Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पत्नी को मॉर्निंग वॉक पर ले गया घुमाने, फिर एकांत में पेट्रोल डालकर लगा दी आग, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह
    Featured

    पत्नी को मॉर्निंग वॉक पर ले गया घुमाने, फिर एकांत में पेट्रोल डालकर लगा दी आग, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250220 175812 2511
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: उर्जाधानी कोरबा में पति ने अपनी दूसरी पत्नी भावना को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया है। भावना की शादी के 6 साल बाद भी उसे कोई संतान नहीं हुई। इस बात को लेकर उसका पति गोपाल आए दिन भावना के साथ विवाद करता था। आज गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के बहाने गोपाल भावना को बाहर ले गया और उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह की है।

    इस घटना में भावना 75 प्रतिशत झुलस गई है। उसे कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    पहली पत्नी की हो चुकी है मौत

    आरोपी गोपाल की पहली पत्नी की 6 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। गोपाल की पहली पत्नी भी निःसंतान थी। पहली पत्नी की मौत के बाद गोपाल ने बांगो की रहने वाली भावना से शादी की थी। बच्चा नहीं होने के कारण गोपाल भावना से अक्सर मारपीट किया करता था। उसे उसके मायके भी कई बार छोड़ आया था।

    धोखे से बाहर ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

    कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह के रहने वाले किराना व्यवसायी गोपाल अग्रवाल ने अपनी पत्नी भावना अग्रवाल से चक चकवा पहाड़ पर जाकर मॉर्निंग वॉक करने की बात कही। इसके बाद गोपाल ने पत्नी भावना को कार में बिठाया और चक चकवा पहाड़ की ओर चल दिए।

    लेकिन गोपाल उसे चक चकवा पहाड़ की बजाय देलवाडीह की दिशा में ले आया। वहां उसने कार में रखे पेट्रोल से भावना के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया और उसे मुक्तिधाम के पास फेंककर वहां से फरार हो गया।

    यह भी पढ़ें :  संत रविदास का समरसता संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा - गोपाल मोदी

    Compress 20250220 175812 2694
    घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम।

    मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने भावना को तड़पते देखा

    जब सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने ढेलवाडीह कॉलोनी के दुर्गा पंडाल के पास भावना को बुरी तरह जली हुई हालत में तड़पते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भावना को फौरन अस्पताल दाखिल कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार 

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर के अनुसार, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मामले की हर दिशा में जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की दर्दनाक मौत

    यह भी पढ़ें: वोटिंग से पहले नक्सलियों ने की शिक्षादूत और एक ग्रामीण की हत्या, बारसूर थाना क्षेत्र की घटना

    यह भी पढ़ें: 270 किलो का रॉड गिरने से गर्दन टूट गई; गोल्ड मेडलिस्ट महिला पावरलिफ्टर की मौके पर मौत, रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,268 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में 22 वां वर्ष…

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.