Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    October 3, 2026

    Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    October 3, 2026

    सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पाली पुलिस ने सुलझाई अज्ञात अधजली महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी, महिला के प्रेमी ने अपने वाहन चालक के साथ मिलकर की थी योजनाबद्ध तरीके से हत्या
    Featured

    पाली पुलिस ने सुलझाई अज्ञात अधजली महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी, महिला के प्रेमी ने अपने वाहन चालक के साथ मिलकर की थी योजनाबद्ध तरीके से हत्या

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 6, 2025Updated:March 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250306 194152 2568
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: आज जिला पुलिस प्रशासन की ओर से दी गयी अधिकृत जानकारी में बताया गया हैं कि 03 मार्च को प्रार्थी निवासी बगदरा ने थाना पाली में सूचना दी कि वह अपने पुत्र के साथ लकड़ी लेने गिधराईलमाड़ा पहाड़ किनारे गया था, जहां एक अज्ञात महिला का अधजला शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग क्रमांक-19/2025 धारा 194 BNS दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

    जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मृतका की पहचान शशिकला पुलस्त, निवासी ग्राम लाद, थाना कोरबी के रूप में की गयी। मृतका के भाई अशोक ने शव के अवशेषों में पहनी गई अंगूठी और ब्रेसलेट से उसकी पहचान की। पूछताछ में पता चला कि शशिकला वर्ष 2018 से कथित आरोपी हाई स्कूल शिक्षक के साथ रह रही थी।

    मृतका का लगातार पैसे मांगना बनी हत्या की वजह

    जांच में पता चला कि मृतका अपने कथित प्रेमी मिलन दास महंत से लगातार पैसों की मांग कर रही थी, जिससे परेशान होकर उसने उसकी हत्या की साजिश रची। 28 फरवरी की रात लगभग 12 बजे कथित आरोपी और उसके वाहन चालक सावन यादव ने मिलकर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने स्कॉर्पियो वाहन (CG 12 AG 9226) में डालकर बगदरा जंगल ले गए और पेट्रोल डालकर जला दिया।

    मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने पाली के एक होटल के पास घेराबंदी कर कथित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त वाहन को गवाहों की उपस्थिति में जप्त किया गया।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: आसिफ के फोन में मिला अश्लील कंटेंट, हेमंत-मुकेश की सर्च हिस्ट्री डिलीट, आस्था कुंज रेप केस में खुला बड़ा राज़

    आरोपी शिक्षक ने किया बड़ा खुलासा

    हिरासत में लिए गए आरोपी शिक्षक से पूछताछ में पता चला कि शशिकला जब लाद हायर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं में पढ़ाई कर रही थी, तभी इसकी अपने शिक्षक मिलन दास के साथ बातचीत होती थी। वहां से कॉलेज में जाने के बाद भी शशिकला और आरोपी के बीच फोन से बातचीत होती थी। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और महिला का मिलन दास के साथ अवैध संबंध बन गया।

    इसी दौरान जब घर वालों ने शशिकला की शादी की चर्चा की तो मिलन दास ने ही उसकी शादी करवाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। करीब छह साल पहले शशिकला की शादी भुनेश्वर गोड़ से हुई थी। लेकिन महज 15 दिनों में ही वह ससुराल छोड़कर मायके आ गई और फिर मिलन दास के साथ कटघोरा में किराए के मकान में लिव-इन में रहने लगी। जब इस बात की जानकारी शशिकला के घरवालों को मिली उन्होंने उससे संबंध तोड़ लिया। लेकिन शशिकला का भाई अशोक उससे बातचीत करता था। कभी-कभी मिलने घर भी जाता था।

    27 फरवरी को जब महिला का भाई अपनी बहन से फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, तो फोन बंद मिला। शक होने पर वह कटघोरा उसके घर पहुंचा, जहां उसे पता चला कि शशिकला और मिलन दास के बीच विवाद हुआ था। जब भाई अशोक ने मिलन से शशिकला के बारे में पूछा, तो वो टालमटोल करने लगा। जहां अशोक को मिलन की बातों पर शक हुआ और उसने तुरंत पाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि 27 फरवरी को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी मिलन ने शशिकला की हत्या कर दी

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    जानकारी के अनुसार प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर, साइबर प्रभारी रविंद्र कुमार मीणा तथा एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। उनके कुशल नेतृत्व में यह जघन्य अपराध शीघ्र सुलझाया गया।
    पाली पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए उनको विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    गिरफ्तार आरोपीगण:

    1. मिलन दास महंत (पिता – कपिल दास, उम्र – 46 वर्ष), निवासी – रंगोले, थाना पाली, जिला कोरबा।

    2. सावन यादव (पिता – मेलराम यादव, उम्र – 30 वर्ष), निवासी – रंगोले, थाना पाली, जिला कोरबा

    इस कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

    प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
    थाना प्रभारी पाली – उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह
    सहायक उपनिरीक्षक – समेदास खांडेकर
    प्रधान आरक्षक – 377 हीरावन सिंह सरूते, अमित यादवआरक्षक – 124 विवेक तिर्की, 180 अनिल कुर्रे, 61 परमालाल मांझवार

    यह भी पढ़ें: केंद्रीय विद्यालयों में ​एडमिशन​ के लिए कल शुरू हो रही प्रक्रिया, जानें एडमिशन से जुड़ी जरूरी जानकारी

    यह भी पढ़ें: 14 साल की लड़की का अपहरण कर दो महीने तक हैवानियत, 4 मुस्लिम युवकों ने वारदात को दिया अंजाम, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: और कितने अतुल सुभाष? मानव, राजेंद्र के बाद अब पत्नी के टॉर्चर की भेंट चढ़ा यूपी का गौरव कुमार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    October 3, 2026

    Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    October 3, 2026

    सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    October 3, 2026

    12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में

    October 3, 2026

    डॉ कृष्णा चौहान द्वारा मुम्बई में 6ठे ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026’ का सफल आयोजन

    October 3, 2026

    Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    October 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,977 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,532 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,400 Views
    Don't Miss

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    October 3, 2026

    ● थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई ● बरामद वाहनों के…

    Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    October 3, 2026

    सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    October 3, 2026

    12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में

    October 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.