Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    21 जून को आयोजित NEET 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी, असुविधा से बचने परीक्षार्थी रखें इन बातों का ध्यान

    June 20, 2026

    राशिफल 20 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 20, 2026

    17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर का पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मध्य प्रदेश के रायसेन में बड़ा धर्मांतरण कांड! 40 अनुसूचित जाति परिवारों ने अपनाया इस्लाम, जानिए पूरा मामला.
    Featured

    मध्य प्रदेश के रायसेन में बड़ा धर्मांतरण कांड! 40 अनुसूचित जाति परिवारों ने अपनाया इस्लाम, जानिए पूरा मामला.

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6522867891739730242282d80946cb2f18c5d223650c31a357e48df26bc6d0c4c7ec4d42a6b261890d6ca6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    रायसेन/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के पापड़ा गांव में धर्मांतरण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ अनुसूचित जाति के 40 परिवारों ने खुद को मुसलमान बताया है। अब तक ईसाई मिशनरियों पर लालच और धोखे से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन अब इस्लाम को लेकर भी ऐसे ही सवाल उठने लगे हैं।

    यह घटना समाज में नई बहस को जन्म दे रही है-क्या यह धर्मांतरण किसी दबाव, प्रलोभन या किसी खास रणनीति के तहत हुआ, या फिर इन परिवारों ने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया? आइए विस्‍तार से समझते हैं इस मामले की गहराई।

    पापड़ा गांव में नट समुदाय का धार्मिक परिवर्तन

    मध्य प्रदेश के रायसेन जिले का पापड़ा गांव ( गैरतगंज तहसील) एक दिलचस्प और संवेदनशील सामाजिक परिवर्तन का गवाह बन रहा है, जहां नट समुदाय के कुछ सदस्य अब खुद को मुस्लिम मानने लगे हैं। हालांकि उनके दस्तावेजों में वे अनुसूचित जाति (SC) के रूप में दर्ज हैं, लेकिन अब वे अपने बच्चों को कुरान की शिक्षा देने और इस्लामिक रीति-रिवाजों का पालन करने लगे हैं। इस परिवर्तन ने न केवल उनके धार्मिक जीवन को प्रभावित किया है बल्कि इससे प्रशासनिक और सामाजिक मुद्दे भी उत्पन्न हो रहे हैं।

    बता दें पापड़ा गांव में नट समुदाय के लोग लंबे समय से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन अब बाहरी मौलवी और काजी इन समुदायों को इस्लामिक शिक्षा देने के लिए गांव में आते हैं। इसके परिणामस्वरूप अब ये परिवार अपने बच्चों को नमाज, कुरान और इस्लामिक शिक्षा दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  प्रबुद्धजन सम्मेलन में गूंजा मोदी सरकार के 12 वर्षों के विकास, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प

    यह बदलाव केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। अब ये लोग मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद भी सरकारी योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति (एससी) के तहत ले रहे हैं।

    कैसे शुरू हुआ धर्मांतरण

    पापड़ा गांव में रहने वाले लोगों का कहना है कि कुछ सालों पहले बाहरी मौलवी इस गांव में आकर इस्लाम की शिक्षा देने लगे थे। इसके बाद से गांव के नट समुदाय के कई परिवारों ने इस्लाम को अपनाना शुरू किया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह बदलाव बाहरी प्रभाव के कारण हुआ है।

    आरक्षण और धर्मांतरण का मुद्दा

    यह मामला समाज में आरक्षण, जाति और धर्मांतरण के बीच जटिल रिश्तों को उजागर करता है। एक ओर जहां यह धर्मांतरण धार्मिक विश्वास का प्रश्न है, वहीं दूसरी ओर यह आरक्षण के लाभ को लेकर भी एक बड़ा मुद्दा बन चुका है।

    नट समुदाय के सदस्य अपनी जाति के आधार पर सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं जबकि उनका धर्म परिवर्तन उनकी जाति और सामाजिक पहचान को प्रभावित कर रहा है।

    धार्मिक विश्वास से लेकर सामाजिक और आर्थिक लाभ तक का सवाल?

    धर्मांतरण ने पापड़ा गांव के समुदायों के धार्मिक जीवन को प्रभावित किया और समाज में कई सवाल खड़े किए हैं। बाहरी मौलवी और काजी इन हिंदू परिवारों को इस्लामिक शिक्षा दे रहे हैं जिससे बच्चों और परिवारों पर गहरा असर हो रहा है। यह घटना धर्म, जाति, आरक्षण और समाज में बदलाव की दिशा को लेकर बहस को जन्म देती है। यह सवाल उठाती है कि धर्मांतरण सिर्फ धार्मिक विश्वास का परिवर्तन है या एक सामाजिक और इस्लाम रणनीति का हिस्सा बन चुका है।

    यह भी पढ़ें :  केरल में पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठियों के खुलासे ने उड़ाए होश, मात्र 700 रु में मिल जाती है 'भारतीय नागरिकता' !

    यह कहानी एक उदाहरण प्रस्तुत करती है कि कैसे समाज में धर्म, जाति और आरक्षण के मुद्दे एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। पापड़ा गांव की यह स्थिति उन मुद्दों को उजागर करती है जिन पर आजकल गंभीर विचार-विमर्श की आवश्यकता है। नट समुदाय के लोग तेजी से इस्लाम अपना रहे हैं। अब यह सवाल उठता है कि सरकार कब इन मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देगी। समाज में हो रहे इस बदलाव का समाधान ढ़ूंढ़ने के लिए सरकार और समाज को मिलकर कदम उठाने की आवश्यकता है ।

    यह भी पढ़ें: AIIMS में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका, 12वीं पास करें आवेदन, 20000 होगी सैलरी

    यह भी पढ़ें: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद बदल गए नियम, सिर्फ इन लोगों को मिलेगी एंट्री

    यह भी पढ़ें: मां बर्दाश्त नहीं कर सकी बेटे की घिनौनी हरकत, कुल्हाड़ी से काटकर नहर में फेंका, सच जानकर कांप जाएगी रूह

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    21 जून को आयोजित NEET 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी, असुविधा से बचने परीक्षार्थी रखें इन बातों का ध्यान

    June 20, 2026

    राशिफल 20 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 20, 2026

    17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर का पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर ठगी: फॉर्च्यूनर कार के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में एक गिरफ्तार

    June 20, 2026

    मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, शिवसेना में टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे; इस्तीफे की पेशकश

    June 20, 2026

    रोहित शर्मा का कल आखिरी मैच, फिर वनडे से भी रिटायरमेंट; BCCI का यह प्लान बना संन्यास की वजह

    June 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,649 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,073 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026918 Views
    Don't Miss

    21 जून को आयोजित NEET 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी, असुविधा से बचने परीक्षार्थी रखें इन बातों का ध्यान

    June 20, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस…

    राशिफल 20 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 20, 2026

    17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर का पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर ठगी: फॉर्च्यूनर कार के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में एक गिरफ्तार

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.