Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जयपुर में आज गिराई जाएगी 45 साल पुरानी नूरानी मस्जिद, 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद

    June 8, 2026

    राशिफल 8 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 8, 2026

    विश्व साइकिल दिवस पर स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती साइकिल रैली संपन्न, बच्चों से लेकर अधिकारियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आग की वो लपटें और अनहोनी का डर…150 सालों से सूनी है इस गांव की होली!
    Featured

    आग की वो लपटें और अनहोनी का डर…150 सालों से सूनी है इस गांव की होली!

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 11, 2025Updated:March 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6555135981741697832438b8abadb6930773cd4f020da7f91fd229c7fe37ff583ed4180168e13d6554da4c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: होली रंगों, उमंग और उल्लास का त्योहार है, लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का एक खरहरी गांव पिछले 150 सालों से इस त्योहार को नहीं मना रहा है. जहां देशभर में होली के रंग बिखरते हैं, वहीं इस गांव में ना तो रंग खेला जाता है और ना ही होलिका दहन किया जाता है.

    76% साक्षरता दर होने के बावजूद, गांव के लोग एक पुराने अंधविश्वास का पालन कर रहे हैं, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलता आ रहा है.

    आखिर इस गांव में क्यों नहीं मनाई जाती होली?

    गांव के बुजुर्गों का कहना है कि करीब 150 साल पहले, होली के दिन गांव में भीषण आग लग गई थी. ऐसा कहा जाता है कि जैसे ही गांव के बैगा (पुजारी) ने होलिका दहन किया, अचानक उसके घर में आग लग गई. देखते ही देखते ये आग पूरे गांव में फैल गई, जिससे काफी नुकसान हुआ. तब से, गांववालों ने मान लिया कि होली मनाने से गांव पर कोई बड़ा संकट आ सकता है और उन्होंने इसे पूरी तरह त्याग दिया.

    आने वाली हर पीढ़ी निभा रही परंपरा

    खरहरी गांव के युवा भी इस परंपरा को निभा रहे हैं. 11वीं कक्षा के छात्र नमन चौहान का कहना है कि हम पढ़े-लिखे हैं, लेकिन फिर भी पूर्वजों की परंपरा का पालन कर रहे हैं. अगर गांव में होली खेली गई, तो नुकसान हो सकता है. हालांकि, कई युवा इसे अंधविश्वास मानते हैं लेकिन बुजुर्गों की बातों का सम्मान करते हुए वे इस परंपरा को निभाने पर मजबूर हैं.

    देवी मड़वारानी की चेतावनी

    छत्तीसगढ़ के इस गांव में होली ना मनाने के पीछे एक और धार्मिक मान्यता भी है. कहा जाता है कि देवी मड़वारानी ने सपने में आकर ग्रामीणों को चेतावनी दी थी कि इस गांव में होलिका दहन नहीं किया जाए, वरना बड़ा अपशगुन होगा. इसी डर के चलते आज तक गांव में होली नहीं मनाई जाती. गांव की एक महिला ने बताया कि शादी से पहले मैं होली खेलती थी, लेकिन जब से इस गांव में आई हूं, मैंने होली खेलना छोड़ दिया है.

    यह भी पढ़ें :  कोरबा प्रेस क्लब चुनाव की घोषणा: 14 जून को मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

    क्या कभी टूटेगा अंधविश्वास?

    साक्षरता बढ़ने और बदलते समय के बावजूद खरहरी गांव अब भी इस पुरानी परंपरा का पालन कर रहा है. जहां देशभर में होली के रंगों की धूम मची होती है, वहां इस गांव का माहौल फीका रहता है. हालांकि, आने वाली पीढ़ियां इस अंधविश्वास को तोड़कर होली का त्योहार मना पाएंगी या फिर ये परंपरा इसी तरह चलती रहेगी, ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

    यह भी पढ़ें: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा था प्रेमी, पकड़े जाने पर पेड़ से बांधकर हुई बेदम पिटाई

    यह भी पढ़ें: होटल के बाहर वर्दी में खड़े थे ‘DSP’, लोकल पुलिस ने पूछा- सर कहां पर है पोस्टिंग, जवाब सुनते ही महकमे में हड़कंप

    यह भी पढ़ें: देश से ये चार बड़े कानून होने जा रहे खत्म, गृहमंत्री ने कर ली पूरी तैयारी!

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जयपुर में आज गिराई जाएगी 45 साल पुरानी नूरानी मस्जिद, 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद

    June 8, 2026

    राशिफल 8 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 8, 2026

    विश्व साइकिल दिवस पर स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती साइकिल रैली संपन्न, बच्चों से लेकर अधिकारियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

    June 8, 2026

    ऑटो सवार महिला से ऑटो चालक और उसके दोस्त ने की छेड़छाड़, मुठभेड़ में घायल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    June 8, 2026

    कोरबा पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, उरगा एवं कुसमुंडा पुलिस की कार्रवाई में लगभग 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त

    June 7, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव की घोषणा: 14 जून को मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

    June 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,608 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,057 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026906 Views
    Don't Miss

    जयपुर में आज गिराई जाएगी 45 साल पुरानी नूरानी मस्जिद, 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद

    June 8, 2026

    जयपुर/स्वराज टुडे: जयपुर की नूरानी मस्जिद पर आग बुलडोजर चला दिया जाएगा. इसके लिए प्रशासन ने…

    राशिफल 8 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 8, 2026

    विश्व साइकिल दिवस पर स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती साइकिल रैली संपन्न, बच्चों से लेकर अधिकारियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

    June 8, 2026

    ऑटो सवार महिला से ऑटो चालक और उसके दोस्त ने की छेड़छाड़, मुठभेड़ में घायल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    June 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.