Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»IND vs AUS: कोहली-शमी का कमाल! ऑस्ट्रेलिया को हरा भारत शान से पहुंचा Champions Trophy के फाइनल में, अब 9 मार्च को कप पर करना है कब्जा
    Featured

    IND vs AUS: कोहली-शमी का कमाल! ऑस्ट्रेलिया को हरा भारत शान से पहुंचा Champions Trophy के फाइनल में, अब 9 मार्च को कप पर करना है कब्जा

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n65458216217411392606983b600bedc0f87e89cdc1add2d0844d8b8e0cf7ef5915b132216e02a2c562107e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार (4 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया.

    भारत ने इस मैच को चार विकेट से जीत लिया.

    इस जीत के हीरे विराट कोहली (Virat Kohli) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)रहे. कोहली ने जहां 84 रनों की शानदार पारी खेली, वही शमी ने ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ियों को आउट किया. अब टीम इंडिया (Team India) फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेलेगी. दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के साथ होना है. इन दोनों टीमें में से जो भी टीम विजयी होगी, भारत का फाइनल में मुकाबला उस टीम से होगा.

    ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए दिया था इतने रनों का लक्ष्य

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 265 रनों का लक्ष्य दिया था. इसे भारतीय टीम ने 48.1 ओवर में तय कर लिया था. इस तरह से टीम इंडिया शान से सेमीफाइनल में पहुंच गई है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया है.

    कोहली के नाम जुड़ीं इतनी उपलब्धियां

    विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 98 गेंदों में 84 रन की पारी खेली. इसमें उनके पांच चौके शामिल रहे. इस मैच में कोहली के नाम कई उपलब्धियां जुड़ीं. कोहली ने 17वें चैंपियंस ट्रॉफी मैच में सातवां अर्धशतक बनाया. इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया. दरअसल, कोहली आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 50 प्लस पारी खेलने वाली प्लेयर बन गए हैं. उन्होंने 53 पारियों में 24वीं बार पचास प्लस रन बनाए. सचिन ने अपने करियर में आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में 58 पारियों में 23 बार पचास प्लास स्कोर बनाया था.

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे का शंखनाद: 50 दलों की संयुक्त बैठक में बनी भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ साझा रणनीति

    अब तक खेले गए 17 चैंपियंस ट्रॉफी मैचों में कोहली के नाम एक शतक और छह अर्द्धशतक हैं. शिखर धवन, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी में छह-छह अर्धशतक जमाए हैं. विराट ने लक्ष्य का पीछा करते अपने वनडे करियर के 8000 रन भी पूरे किए. कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन तेंदुलकर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में 8720 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने आईसीसी नॉकआउट मैचों में 1 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

    मैच में कब और क्या हुआ

    265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान रोहित शर्मा 29 गेंदों में 3 चौके और एक छक्का के दम पर 28 रन पर आउट हो गए. शुभमन गिल का बल्ला नहीं बोला. वह बेन ड्वारशुइस की गेंद पर सिर्फ 8 रन पर क्लीन बोल्ड हो गए. इस तरह 43 रन पर भारत को दो विकेट गिर गए. इसके बाद श्रेयस अय्यर मैदान पर आए और विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 111 रन जोड़े. अय्यर ने 62 गेंदों में 3 चौके की मदद से 45 रन की पारी खेली. इस तरह से भारत ने 100 रन पूरे कर लिए. इसके बाद अक्षर पटेल ने कुछ आक्रामक शॉट्स खेले, लेकिन उनकी पारी 27 रनों पर सिमट गई. इसमें उनका एक चौका और एक छक्का शामिल रहा. विराट कोहली हालांकि 84 रनों पर आउट हुए. इसके बाद केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने उनका अधूरा काम पूरा कर दिया. जीत के करीब भारत था तो पंड्या 28 रन पर आउट हो गए. लेकिन अंत में भारत ने मैच चार विकेट से जीत लिया.

    यह भी पढ़ें :  Korba: न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    स्टीव स्मिथ की पारी गई बेकार

    पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी के अर्धशतकों के दम पर 264 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने 96 गेंद में चार चौके और एक छक्का की मदद से 73 रन बनाए. उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए 52, मार्नस लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 और कैरी के साथ पांचवें विकेट के लिए 54 रन जोड़े. कैरी ने 57 गेंद में 61 रन बनाए जिसमें 8 चौके और एक छक्का शामिल था. हेड जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके. वह 39 रन बनाकर आउट हो गए. कूपर कोनोली भी जल्दी आउट हो गए. मैक्सवेल को अक्षर पटेल में सस्ते में आउट कर दिया.

    भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11:

    भारतीय टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद शमी.

    ऑस्ट्रेलिया की टीमः कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा

    यह भी पढ़ें: ‘मुस्लिम एंट्री बैन.’ दुकानें भी रहें बंद, साधु-संतों की मांग; BJP विधायक ने दिया समर्थन

    यह भी पढ़ें: राम मंदिर पर ग्रेनेड हमले की थी साजिश, रहमान की गिरफ्तारी से अयोध्या में सनसनी

    यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में निकली लाइब्रेरियन के ढेरों पदों पर भर्ती, जानें पात्रता मानदंड-वेतन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026

    Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    October 4, 2026

    Korba: मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’

    October 4, 2026

    DSSSB में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए भर्ती, 48000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026

    October 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,983 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,402 Views
    Don't Miss

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के लेकर मीडिया रिपोर्ट में…

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026

    Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    October 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.