Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मासूम करंट से तड़प रहा था, लोग तमाशबीन थे… तभी एक युवक ने कूदकर बचाई जान, दिल छू लेगा वीडियो…
    Featured

    मासूम करंट से तड़प रहा था, लोग तमाशबीन थे… तभी एक युवक ने कूदकर बचाई जान, दिल छू लेगा वीडियो…

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66103120017451579598713b614edd9072ad2ef595891ce428fe6e447a7e03b5415870ca5616cd4b879bee
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    चेन्नई/स्वराज टुडे: चेन्नई में बारिश के बाद सड़क पर पानी भरा था. नौ साल का बच्चा करंट की चपेट में आकर पानी में गिर गया था. वह तड़प रहा था, चीख रहा था, लेकिन वहां खड़े लोगों में हिम्मत नहीं थी कि आगे बढ़कर उसकी मदद कर सकें, तभी एक राहगीर युवक कन्नन अपनी बाइक रोकता है, हालात को समझता है और बिना एक पल गंवाए अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में कूद पड़ता है.

    इंसानियत, साहस और संवेदना की सबसे खूबसूरत मिसाल 

    ये कहानी सिर्फ एक बच्चे की जान बचाने की नहीं, इंसानियत, साहस और संवेदना की सबसे खूबसूरत मिसाल है, जो अब एक वायरल वीडियो के जरिए लोगों के दिलों को छू रही है.

    यह मामला चेन्नई के अरुंबक्कम इलाके का है. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

    सड़क पर गिरा पड़ा था विद्युत प्रवाहित तार

    दरअसल, तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा स्कूल से घर लौट रहा था. बारिश के कारण सड़क किनारे पानी जमा था और बच्चा उसी में से गुजर रहा था. जैसे ही वह एक जंक्शन बॉक्स के पास से गुजरा, उसका पैर एक टूटे तार पर पड़ गया, तार में करंट था. वह तुरंत जमीन पर गिर गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा.

    देखें वीडियो:

     

    उसी वक्त बाइक पर सवार होकर जा रहे कन्नन नाम के युवक की नजर पड़ी. पहले कन्नन को लगा कि बच्चा फिसलकर गिर गया होगा, लेकिन जैसे ही वह पास पहुंचे तो देखा कि बच्चे का शरीर बुरी तरह से कांप रहा है, तभी उन्हें समझ आया कि बच्चा करंट की चपेट में है.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    जान हथेली पर रखकर बचाई बच्चे की जान

    कन्नन ने बिना अपनी जान की परवाह किए, पानी में उतरकर बच्चे को बचाने की कोशिश की. खुद को करंट लगने के बावजूद उन्होंने बच्चे को पानी से खींचकर बाहर निकाला. इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

    कन्नन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे अपनी जान की परवाह नहीं थी. अगर मैंने उसे नहीं बचाया होता तो मैं जिंदगी भर चैन से नहीं रह पाता. एक इंसान की जान बचाना सबसे जरूरी था.

    कन्नन ने कहा कि मैंने मदद के लिए लोगों को आवाज दी, लेकिन कोई आगे नहीं आया. फिर मैं पास गया और उसे छुआ, मुझे भी बिजली का झटका लगा, लेकिन फिर भी मैंने उसे खींच लिया. इसके बाद हमने उसकी छाती को दबाया, ताकि वह सांस ले सके. प्राथमिक उपचार दिया और उसे अस्पताल ले गए. यहां डर की कोई बात नहीं थी. मेरी जान या उसकी जान, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. इस बहादुरी के लिए लोग कन्नन की जमकर सराहना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें रियल हीरो बता रहे हैं और उनकी इंसानियत को सलाम कर रहे हैं.

    यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: आयुष्मान भारत घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, हरियाणा समेत इन राज्यों में फैला नेटवर्क

    यह भी पढ़ें: शादी से 2 दिन पहले युवती ने प्रेमी की मदद से मंगेतर पर कराया जानलेवा हमला, एक दर्जन से ज्यादा जगह हुआ था फ्रैक्चर, आज इलाज के दौरान हुई मौत

    यह भी पढ़ें :  Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    यह भी पढ़ें: NITG ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025: जूनियर असिस्टेंट सहित 523 पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 30 अप्रैल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    बुलंदशहर/स्वराज टुडे:  खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर भाल निवासी पिंकी ने प्रेमी की…

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.