Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सरकारी स्कूल में जमकर हंगामा, हेडमास्टर और शिक्षिका के पति के बीच जमकर मारपीट; प्रेम प्रसंग की खुली पोल
    Featured

    सरकारी स्कूल में जमकर हंगामा, हेडमास्टर और शिक्षिका के पति के बीच जमकर मारपीट; प्रेम प्रसंग की खुली पोल

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6531167291740226698975d0dac7b89ceb56e5c5a33dd901c3159691908ae73ca2a10e9a2eea69303522c6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    मोतिहारी/स्वराज टुडे: मोतिहारी जिले के रक्सौल प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिपरिया में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विद्यालय परिसर रणभूमि में तब्दील हो गया। विद्यालय के हेडमास्टर ओमप्रकाश बैठा और वहीं कार्यरत शिक्षिका गुड्डी कुमारी के पति ओम प्रकाश पासवान के बीच जमकर मारपीट हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह विवाद प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

    छुट्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा

    जानकारी के मुताबिक, गुड्डी कुमारी के पति ओम प्रकाश पासवान खुद भी एक शिक्षक हैं। वह शुक्रवार को अपने विद्यालय से छुट्टी लेकर अपनी पत्नी के विद्यालय पहुंचे और हेडमास्टर से गुड्डी कुमारी को छुट्टी देने की बात कही। इसी बात को लेकर हेडमास्टर और शिक्षिका के पति के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान हेडमास्टर ओमप्रकाश बैठा ने अपने भाई को फोन कर बुला लिया, जिसके बाद दोनों भाइयों ने मिलकर शिक्षिका के पति को बुरी तरह पीट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    ग्रामीणों ने हेडमास्टर को बनाया बंधक

    विद्यालय परिसर में हो रही मारपीट को देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने हेडमास्टर और उनके भाई को बंधक बना लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हेडमास्टर, उनके भाई, शिक्षिका और उनके पति को हिरासत में लेकर भेलाही थाना ले आई।

    ग्रामीणों ने हेडमास्टर पर लगाए गंभीर आरोप

    स्थानीय लोगों का कहना है कि हेडमास्टर ओमप्रकाश बैठा का आचरण पहले से ही संदिग्ध था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हेडमास्टर और शिक्षिका के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक शिक्षिका के पति को लग गई थी। इसी वजह से वह विद्यालय पहुंचकर हेडमास्टर से भिड़ गए।

    यह भी पढ़ें :  बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी: मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से की मुलाकात, कहा- आदिवासी इस देश के असली मालिक

    थाने में हुआ समझौता

    इस पूरे मामले को लेकर भेलाही थाना अध्यक्ष मो. शाहरुख ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। लेकिन उन्होंने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। किसी भी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई, इसलिए किसी पर भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

    शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    इस घटना के बाद शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। विद्यालय जहां बच्चों को शिक्षा दी जाती है, वहां अगर शिक्षक खुद इस तरह का व्यवहार करेंगे, तो बच्चों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से हेडमास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को लगा 440 वोल्ट का बड़ा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो गया सबसे बड़ा मैच विनर

    यह भी पढ़ें: हिंदू लड़की लेकर शादी करने कोर्ट पहुंचा मुस्लिम युवक, वकीलों ने जमकर पीटा, कहा – लव जिहाद कर रहा था

    यह भी पढ़ें: ‘हैलो पापा, मुझे यहां से ले जाओ, ये लोग मुझे मार डालेंगे’…फिर ससुराल में हो गया बड़ा कांड

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.