Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    October 14, 2026

    New Delhi: उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, जानिए कब होगा तरीखों का ऐलान, EVM पर भी आया बड़ा अपडेट

    October 14, 2026

    Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गौ तस्करी पर उपमुख्यमंत्री की चेतावनी बेअसर, वनांचल क्षेत्र में बेखौफ जारी गौ तस्करी का अवैध कारोबार
    Featured

    गौ तस्करी पर उपमुख्यमंत्री की चेतावनी बेअसर, वनांचल क्षेत्र में बेखौफ जारी गौ तस्करी का अवैध कारोबार

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250403 WA0020
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायगढ़/स्वराज टुडे: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सख्त निर्देशों और कड़े कानूनों के बावजूद जिले सुदूर वनांचल क्षेत्रो में गौ तस्करी का काला कारोबार धड़ल्ले से जारी है। सरकार ने तस्करों पर नकेल कसने के लिए सात साल तक की सजा और पचास हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया है तथा जिन रास्तों से गौ तस्करी होगी उन सभी थाना प्रभारी पर भी कड़ी कार्यवाही होगी लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। पुलिस की निष्क्रियता और प्रशासन की अनदेखी से गौ तस्करी का अवैध कारोबार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।

    मवेशी तस्करी के मुख्य केंद्र और सेफ कॉरिडोर…

    जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र जैसे- लैलूंगा, धरमजयगढ़, छाल, हाटी, कापू में हर हफ्ते हजारों मवेशियों की अवैध तस्करी की जा रही है। लैलूंगा क्षेत्र के हांड़ीपानी, तोलमा, आमापाली, झगरपुर, गमेकेला, बरदरहा, ढोरोबीजा, टांगरजोर, टोंघोपारा सहित सीमावर्ती इलाके अंतरराज्यीय गौ तस्करी का सबसे बड़ा केंद्र बन चुके हैं। गौ तस्करों द्वारा कई गुप्त रास्तों का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें आमापाली, पोटीया, बगडाही, कड़ेना, मालपानी, करहिकछार, सहसपुर, कटाईपाली, बरदरहा, टोंघोपारा और तोलमा कि सड़को से होकर गुजरते है हैं। सूत्रों के मुताबिक, हर सोमवार और गुरुवार को लगने वाले बाजारों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मवेशियों को ओडिशा और झारखंड की ओर पैदल हांककर ले जाया जाता है।

    जिम्मेदारों की भूमिका संदिग्ध….

    स्थानीय प्रशासन को इन गतिविधियों की पूरी जानकारी है, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस तस्करों को खुला संरक्षण दे रही है। जिन थाना प्रभारियों को पहले से सूचना दी जाती है, वे कार्रवाई करने के बजाय आंखें मूंद लेते हैं। कुछ पुलिस अधिकारी तो तस्करों के नेटवर्क का हिस्सा बन चुके हैं और मुनाफा कमा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    अमानवीयता की हदें पार….

    तस्करों द्वारा मवेशियों के साथ की जा रही क्रूरता की तस्वीरें झकझोर देने वाली हैं। ये निर्दोष जानवर भूखे-प्यासे तस्करी के लिए हांके जाते हैं। मजदूरी पर हायर किए गए दिहाड़ी मजदूर 500 से 1000 रुपये लेकर इन्हें बेरहमी से पीटते हैं और दम तोड़ने तक हांकते रहते हैं। पशु क्रूरता अधिनियम की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।

    प्रशासन की नाकामी और सरकार की साख पर बड़ा सवाल…

    राज्य सरकार ने गौ तस्करी रोकने के लिए कठोर कानून बनाए हैं। पकड़े गए वाहनों को राजसात करने, वाहन मालिकों पर कार्रवाई करने और पुलिस की मिलीभगत पाए जाने पर सख्त एक्शन लेने का दावा किया गया था। हर जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त कर विशेष निगरानी की बात कही गई थी। लेकिन यह सब सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया। जब हमारी टीम ने इस मामले की गहरी पड़ताल की, तो यह स्पष्ट हुआ कि यह तस्करी सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क है। जब प्रशासन को तस्करों के ठिकानों और उनके रूट्स की पूरी जानकारी है, तो कार्रवाई क्यों नहीं होती? क्या सरकार के सख्त आदेशों की कोई अहमियत नहीं रह गई?

    बहरहाल अब सबकी निगाहें सरकार और उच्च अधिकारियों पर टिकी हैं। क्या वे इस संगठित तस्करी के जाल को तोड़ पाएंगे, या फिर यह अपराधियों के लिए सेफ कॉरिडोर बना रहेगा? जनता जवाब मांग रही है, और अगर जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह मामला सरकार की साख पर भी बड़ा सवाल बन सकता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुदमुरा में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

    यह भी पढ़ें: कुएं में लाशें ही लाशेंः भीषण हादसा..कांप उठे लोग-एक डूबा, बचाने के चक्कर में 8 की मौत!

    यह भी पढ़ें: कोई दवा नहीं कर रही है काम, तेजी से फैल रहा है एक रहस्यमय वायरस, खांसी में खून आना हैं लक्षण

    यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी के बाद ये तीन नेता बन सकते हैं देश के प्रधानमंत्री, ग्रह नक्षत्र बना रहे इन्हें प्रबल दावेदार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    October 14, 2026

    New Delhi: उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, जानिए कब होगा तरीखों का ऐलान, EVM पर भी आया बड़ा अपडेट

    October 14, 2026

    Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    October 13, 2026

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,410 Views
    Don't Miss

    Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    October 14, 2026

    मेरठ/स्वराज टुडे: : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली और रूह…

    New Delhi: उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, जानिए कब होगा तरीखों का ऐलान, EVM पर भी आया बड़ा अपडेट

    October 14, 2026

    Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    October 13, 2026

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.