Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    आचार्य अविनोद कुमार का दावा: लंबी चलेगी लू, मई में झुलस जाएगा पूरा देश!

    May 4, 2026

    Delhi: विवेक विहार अग्निकांड में 4 बहुत बड़ी चूक, जिसने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां कर दी खत्म, दिल दहला देगी पूरी कहानी

    May 4, 2026

    राशिफल 4 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 17 मार्च 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 17 मार्च 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 17 मार्च दिन सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात तुला राशि में चित्रा उपरांत स्वाती नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज केमद्रुम योग बनेगा क्योंकि चंद्रमा से आगे पीछे के भाव में कोई ग्रह मौजूद नहीं होंगे। जबकि आज शुक्र और चंद्रमा के साथ बुध भी मीन राशि में मौजूद होकर त्रिग्रह बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मिथुन, कर्क और तुला राशि के लोगों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आइए जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    आज का दिन मेष राशि के लिए खर्चीला रहेगा। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, जिसे देखकर आप चिंतित और परेशान हो सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है। आपको आंखों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है, अगर ऐसा कुछ हो तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें। लव लाइफ में आज अपने पार्टनर को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों की अच्छी कमाई भी होगी।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज आप भाई-बहनों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई काम करेंगे तो आपको उसका लाभ मिलेगा। व्यापार में भी लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विदेश में रह रहे परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार मिलने से आनंदित होंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में सफलता मिलेगी।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते है कि, करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके कुछ वरिष्ठ आपको कोई ऐसा काम सौंप सकते हैं जिससे आपको एक नई पहचान मिलेगी। आपको अपने वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने करवाया सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन, 3 घंटे कोरबा के घंटाघर में रहा दिव्य शिवलिंग

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के जातक आज भावुक रहेंगे और लोगों की मदद के लिए भी तत्पर दिखेंगे। आज आपको अपने बच्चे की शिक्षा से जुड़ी किसी समस्या का निदान मिल सकता है। आपको आज रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही है तो आज आगे बढेगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का संयोग बन सकता है। यात्रा का संयोग भी बन सकता है।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। खाने पीने में आपको आज संयम रखना होगा, पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आज आप व्यापार में लाभ पाने से खुश होंगे। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में भी सफल होंगे।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन संयमित होकर चलना होगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं जिससे अपनी उलझन सुलझ सकती है। आज शाम के वक्त आपको अपने परिवार वालों से कोई सरप्राइज मिल सकता है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। लेन देन के मामले में आपको सतर्क रहना होगा।

    ​तुला राशि

    आज का दिन तुला राशि के लिए सुखद रह सकता है। कोई आर्थिक समस्या चल रही है तो आज उसका निदान निकल सकता है। आज आप अपने भाइयों से सलाह-विचार करेंगे जिससे आपको फायदा मिलेगा और आपकी कोई परेशानी दूर होगी। आज शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं यात्रा का प्लान बना सकते हैं। आपको आज आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। बिजनेस में कमाई अच्छी होगी।

    यह भी पढ़ें :  आचार्य अविनोद कुमार का दावा: लंबी चलेगी लू, मई में झुलस जाएगा पूरा देश!

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको अपने ननिहाल पक्ष के किसी रिश्तेदार से फायदा हो सकता है। लेकिन लव लाइफ में आपको वाणी पर संयम रखना होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक योजनाओं में आप आज सफलता पाएंगे।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लिए आज सोमवार का दिन अनुकूल रहेगा। माता की ओर से स्नेह पाएंगे और माता की सेहत से संबंधित कोई चिंता से आपको राहत मिलेगी। भौतिक सुख साधनों की चाहत आज पूरी होगी। आज आपके मन में कुछ सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे आपको आज फायदा मिलेगा और आपका सम्मान बढेगा। पारिवारिक जीवन में आज कुछ बदलाव होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलता नजर आ रहा है।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के जातक आज जोश और उत्साह महसूस करेंगे। आज आप उन कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे जो काफी समय से अटका हुआ है। परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी प्रकार के विवाद की स्थिति से आपको बचना होगा। नौकरी में आज आपको अपना काम पूरा करने के लिए काफी परिश्रम करना होगा। कोई सोचा हुआ काम भी आज आपका पूरा हो सकता है। आपके लिए भाग्य आज कोई लाभ का अवसर लेकर आएगा।

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके प्रभाव और वैभव में वृद्धि होगी। आज आपके धन लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी, जिससे आपको करियर में लाभ मिलेगा। आज आपकी वाणी आपको सम्मान दिलाएगी इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

    यह भी पढ़ें :  Delhi: विवेक विहार अग्निकांड में 4 बहुत बड़ी चूक, जिसने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां कर दी खत्म, दिल दहला देगी पूरी कहानी

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। आज आप भविष्य को बेहतर बनाने की कुछ योजनाओं निवेश कर सकते हैं। आपकी मित्रता का दायरा भी आज बढेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन आज सुखद रहेगा। आज आपको अपने बच्चे की नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज शाम के समय आप अपने किसी रिश्तेदार से मुलाकात कर सकते हैं।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    आचार्य अविनोद कुमार का दावा: लंबी चलेगी लू, मई में झुलस जाएगा पूरा देश!

    May 4, 2026

    Delhi: विवेक विहार अग्निकांड में 4 बहुत बड़ी चूक, जिसने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां कर दी खत्म, दिल दहला देगी पूरी कहानी

    May 4, 2026

    राशिफल 4 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 4, 2026

    बृजभूषण सिंह ने मेरा भी शोषण किया, विनेश फोगाट ने किया सनसनीखेज दावा; अब इस बात का सता रहा डर

    May 4, 2026

    सहारनपुर में दिल दहला देने वाला कांड, 14 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; आरोपी महिला गिरफ्तार

    May 3, 2026

    Sakti: आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 05 आरोपी गिरफ्तार

    May 3, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026944 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026851 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026813 Views
    Don't Miss

    आचार्य अविनोद कुमार का दावा: लंबी चलेगी लू, मई में झुलस जाएगा पूरा देश!

    May 4, 2026

    ● आचार्य अविनोद कुमार बोले: इस बार मई में गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड! ● आचार्य…

    Delhi: विवेक विहार अग्निकांड में 4 बहुत बड़ी चूक, जिसने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां कर दी खत्म, दिल दहला देगी पूरी कहानी

    May 4, 2026

    राशिफल 4 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 4, 2026

    बृजभूषण सिंह ने मेरा भी शोषण किया, विनेश फोगाट ने किया सनसनीखेज दावा; अब इस बात का सता रहा डर

    May 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.