Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भाजपा के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन, कांग्रेस के पार्षदों ने थामा कमल, दीपका उपचुनाव में भाजपा का दमदार जनसंपर्क अभियान, कांग्रेस को बड़ा झटका

    May 28, 2026

    एक-एक निवाले को तरसाती है नई नवेली बहू, सास-ससुर पर चलाती है लात घूंसे, देती है गंदी-गंदी गालियां, बेटा भी देता है बहु का साथ, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर

    May 28, 2026

    खराब फल बेचने पर 11 दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करवाया लगभग 28 किलो खराब फल

    May 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»यूपी में बसपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारने के बाद चाकू से गोदकर हत्या, देखते रहें लोग; वारदात के बाद बवाल
    Featured

    यूपी में बसपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारने के बाद चाकू से गोदकर हत्या, देखते रहें लोग; वारदात के बाद बवाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n661913524174572698750630609af4cb0e31c457bc78ede36c2e95571e7fe82892629450d3c4fcc2f64bc6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    फिरोजाबाद/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में नौ वर्ष पूर्व हुई हत्या का बदला लेने के लिए गांव मोहम्मदाबाद में बसपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य की शनिवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई।

    बेखौफ हत्यारों ने पहले गले में गोली मारी। इसके बाद चाकुओं से तब तक ताबड़तोड़ प्रहार करते रहे जब तक उसकी सांसें चलना बंद नहीं हो गईं। बाद में तमंचा लहराते हुए भाग गए। इस दौरान आसपास रहने वाले लोग और दुकानदार मूकदर्शक बने रहे। वारदात के बाद जमकर बवाल हुआ।

    स्वजन ने आरोपितों का घर फूंकने का प्रयास किया। शव लेकर जा रही पुलिस से धक्कामुक्की की। जिप्सी पर डंडे बरसा कर शव छीन लिया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। गांव में रहने वाले 50 वर्षीय विनोद कुमार उर्फ पप्पू कुशवाह की मुहल्ले में रहने वाले रिश्तेदार परिवार से वर्ष 2016 में हुई हत्या के मामले रंजिश चल रही थी।

    हालांकि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मुकदमा समाप्त हो गया था, इसके बाद भी दूसरे पक्ष के मन में बदला लेने की चिंगरी भड़क रही थी। पप्पू को इसका आभास नहीं था।

    सिर, चेहरे और गले पर चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार

    शनिवार सुबह वह बाइक लेकर दाढ़ी कटवाने मुहल्ले में ही एक दुकान पर गया था। सवा नौ बजे दुकान से निकलते ही हमलावरों ने उसे घेर लिया। पहले पीछे से गले में गोली मारी, जिससे वह बाइक से गिर पड़ा। इसके बाद दो हमलावरों ने सिर, चेहरे और गले पर चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार किए। पप्पू की मृत्यु होने के बाद हमलावर तमंचे लहराते हुए भाग गए। घटना की जानकारी स्वजन को हुई तो हंगामा खड़ा हो गया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय "heal your mind heal your life" एवं त्रिदिवसीय कार्यक्रम "खुशियों का पासवर्ड" कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न

    उन्होंने आरोपितों का घर जलाने का प्रयास किया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिप्सी में रखा तो स्वजन और ग्रामीण भड़क गए। पुलिस से धक्कामुक्की और जिप्सी पर डंडे बरसाकर उन्होंने शव छीन लिया। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ एसएसपी सौरभ दीक्षित मौके पर पहुंचे।

    गिरफ्तारी को लगी पुलिस की कई टीमें

    एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि मृतक के पुत्र प्रिंस की तहरीर पर गांव के ही रितिक, शिवम, मुकुल और अंकित के साथ लाल बहादुर निवासी गांव सहपऊ जनपद हाथरस व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस की कई टीमें लगी हैं। सीसीटीवी कैमरे में घटना के फुटेज मिले हैं।

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निवेशकों को दी बड़ी सौगात

    यह भी पढ़ें: 6 नाबालिगों ने दिल्ली में शख्स की चाकू मारकर हत्या की, मकसद जानकर चौंक जाएंगे आप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भाजपा के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन, कांग्रेस के पार्षदों ने थामा कमल, दीपका उपचुनाव में भाजपा का दमदार जनसंपर्क अभियान, कांग्रेस को बड़ा झटका

    May 28, 2026

    एक-एक निवाले को तरसाती है नई नवेली बहू, सास-ससुर पर चलाती है लात घूंसे, देती है गंदी-गंदी गालियां, बेटा भी देता है बहु का साथ, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर

    May 28, 2026

    खराब फल बेचने पर 11 दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करवाया लगभग 28 किलो खराब फल

    May 28, 2026

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचकांक में कोरबा जिले ने हासिल किया प्रथम स्थान

    May 28, 2026

    शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    May 28, 2026

    सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले 05 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को पुलिस कमिश्नर रायपुर ने किया सम्मानित

    May 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,561 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,007 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026891 Views
    Don't Miss

    भाजपा के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन, कांग्रेस के पार्षदों ने थामा कमल, दीपका उपचुनाव में भाजपा का दमदार जनसंपर्क अभियान, कांग्रेस को बड़ा झटका

    May 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में भारतीय…

    एक-एक निवाले को तरसाती है नई नवेली बहू, सास-ससुर पर चलाती है लात घूंसे, देती है गंदी-गंदी गालियां, बेटा भी देता है बहु का साथ, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर

    May 28, 2026

    खराब फल बेचने पर 11 दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करवाया लगभग 28 किलो खराब फल

    May 28, 2026

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचकांक में कोरबा जिले ने हासिल किया प्रथम स्थान

    May 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.