Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पूर्वोत्तर की वनवासी बहनें बस्तर की संस्कृति से होंगी परिचित, 40 छात्राओं का दल चार दिन रहेगा बस्तर में, वनवासी कल्याण आश्रम ने किया एक्सपोजर विजिट का आयोजन
    Featured

    पूर्वोत्तर की वनवासी बहनें बस्तर की संस्कृति से होंगी परिचित, 40 छात्राओं का दल चार दिन रहेगा बस्तर में, वनवासी कल्याण आश्रम ने किया एक्सपोजर विजिट का आयोजन

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250429 204814 4382
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: रायपुर के शबरी कन्या आश्रम में रहकर पढ़ाई करने वाली पूर्वोत्तर राज्यों की लगभग 40 वनवासी बहनें छत्तीसगढ़ के बस्तर की जनजातीय संस्कृति और रीति-रिवाजों से परिचित होंगी। वनवासी कल्याण आश्रम की स्थानीय इकाई वनवासी विकास समिति द्वारा इन छात्राओं को चार दिन के बस्तर एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया है। आज कल्याण आश्रम की अखिल भारतीय प्रशिक्षण टोली की सदस्य श्रीमती माधुरी जोशी, समिति के रायपुर महानगर के सचिव श्री राजीव शर्मा, सहसचिव श्री प्रवीण अग्रवाल,हितरक्षा प्रमुख कृष्णकांत वैष्णव, कार्यालय प्रमुख राजेश बघेल सहित अन्य सदस्यों ने इस दल को बस द्वारा बस्तर के लिए रवाना किया। इन छात्राओं को प्रांत सह छात्रावास प्रमुख श्रीमती संगीता चौबे की देखरेख में बस्तर भेजा गया है। पूर्वोत्तर की इन छात्राओं के साथ भनपुरी के दुर्गावती कन्या आश्रम की बालिकाओं द्वारा जगदलपुर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

    समिति के महानगर सचिव श्री राजीव शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से सम्बद्ध वनवासी विकास समिति द्वारा रायपुर में संचालित शबरी कन्या आश्रम में पूर्वोत्तर राज्यों असम, अरूणाचल, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड की लगभग 40 बहनें रह रहीं हैं और रायपुर में अपनी पढ़ाई कर रहीं हैं। इन बहनों को छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर अंचल की आदिवासी परम्पराओं, रीति-रिवाजों और संस्कृति से परिचित कराने के लिए यह एक्सपोजर विजिट कराया जा रहा है।

    IMG 20250429 WA0044

    इस विजिट का मुख्य उद्देश्य विभिन्न जनजातीय समाजों को एक-दूसरे की संस्कृति से परिचित कराना, एक-दूसरे के प्रति संवेदनशीलता और आत्मीयता का भाव जागृत करना और जनजातीय तथा गैर जनजातीय समाजों के बीच एकत्व का भाव विकसित करना है। उन्होंने बताया कि यह बहनें अगले चार दिन बस्तर में रहेंगी। सभी बहनें चित्रकोट, दन्तेवाड़ा, बारसुर, भानपुरी आदि जगहों पर भ्रमण करेंगी। बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन स्थलों के साथ-साथ खान-पान, रहन-सहन आदि का अनुभव इन बहनों को अपने इस प्रवास के दौरान मिलेगा।
    बस्तर प्रवास के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों की आदिवासी बालिकाएं अपने गृह राज्यों के वनवासी जीवन-संस्कृति और बस्तर की आदिवासी संस्कृति में समानता का भी अनुभव कर सकेंगी। खेती के तरीकों, वनांचलों में जीवन-यापन, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के साथ-साथ खूबसूरत पर्यटन स्थलों से आजीविका के अवसरों का आकलन भी पूर्वोत्तर और बस्तर के नजरिए से इस प्रवास के दौरान किया जा सकेगा।

    यह भी पढ़ें :  जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    प्रवास से ,” वनवासी समाज और अन्य समाज एक समान ही है, सभी की संस्कृति भी एक जैसी है’’ की भावना का विकास होगा।

    यह भी पढ़ें: राजभवन में जालसाजी करने वाला आरोपी महामंडलेश्वर अजय रामदास रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा, 5 साल से चल रहा था फरार

    यह भी पढ़ें: कार की छत पर सवार होकर स्टंट करने वाले बिगड़ैल नवाबों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश

    यह भी पढ़ें: सतना में थाने के अंदर घुसकर हेड कॉन्स्टेबल को मारी गोली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,877 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: गुजरात के राजकोट में 30 एकड़ में फैली कंपनी- पान हेल्थ। आज…

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.