Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    October 3, 2026

    Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    October 3, 2026

    सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»और कितने अतुल सुभाष? मानव, राजेंद्र के बाद अब पत्नी के टॉर्चर की भेंट चढ़ा यूपी का गौरव कुमार
    Featured

    और कितने अतुल सुभाष? मानव, राजेंद्र के बाद अब पत्नी के टॉर्चर की भेंट चढ़ा यूपी का गौरव कुमार

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 6, 2025Updated:March 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250306 093201 1147
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    संभल/स्वराज टुडे: अतुल सुभाष, मानव शर्मा और राजेंद्र पाल… और भी न जाने कितने ऐसे मामले हैं जहां पतियों ने पत्नियों की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया. कुछ मामले को हाईलाइट हो जाते हैं, लेकिन कई ऐसे केस भी है जो सिर्फ थानों तक ही सीमित रहते हैं या फिर वहां तक भी नहीं पहुंच पाते.

    पत्नी की यातनाओं से तंग आकर जब अतुल सुभाष ने अपनी जान दे दी तो उसके बाद कई मामले इसी तरह के लगातार सामने आने लगे. अब ऐसा ही एक और मामला सम्भल जिले से भी सामने आया है. यहां गौरव कुमार नामक शख्स ने पत्नी के अत्याचारों से निपटारा पाने के लिए मौत को चुन लिया.

    एक और पति अपनी पत्नी के टॉर्चर की चढ़ गया भेंट 

    जी हां, एक और पति अपनी पत्नी के टॉर्चर की भेंट चढ़ गया. आरोप है कि गौरव की पत्नी उसे मानसिक रूप से परेशान करती थी. वो शादी के बाद घर छोड़कर मायके चली गई थी. साथ तो रह नहीं रही थी, फिर भी पैसों की डिमांड वो गौरव से करती रहती थी. गौरव अगर उसे मना करता को वो उसे झूठे केस में धमकाने की धमकी देती. गौरव एक समय तक तो यह सब सहता रहा, उसे लगा कि शायद एक न एक दिन सब कुछ ठीक हो जाएगा. लेकिन वो कहते हैं न कि सब्र की भी एक सीमा होती है. जब पत्नी के टॉर्चर सहने की उसमें हिम्मत न रही तो गौरव ने सुसाइड कर लिया.

    पुलिस ने पत्नी प्रिया, उसकी मां और भाई के खिलाफ दर्ज किया मामला

    मंगलवार को गौरव ने आत्महत्या की. मरने से पहले वो एक सुसाइड नोट भी छोड़ गया, जिसमें उसने अपना दर्द बयां किया है. परिवार के अनुसार ऐंचोड़ा कम्बोह क्षेत्र के मौसमपुर गांव के गौरव कुमार ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, पुलिस ने बताया कि गौरव के पिता कृष्णपाल सिंह की शिकायत के आधार पर उसकी पत्नी प्रिया, उसकी मां और भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    एक साल पहले हुई थी गौरव की शादी

    पिता कृष्णपाल ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने एक साल पहले मुरादाबाद जिले के सोनकपुर के अलीनगर निवासी प्रिया से शादी की थी. इसके तुरंत बाद गौरव, उसकी पत्नी और उसके माता-पिता के बीच विवाद शुरू हो गया. उन्होंने दावा किया कि प्रिया ने आखिरकार अपना वैवाहिक घर छोड़ दिया और अपने माता-पिता के पास लौट आई. इसके बाद उसने गौरव से पैसे मांगे और मांगें पूरी न होने पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने की धमकी दी. हालांकि, इस बीच सुलह के कई प्रयासों के बावजूद प्रिया ने घर लौटने से इनकार कर दिया. जिससे उनके बेटे को काफी मानसिक परेशानी हुई. घटना के दिन गौरव ने जहर खाने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था.

    असमोली के सर्किल ऑफिसर (CO) कुलदीप कुमार ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि आत्महत्या घरेलू कलह का नतीजा थी. उन्होंने कहा कि प्रिया और दो अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. हालांकि, सुसाइड नोट गौरव ने ही लिखा था या नहीं, इसको लेकर जांच की जा रही है.

