नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में अलग अलग प्रकार के वायरस लगातार फैल रहे हैं, जिनमें से कई जानलेवा भी हैं। रूस में एक रहस्यमय वायरस के तेजी से फैलने से लोग बहुत चिंतित हैं। इस वायरस से संक्रमित लोगों को बहुत तेज बुखार होता है और खांसी में खून आता है। इससे लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है।
रहस्यमय वायरस से संक्रमित मरीजों का कोरोना और फ्लू के लिए परीक्षण किया गया। मगर वे नेगेटिव आये हैं। इसलिए ये रहस्य बना हुआ है कि लोग किस वायरस से पीड़ित हैं। वायरस के इलाज के लिए एंटीबायोटिक्स का उपयोग किया जा रहा है, मगर ऐसा प्रतीत होता है कि मरीजों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में मरीजों का इलाज करना बहुत कठिन हो गया है।
रूस में फैल रहे इस वायरस की पहचान करना मुश्किल होता जा रहा है, क्योंकि इस पर कोई भी एंटीबायोटिक काम नहीं करती और फ्लू, कोरोना या अन्य टेस्ट पॉजिटिव नहीं आते। वहीं, मरीजों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में डॉक्टर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं ताकि वे इस वायरस से सुरक्षित रह सकें।
ये हैं लक्षण
इस वायरस से पीड़ित मरीजों में शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं, जो धीरे-धीरे बिगड़ते जाते हैं। इसके कुछ लक्षण इस प्रकार हैं:
● शरीर में दर्द और अस्वस्थता महसूस होना।
● तेज़ बुखार।
● अधिक खांसी आने के कारण मरीज रोने लगते हैं।
● खून की खांसी आना।
संक्रमण से कैसे सुरक्षित रहें?
● किसी भी प्रकार के संक्रमण से खुद को बचाने के लिए अच्छी स्वच्छता बनाए रखें।
● डॉक्टर द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
● बार-बार हाथ धोने की आदत डालें।
● अपने आहार में संतुलित आहार शामिल करने का प्रयास करें।
यह भी पढ़ें:फूड सेफ्टी ऑफिसर के बंपर पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल

Editor in Chief



















