Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सतना में थाने के अंदर घुसकर हेड कॉन्स्टेबल को मारी गोली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
    Featured

    सतना में थाने के अंदर घुसकर हेड कॉन्स्टेबल को मारी गोली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66225073517459325460437819f62da7856258fb8cd4d87f87708b8e8b64b047f651422ee131105b8fcebe
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    सतना/स्वराज टुडे:  मध्य प्रदेश के सतना जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने जैतवारा थाना के अंदर घुसकर ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । वहीं इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है । उधर घायल पुलिसकर्मी का रीवा मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।

    थाने में घुसकर बदमाश ने मारी गोली

    1200 675 24059349 thumbnail 16x9 shut

    घटना उस वक़्त घटी जब जैतवारा थाने के अंदर बैरक में प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग खाना खा रहे थे। तभी एक नकाबपोश युवक ने पास आकर गोली चला दी, जिससे वहां हड़कंप मच गया। गोली मारने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। वहीं गोली लगने से प्रधान आरक्षक लहूलुहान हो गए। गोली की आवाज सुनते ही दूसरे पुलिस वाले उनकी तरफ भागे और खून से लथपथ प्रिंस गर्ग को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

    रीवा मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

    जिला अस्पताल में डॉक्टर ने हेड कॉन्स्टेबल प्रिंस गर्ग का प्राथमिक इलाज किया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्रिंस गर्ग को सतना से संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना । बहरहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

    जीतू पटवारी ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

    बात दें कि बीते 2 दिनों में मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मध्य प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। प्रदेश में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस की पिटाई के बाद अब थाने में घुसकर अपराधी ने पुलिस वाले को गोली मारी दी है।

    यह भी पढ़ें :  प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

    इस वारदात के सम्बंध में एडिशनल एसपी शिवेश सिंह बघेलने कहा,”जैतवारा थाने में बैरक में बने कमरे में प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग आराम कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने गोली मार दी, जिसमें वे घायल हो गए हैं। उनका रीवा मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में 40 से 50 पुलिसकर्मी जुटे हुए हैं।”

    एमपी में पुलिस भी सुरक्षित नहीं

    मध्य प्रदेश में बीते एक दो महीने में पुलिस वालों पर हमले में कई मामले सामने आ चुके हैं। 28 अप्रैल को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत बदमाशों ने जीआरपी के हेड कांस्टेबल पर हमला कर घायल कर दिया था। वहीं 24 मार्च 2025 को सीहोर से खेड़ी गांव में पुलिस टीम पर हमला हुआ था, जिसमें एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अलावा कुछ महीनों पहले छतरपुर जिले में अराजक तत्वों ने पुलिस थाने में पथराव कर दिया था, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

    यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए दूसरी मंजिल पर चढ़ रहा था बॉयफ्रेंड, पिता ने नीचे से देखा और मार दी गोली, मौके पर मौत

    यह भी पढ़ें: कनाडा में एक और भारतीय छात्रा की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, 4 दिन से लापता थी AAP नेता की बेटी

    यह भी पढ़ें: ‘मुस्लिम गैंग’ के मर्द करते थे रेप, औरतें करती थी हिंदू लड़कियों का ब्रेनवॉश: भोपाल कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने कूटा, पुलिस ने उठक-बैठक करवाई

    यह भी पढ़ें :  Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.