Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी का महिला मोर्चा व युवा मोर्चा ने फूंका पुतला

    April 22, 2026

    राशिफल 22 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 22, 2026

    ‘नेताओं के बेड से शुरू होता है 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर’, पप्पू यादव के बयान पर मचा बवाल, राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शोक संदेश: नहीं रहे सक्ती के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह, कल किया जाएगा अंतिम संस्कार, जानिए सक्ती राज परिवार का इतिहास
    Featured

    शोक संदेश: नहीं रहे सक्ती के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह, कल किया जाएगा अंतिम संस्कार, जानिए सक्ती राज परिवार का इतिहास

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 29, 2025Updated:April 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250429 173218 8829
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    सक्ती/स्वराज टुडे: अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से सक्ती रियासत के राजा रहे एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने सक्ती स्थित हरि गुजर महल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और महल में ही रहकर इलाज करवा रहे थे।

    18 साल की उम्र में संभाली थी सक्ती रियासत की सत्ता

    छह दशक पहले नगर के लोगों ने सक्ती रियासत के नए राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह का राज्याभिषेक देखा था। तब राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह महज 18 साल के थे। इसके बाद पीढियां बदलती गई है। 1865 में 14 रियासतों का गठन हुआ था। उस समय सक्ती छोटी रियासत थी। उस समय बड़ी रियासत बस्तर थी।

    सक्ती रियासत के सबसे पहले राजा हरि गुजर हुए। इनके पुत्र रुपनारायण सिंह ने गद्दी 1914 में निधन होते तक सम्हाली। राजा रूपनारायण की एकमात्र बेटी थी। कोई बेटा नहीं था। उनकी बेटी की शादी रायगढ़ के राजा नटवर सिंह के साथ हुई थी। उन्होंने छोटे भाई चित्रभान के बेटे लीलाधर सिंह को गोद लिया था। 1914 में ही राजा लीलाधर राजा बन गए थे।

    जिवेंद्र बहादुर सिंह का अल्पायु में ही निधन हो जाने के कारण 18 वर्ष की उम्र में 1960 में सुरेंद्र बहादुर सिंह राजा बनें और विरासत को अभी तक 83 वर्ष की आयु तक सम्हाल रहे थे। उनके छोटे भाई कुमार पुष्पेंद्र बहादुर सिंह का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया है।

    राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सन 1977 में देश मे लगे आपातकाल के बावजूद सक्ति विधानसभा से विधायक के रूप मे जीत दर्ज की थी। राजा सुरेंद्र बहादुर की भी कोई संतान नहीं होने से उन्होंने धर्मेंद्र को दत्तक पुत्र बनाया था।

    यह भी पढ़ें :  जानिए क्या है नारी शक्ति वंदन अधिनियम, कानून तो पास हो चुका लेकिन लागू होने में अब भी फंसा है एक पेंच

    पूरे भारत की राजनीति में देखा जाए तो किसी राज परिवार ने निरंतर 5 दशकों (50 वर्षों) तक सक्रिय राजनीति में अपना प्रतिनिधित्व रखा है, तो उसमें सक्ती रियासत अग्रणी है, जिसके सदस्य निरंतर सन 1952 से पांच दशकों तक सक्ति विधानसभा क्षेत्र में विधायक के रूप में सत्तासीन रहे । इस दौरान सक्ती रियासत के सन् 1952 से राजा लीलाधर सिंह, राजमाता टंक राजेश्वरी सिंह, कुमार पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, इंदुमती एवं राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह भी चार बार विधायक एवम मंत्री रहे एवं इस रियासत ने अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से ही कांग्रेस की राजनीति में अपना गहरा प्रभाव छोड़ा है।

    आज भी इनके समर्थक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में देखे जाते हैं, तथा लोगों की आस्था आज भी सक्ति रियासत के प्रति अटूट बनी हुई है। सक्ती विधानसभा क्षेत्र सामान्य सीट होने के बावजूद एक राजगोंड आदिवासी परिवार से पांच दशकों तक विधानसभा का विधायक बने रहना राजनीतिक मायने में काफी अहम रखता है।

    पूरे प्रदेश में शोक की लहर

    IMG 20250429 WA0038

    राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे न केवल मध्यप्रदेश की दिग्गज राजनीति का हिस्सा रहे, बल्कि शक्ति रियासत के राजा के रूप में भी अत्यंत लोकप्रिय थे। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में भी उन्होंने लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई।

    उनकी पहचान एक प्रभावशाली और दृढ़ नेता के रूप में थी। शक्ति क्षेत्र में उन्होंने विभिन्न धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना और संचालन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्थानीय जनता ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    यह भी पढ़ें :  सीएसईबी कॉलोनी के आवासों को ध्वस्त करने का कार्य अटका, खाली मकानों में असामाजिक तत्वों सहित बाहरी लोगों कब्जा होने कही जा रही बात

    राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के शव को अंतिम दर्शन के लिए हरि गुजर महल में ही रखा गया है । परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक कल बुधवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी जिसमें विभिन्न रियासतों के राज परिवारों के अलावा अनेक राजनेता ,जनप्रतिनिधि एवं आम जनमानस शामिल होंगे । वहीं राजवाड़ा मुक्तिधाम सक्ती में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी का महिला मोर्चा व युवा मोर्चा ने फूंका पुतला

    April 22, 2026

    राशिफल 22 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 22, 2026

    ‘नेताओं के बेड से शुरू होता है 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर’, पप्पू यादव के बयान पर मचा बवाल, राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस

    April 22, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के अधीन CSEB HTPP के डिंडोलभांटा व झाबू के राखड़ बांध में चरम पर भष्ट्राचार, मूकदर्शक बने जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि

    April 22, 2026

    मंझले भाई ने की बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, फिर गुस्साए पिता ने छोटे बेटे के साथ मिलकर मंझले बेटे को मार डाला, एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से मचा कोहराम

    April 22, 2026

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध

    April 21, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026831 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026794 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026772 Views
    Don't Miss

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी का महिला मोर्चा व युवा मोर्चा ने फूंका पुतला

    April 22, 2026

    कोरबा में भाजपा महिला मोर्चा व युवा मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला दहन…

    राशिफल 22 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 22, 2026

    ‘नेताओं के बेड से शुरू होता है 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर’, पप्पू यादव के बयान पर मचा बवाल, राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस

    April 22, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के अधीन CSEB HTPP के डिंडोलभांटा व झाबू के राखड़ बांध में चरम पर भष्ट्राचार, मूकदर्शक बने जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि

    April 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.