Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026

    “अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    June 29, 2026

    भोपाल में डिलीवरी बॉय बनकर ‘मौत’ बांटता था HIV पॉजिटिव साइको किलर, अब तक 100 पुरुष और 15 महिलाओं से सम्बन्ध बनाने का दावा, चौंका देगी कहानी

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 12 मार्च 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 12 मार्च 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 12 मार्च दिन बुधवार, आज का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार कन्या,तुला और मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। दरअसल चंद्रमा का गोचर आज दिन रात सिंह राशि में होने जा रहा है और इस गोचर के दौरान चंद्रमा आज मघा नक्षत्र से संचार करेंगे। इन स्थितियों में आज चंद्रमा के गोचर से सूर्य और शनि के बीच समसप्तक योग बनेगा। इसके साथ ही आज अमला योग भी बनने जा रहा है। इससे मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सजग और सक्रिय रहेंगे। साथ ही आज आप अपने काम में किसी प्रकार का समझौता पसंद नहीं करेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक व्यवसाय करने वाले लोगों को आज परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आर्थिक लाभ के भी संयोग बनेंगे। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से आपको चिंता हो सकती है। खाने पीने के मामले में संयम बरतें।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक तो है लेकिन सेहत के मामले में इनके अपना ध्यान भी रखना होगा। आज आप अपने सांसारिक सुखों पर धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप आज घर किसी की व्यवस्था को बनने में भी सहयोग करेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में भी कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम मे परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र के साथ आपको घरेलू मामलों पर भी ध्यान देना होगा। लेकिन आज आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा। कारोबारी जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा लेकिन प्रतिद्वंद्वियों से इनको चुनौती भी मिलेगी। वैसे आज आपको ससुराल पक्ष के संबंधियों से अपेक्षित सहयोग भी मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका तालमेल रहेगा और आप प्रेमी के लिए गिफ्ट ले सकते हैं। किसी वरिष्ठ अधिकारी की ओर से आपको आज सपोर्ट और सहयोग मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  कुत्ते पर जहर का किया टेस्ट, फिर बारी-बारी से गांव के 8 लोगों की ले ली जान, अब पुलिस की गिरफ्त में छत्तीसगढ़ का साइको किलर

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी होगी। आपकी कोई चाहत पूरी होगी जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको आज दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजक करने का मौका मिलेगा। नौकरी में आपके सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी। सहकर्मियों से आपका तालमेल बना रहेगा। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। छोटी दूरी की यात्रा का भी संयोग बन सकता है।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि में आज चंद्रमा का गोचर होना शुभ फलदायी रहेगा। भावुकता पर काबू रखेंगे तो सभी कुछ आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता की ओर से आपको आज लाभ मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन भी आपका आज अनुकूल रहेगा। आप घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आज आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। आपको आज अपने मन की बातों को सोच समझकर किसी के साथ शेयर करना चाहिए। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखे।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। आपको आज शिक्षा और कारोबार में सफलता मिलने का योग है। आज विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों से समर्थन और सहयोग दोनों मिलेगा। अगर आज आप किसी की सलाह पर अपना पैसा निवेश करते हैं तो यह आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है, इसलिए आज आपको आर्थिक मामलों में सोच समझकर अपनी बुद्धि से फैसला लेना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में आज कन्या राशि के जातकों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लेकिन आपको आज सेहत के प्रति सजग रहना होगा। जिन जातकों को पथरी की शिकायत है उनकी परेशानी बढ सकती है।

    यह भी पढ़ें :  जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    ​तुला राशि

    तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज अपने कारोबार में लाभ मिलेगा। अच्छी बात यह भी है कि आपको अपने बिजनेस में साझेदारों से भी आज पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका अच्छा है। आपको कहीं से धन का लाभ मिल सकता है। साथ ही जो जातक बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी आज सुधार होगा। बच्चों की ओर से थोड़ी परेशानी रह सकती है। उनकी शिक्षा पर स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के कर्म भाव में हो रहा चंद्रमा का गोचर आज इनके लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों के बीच आज तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी इससे आपको उनसे अपेक्षित सहयोग मिल पाएगा। आज आप शौक और मनोरंजन की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। आपके घर किसी मेहमान के आगमन का संयोग बन सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज कोई अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपके घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। परिवार के साथ आपका जीवन मनोरंजक बीतेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा नहीं तो आपका खर्च बजट से बाहर हो सकता है। वैसे आपको कुछ भौतिक सुख साधन भी प्राप्त होगा। आप आज अपने किसी चाहत को पूरी कर पाएंगे। आपको आज दोस्तो से भी सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। बैंकिंग से संबंधित काम में भी आपको आज सफलता मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में 'टॉर्चर फैक्ट्री' का पर्दाफाश: 13 मजदूरों को बंधक बना हंटर और भाले से पीटा, पिटबुल का पहरा और खाने में सिर्फ नमक-रोटी

    ​मकर राशि

    आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आप सुबह से ही सक्रिय होकर अपने काम में लगे रहेंगे। आपके कई रुके हुए काम भी आज पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी का भी आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। लव लाइफ भी आज आपकी सुखद रहेगी। प्रेमी के लिए आप आज उपहार ले सकते हैं। किसी की मदद करने के लिए आपको आज समय और धन दोनों खर्च करना पड़ सकता है।

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है, इसलिए आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। आर्थिक मामलों में आपके सितार कहते हैं कि आपको आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना होगा नहीं तो आपका धन फंस सकता है। नौकरी में आपके ऊपर आज काम का दबाव रहेगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि आपके सहयोगी और सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज बच्चो के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही आज आप मनपसंद भोजन का भी आनंद लेंगे।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आपको अपने व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। आपको आज दोस्तों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रह सकता है। कोई पुरानी चाहत आज पूरी हो सकती है। धर्म कर्म के कार्यों में भी आपकी आज रुचि रहेगी। वाहन पर धन खर्च हो सकता है। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026

    “अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    June 29, 2026

    भोपाल में डिलीवरी बॉय बनकर ‘मौत’ बांटता था HIV पॉजिटिव साइको किलर, अब तक 100 पुरुष और 15 महिलाओं से सम्बन्ध बनाने का दावा, चौंका देगी कहानी

    June 29, 2026

    राशिफल 29 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 29, 2026

    50 डॉक्टरों की टीम ने बचाई मर्चेंट नेवी अधिकारी की जिंदगी; फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा युवक, डॉक्टरों ने किया कमाल

    June 29, 2026

    फार्महाउस, स्कॉर्पियो और भी बहुत कुछ… राम मंदिर दान चोरी के महापापियों की ऐसी बदली लाइफस्टाइल

    June 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,682 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,091 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026930 Views
    Don't Miss

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले की शांतप्रिय आबो हवा को न जाने किसकी नजर लग…

    “अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    June 29, 2026

    भोपाल में डिलीवरी बॉय बनकर ‘मौत’ बांटता था HIV पॉजिटिव साइको किलर, अब तक 100 पुरुष और 15 महिलाओं से सम्बन्ध बनाने का दावा, चौंका देगी कहानी

    June 29, 2026

    राशिफल 29 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.