Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Vedanta blast case: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्‍यक्षता में बनी जांच कमेटी ने घटनास्थल का किया दौरा

    April 16, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CBI ने अरुणपति त्रिपाठी की करोड़ों की बेनामी संपत्ति का किया खुलासा

    April 16, 2026

    ‘आपके आंसू मेरे हैं’: Vedanta पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे पर भावुक हुए अनिल अग्रवाल, बोले- जांच में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बेटे को जेल से छुड़वाने के नाम पर 1.25 लाख की ठगी, बुजुर्ग पिता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
    Featured

    बेटे को जेल से छुड़वाने के नाम पर 1.25 लाख की ठगी, बुजुर्ग पिता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250331 WA0074 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: जेल से छुड़वाने के नाम पर 74 वर्षीय बुजुर्ग से 1 लाख 25 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का आरोप शहजादा खान उर्फ राजू खान पर लगा है, जिसने खुद को बड़े पुलिस अधिकारियों और न्यायाधीशों का करीबी बताकर फरियादी से पैसे ऐंठ लिए। अब ठगी का शिकार हुए बुजुर्ग ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बुजुर्ग पिता ने यह भी बताया कि आरोपी खुद को पूर्व मंत्री कवासी लखमा का करीबी बताता है, जिससे वह लोगों को झांसे में लेता है।

    बेटे को जेल से छुड़ाने का दिया झांसा

    शिकायतकर्ता घसिया धोबी (74 वर्ष) निवासी सुखरीखुर्द, थाना उरगा ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा दाऊलाल उर्फ कुसया बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत कोरबा जेल में बंद है। अगस्त 2024 में आरोपी सहजादा खान उर्फ राजू खान उनके घर पहुंचा और कहा कि वह भी जेल में उनके बेटे के साथ था। उसने खुद को कोरबा के जजों और बड़े पुलिस अधिकारियों का करीबी बताते हुए कहा कि वह 1.25 लाख रुपये में घसिया धोबी के बेटे को जेल से छुड़वा सकता है।

    आरोपी के झांसे में आकर फरियादी ने अपनी खेती गिरवी रखकर 11 अगस्त 2024 को पहले 50,000 रुपये दिए, फिर एक हफ्ते बाद 40,000 रुपये और मांगे गए, जो उन्होंने दे दिए। कुछ समय बाद आरोपी ने फिर 35,000 रुपये की मांग की, यह कहकर कि जज को पैसे देने हैं, जिससे उसके बेटे को बरी किया जा सके।

    फिर बंद कर लिया फोन, हुआ फरार

    WhatsApp Image 2025 03 27 at 12.10.49 7d3436af 1152x1536 1
    आरोपी शहजादा खान उर्फ राजू खान

    शिकायतकर्ता ने जब बार-बार अपने बेटे की रिहाई के बारे में पूछा तो आरोपी उसे टालता रहा। बाद में फरियादी को जानकारी मिली कि न्यायालय ने उसके बेटे को सजा सुना दी है और जेल से रिहाई की कोई प्रक्रिया नहीं हुई थी। जब फरियादी ने सहजादा खान को फोन करना शुरू किया, तो उसने बात करना बंद कर दिया और बाद में उसका फोन भी बंद हो गया।

    यह भी पढ़ें :  INDIAN BANK Vacancy 2026: इंडियन बैंक में ऑफिसर पद पर निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

    पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार

    अब घसिया धोबी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपी सहजादा खान उर्फ राजू खान निवासी गेवरा बस्ती, कुसमुंडा, कोरबा (हाल मुकाम चिल्हाटी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मोपका, बिलासपुर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और अपने पैसे वापस दिलाने की मांग की है।

    पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की संभावना है ।

    यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ीं, महादेव ऐप घोटाले में सीबीआई ने बनाया आरोपी

    यह भी पढ़ें: ‘लड़के भी होते हैं घरेलू हिंसा के शिकार.’, पत्नी के टॉर्चर से तंग आकर युवक घर छोड़कर भागा, अब तलाश में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: DM के चौखट पर नमाज पढ़ने पहुंच गई मुस्लिम महिला, खंभे को लगाया गले, नजारा देखकर प्रशासन में हड़कंप..!

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Vedanta blast case: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्‍यक्षता में बनी जांच कमेटी ने घटनास्थल का किया दौरा

    April 16, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CBI ने अरुणपति त्रिपाठी की करोड़ों की बेनामी संपत्ति का किया खुलासा

    April 16, 2026

    ‘आपके आंसू मेरे हैं’: Vedanta पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे पर भावुक हुए अनिल अग्रवाल, बोले- जांच में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

    April 16, 2026

    Raigarh: महादेव पान मसाला सेंटर में रेड, नकली सिगरेट का बड़ा जखीरा बरामद

    April 16, 2026

    Korba: जनपद उपाध्यक्ष सहित अन्य पर एक ग्रामीण ने पत्नी के साथ अनाचार कर हत्या का लगाया गंभीर आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

    April 16, 2026

    राशिफल 16 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 16, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026825 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026760 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026756 Views
    Don't Miss

    Vedanta blast case: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्‍यक्षता में बनी जांच कमेटी ने घटनास्थल का किया दौरा

    April 16, 2026

    छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: सक्‍ती जिले के वेदांता पावर प्‍लांट में मंगलवार को हुए भीषण हादसे…

    Raipur: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CBI ने अरुणपति त्रिपाठी की करोड़ों की बेनामी संपत्ति का किया खुलासा

    April 16, 2026

    ‘आपके आंसू मेरे हैं’: Vedanta पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे पर भावुक हुए अनिल अग्रवाल, बोले- जांच में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

    April 16, 2026

    Raigarh: महादेव पान मसाला सेंटर में रेड, नकली सिगरेट का बड़ा जखीरा बरामद

    April 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.