Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान ― “एक पेड़ माँ के नाम”

    June 21, 2026

    खनिज अधिकारियों को चमकाने वाले बीजेपी नेता खुमान वर्मा पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज! तिल्दा नेवरा में भारी बवाल!

    June 21, 2026

    कलयुग के दादा दादी और बाप ने एक बेटे से उसकी माँ छीन ली, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»वृद्ध डॉक्टर ने बेटी को जहर देकर मारा, फिर लगा लिया फंदा; स्टेटस पर लिखा..मैं जिंदादिल इंसान था
    Featured

    वृद्ध डॉक्टर ने बेटी को जहर देकर मारा, फिर लगा लिया फंदा; स्टेटस पर लिखा..मैं जिंदादिल इंसान था

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6542492941740965594927af18e576e918b4f645337f925e90429f6539ad6c4abec22f9a34471937b2ff9e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    भोपाल/स्वराज टुडे: राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में रहने वाले एक वृद्ध होम्योपैथी डॉक्टर का शव घर में फंदे पर लटका मिला, वहीं उनकी होम्योपैथी डॉक्टर बेटी का शव भी बिस्तर पर पड़ा मिला।

    प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि बेटी मानसिक रोगी हो गई थी, जिसकी वजह से डॉक्टर पिता बहुत परेशान रहते थे। इस कारण उन्होंने बेटी को जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद वृद्ध डॉक्टर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या और बेटी की हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। डॉक्टर ने आत्महत्या करने से पहले सोशल मीडिया पर एक स्टेटस भी लगाया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मैं जिंदादिल इंसान था..।

    बेटी और खुद के देखभाल की चिंता ने जीना कर दिया मुश्किल

    गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि 82 वर्षीय हरिकिशन शर्मा शक्ति नगर में रहते थे और भेल से रिटायर्ड थे। वे होम्योपैथी डॉक्टर थे तथा सेवानिवृत्त होने के बाद वे घर में ही डिस्पेंसरी चलाते थे। उनके घर में बड़ी संख्या में होम्योपैथिक दवाइयां भी बरामद हुई हैं। हरिकिशन शर्मा का शव फंदे पर लटका मिला। पास में उनका मोबाइल मिला है, जिसकी इंस्टाग्राम स्टोरी में सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी बेटी की मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। मैं खुद भी कई बीमारियों से पीड़ित हूं। मुझे भी सेवा की जरूरत है और बेटी को भी। मैं बेटी की देखभाल ठीक से नहीं कर पा रहा हूं। बहुत दिनों से इस तरह की परेशानी को सह रहा हूं, लेकिन अब नहीं सहा जाता। जिंदगी से थक गया हूं.. इस कारण अब मैं आत्महत्या कर रहा हूं।

    यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर दुल्हनियाँ खोजने वाले सावधान, शादी के नाम पर लाखों का चूना लगाने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पढ़िए होश उड़ा देने वाली खबर

    बेटी भी डॉक्टर बताई जा रही

    थाना प्रभारी तोमर ने बताया कि हरिकिशन शर्मा की छोटी बेटी 36 वर्षीय चित्रा शर्मा भी उनके साथ ही रहती थीं, उसकी शादी नहीं हुई थी। कुछ पड़ोसियों ने चित्रा शर्मा को भी आयुर्वेद या होम्योपैथी डॉक्टर की पढ़ाई पूरी करना बताया है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। मोहल्ले के लोग बताते हैं कि हरिकिशन शर्मा के जवान बेटे और फिर पत्नी का समय से पहले निधन हो जाने के कारण शर्मा डिप्रेशन में आ गए थे। इसके बाद से ही वे डिप्रेशन में रह रहे थे।

    भाई और माँ की मौत के बाद मानसिक संतुलन खो बैठी बेटी

    भाई और मां की मौत के बाद चित्रा शर्मा भी डिप्रेशन में चली गई और बाद में वह मेंटल डिसार्डर की शिकार हो गई। शर्मा को ही मानसिक बीमार बेटी की पूरी देखभाल करनी पड़ती थी। शर्मा की बड़ी बेटी और दामाद भोपाल में ही रहते हैं, लेकिन वे उनसे मिलने कभी-कभार ही घर आते थे। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

    यह भी पढ़ें: ‘मुझे हिन्दू धर्म के बारे में गलत जानकारी दी गई थी’… मुस्लिम से सनातन धर्म अपनाने के बाद लड़की ने खोले चौंकाने वाले राज !

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़, वीडियो भी बनाया, आग-बबूला फडणवीस ने दिया ये आदेश

    यह भी पढ़ें: पत्नी से परेशान पूर्व MLA के बेटे ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखा- बेटी बचाना-पढ़ाना बंद करो

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान ― “एक पेड़ माँ के नाम”

    June 21, 2026

    खनिज अधिकारियों को चमकाने वाले बीजेपी नेता खुमान वर्मा पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज! तिल्दा नेवरा में भारी बवाल!

    June 21, 2026

    कलयुग के दादा दादी और बाप ने एक बेटे से उसकी माँ छीन ली, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर

    June 21, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल

    June 20, 2026

    21 जून को आयोजित NEET 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी, असुविधा से बचने परीक्षार्थी रखें इन बातों का ध्यान

    June 20, 2026

    राशिफल 20 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,653 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,077 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026922 Views
    Don't Miss

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान ― “एक पेड़ माँ के नाम”

    June 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला कोरबा द्वारा “एक पेड़ माँ के…

    खनिज अधिकारियों को चमकाने वाले बीजेपी नेता खुमान वर्मा पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज! तिल्दा नेवरा में भारी बवाल!

    June 21, 2026

    कलयुग के दादा दादी और बाप ने एक बेटे से उसकी माँ छीन ली, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर

    June 21, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.