Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पाक से प्रताड़ित हिंदू शरणार्थियों ने छत्तीसगढ़ में रहने की लगाई गुहार, कहा-‘पाकिस्तान नहीं लौटेंगे, अब यही है हमारा देश’
    Featured

    पाक से प्रताड़ित हिंदू शरणार्थियों ने छत्तीसगढ़ में रहने की लगाई गुहार, कहा-‘पाकिस्तान नहीं लौटेंगे, अब यही है हमारा देश’

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6619505371745728228585e7969f01efefa6f09c47b260481bbec35629b0caac57e16c0618ce379cc2f642
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से आए सभी लोगों के वीजा रद्द कर उन्हें वापस भेजने के निर्देश जारी किए हैं। इसी बीच, पाकिस्तान के सिंध प्रांत से प्रताड़ित होकर भारत पहुंचे हिंदू शरणार्थियों ने छत्तीसगढ़ सरकार से प्रदेश में स्थायी रूप से रहने की अपील की है।

     

    20 अप्रैल को सीमा पार कर भारत आए इन शरणार्थियों ने शनिवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। फिलहाल ये सभी रायपुर के शदाणी दरबार में शरण लिए हुए हैं। इन शरणार्थी परिवारों ने आईएएनएस से बात करते हुए अपनी व्यथा साझा की।

    सिंध से आए रवि कुमार ने कहा, “हम पाकिस्तान छोड़कर हमेशा के लिए आए हैं। वहां हम पर डाकुओं ने हमला किया, गोली मारी गई। हमें आजादी नहीं थी, न कारोबार कर सकते थे। मजबूरी में सब कुछ छोड़कर भारत आए हैं। अब वापस पाकिस्तान जाने का सवाल ही नहीं उठता।”

    उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार का आभार जताते हुए कहा कि अगर सरकार उन्हें यहीं रहने की अनुमति देती है, तो वे अपने परिवार का भविष्य यहीं सुरक्षित करना चाहते हैं। जम्मू के आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए रवि कुमार ने कहा, “आतंकवादी न हिंदू के दोस्त हैं न मुसलमान के। जो निर्दोषों को मारता है, वह इंसान नहीं जालिम है।”

    जिला घोटकी, सिंध से आए सहदेव कुमार ने कहा, “हम हिंदू हैं और हिंदुस्तान के अलावा कहीं नहीं जा सकते। अगर हमें यहां से निकाला गया तो हम कहां जाएंगे? बंटवारे के समय कुछ लोग उधर चले गए, कुछ इधर रह गए। अब हम लौटने नहीं आए हैं, बल्कि हमेशा के लिए यहां बसने आए हैं।”

    यह भी पढ़ें :  Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वे कागजी कार्रवाई पूरी करें, किसी को भी वापस नहीं भेजा जाएगा। साथ ही पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि शरणार्थियों के दस्तावेज जल्द से जल्द पूरे किए जाएं।

    सहदेव कुमार ने भावुक होकर कहा, “अगर हमें पाकिस्तान भेजा गया तो वह हमारी मौत के समान होगा। हमें अपनी मातृभूमि हिंदुस्तान में ही जीने का हक चाहिए। हमने अपने गुरु जी की शरण ली है और यहीं रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपने बच्चों का भविष्य बनाना चाहते हैं।”

    सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ सरकार शरणार्थियों के निवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने भरोसा दिलाया है कि इंसानियत के आधार पर इन हिंदू शरणार्थियों को राहत दी जाएगी और कागजी प्रक्रिया के बाद उनके निवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: यूपी में बसपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारने के बाद चाकू से गोदकर हत्या, देखते रहें लोग; वारदात के बाद बवाल

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    यह भी पढ़ें: हिरन दफनाने को खोदा जा रहा था गड्ढा, अचानक आई टन की आवाज ; अंदर जो दिखा उसने उड़ा दिए सभी के होश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.