    मानव शर्मा सुसाइड केस

    ये कोई पहला केस नहीं है. 27 फरवरी को आगरा के मानव शर्मा ने भी इसी तरह सुसाइड कर लिया था. आईटी कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था. मानव ने पत्नी निकिता शर्मा पर दूसरे मर्द से संबंध रखने के गंभीर आरोप लगाए थे. 28 फरवरी की सुबह यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो देखते ही मानव की पत्नी निकिता पिता के साथ बाइक पर बैठ कर बहरन मोहल्ले से फरार हो गई थी. उसका मोबाइल भी ऑफ जा रहा है. फिलहाल उसकी तलाश जारी है.

    यह भी पढ़ें :  अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    राजेंद्र पाल सुसाइड केस

    ठीक वैसा ही एक और मामला बरेली से भी सामने आया. यहां रविवार को एक बैंककर्मी राजेंद्र पाल ने जहर खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली. बैंककर्मी की पत्नी पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा. मामला बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र का है. मृतक बैंककर्मी के भाई का आरोप है- भाभी के किसी गैर मर्द से अवैध संबंध थे, जिसके चलते भैया मानसिक रूप से परेशान थे. इसके अलावा भाभी के प्रेमी ने भी भैया को धमकाया था. बस भाभी की बेवफाई से दुखी होकर भैया ने सुसाइड कर लिया. मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

    अतुल सुभाष सुसाइड केस

    बिहार के अतुल सुभाष ने भी तीन महीने पहले पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुरालियों के टॉर्चर से परेशान होकर बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था. साथ ही 90 मिनट का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था. इस मामले में अतुल की पत्नी, सास और साले को अरेस्ट किया गया था. मामला अभी कोर्ट में चल रहा है.

    संविधान में संशोधन की जरूरत

    भारतीय संविधान में महिला उत्पीड़न पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं लेकिन यही कानून कुछ महिलाओं के लिए पुरुषों को प्रताड़ित करने का हथियार बन गया है. छेड़छाड़, रेप और दहेज उत्पीड़न के फर्जी मामले दर्ज कराना आज आम बात हो गयी है. पुरुष वर्ग अच्छे से जानता है कि महिला सुरक्षा कानून के चलते थाना कचहरी में उनकी कोई सुनवाई नहीं होगी. यही वजह है कि कानून का भय दिखाकर ऐसी महिलाएं पुरुषों का जीना मुहाल कर देती हैं कि उन्हें खुदकुशी करने के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नजर नहीं आता. ऐसे में संविधान में संशोधन की आवश्यकता महसूस की जा रही है ताकि पुरुषों को महिलाओं की प्रताड़ना से बचाया जा सके.

    यह भी पढ़ें :  गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें: विदेश मंत्री जयशंकर पर लंदन में हमले की कोशिश, पुलिसवालों के सामने खालिस्तान समर्थकों ने फाड़ा तिरंगा, देखें वीडियो..

    यह भी पढ़ें: रॉड से पीटा, ऊपर पेशाब किया..क्या है सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड? जिसकी वजह से गई मंत्री धनंजय मुंडे की कुर्सी

    यह भी पढ़ें: ये हैं वो 8 इन्वेस्टमेंट जिसमे सरकार नहीं लेती हैं कोई भी टैक्स, रिटर्न भी मिलता हैं 20 प्रतिशत तक, ITR भरने से पहले देख लिया तो बच जाएगा पैसा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    October 3, 2026

    Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    October 3, 2026

    सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    October 3, 2026

    12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में

    October 3, 2026

    डॉ कृष्णा चौहान द्वारा मुम्बई में 6ठे ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026’ का सफल आयोजन

    October 3, 2026

    Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    October 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,977 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,532 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,400 Views
    Don't Miss

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    October 3, 2026

    ● थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई ● बरामद वाहनों के…

    Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    October 3, 2026

    सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    October 3, 2026

    12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में

    October 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.