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला CISF अधिकारी

    यह भी पढ़ें:शेयर ट्रेडिंग से पैसा कमाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, 3 साल से चल रहा था फरार

    यह भी पढ़ें:राजधानी भोपाल में लव जिहाद: मुस्लिम युवती ने पहचान छिपाकर हिन्दू लड़के को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर बनाने लगी इस बात के लिए दबाव

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, हरकत में आया प्रशासन

    August 24, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,874 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,497 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    कोरबा के रानी धनराज कुंवर देवी अस्पताल (PHC) के बाथरूम में मानव भ्रूण मिलने से…

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.