Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आज प्रातः 9 बजे से होगी नगरीय निकायों की मतगणना प्रारंभ, मतगणना से एक दिन पहले किया गया मॉकड्रिल; नपानि कोरबा, नपा दीपका, बांकीमोंगरा की मतगणना आईटी कॉलेज में होगी
    Featured

    आज प्रातः 9 बजे से होगी नगरीय निकायों की मतगणना प्रारंभ, मतगणना से एक दिन पहले किया गया मॉकड्रिल; नपानि कोरबा, नपा दीपका, बांकीमोंगरा की मतगणना आईटी कॉलेज में होगी

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250214 WA0014
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * नपा कटघोरा, नगर पंचायत छुरी की मतगणना शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में होगी
    * मंगल भवन नगर पंचायत पाली में होगी नगर पंचायत पाली की मतगणना

    कोरबा/स्वराज टुडे: नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत कोरबा जिले के सभी 06 नगरीय निकायों नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद् दीपका, नगर पालिका परिषद् कटघोरा, नगर पालिका परिषद् बांकी मोगरा, नगर पंचायत पाली एवं नगर पंचायत छुरीकला की मतगणना 15 फरवरी 2025 को प्रातः 09 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना दिवस से एक दिन पहले आज आईटी कॉलेज में रिटर्निंग अधिकारी श्री मनोज कुमार द्वारा मॉकड्रिल के माध्यम से मतगणना का पूर्वाभ्यास किया गया।

    IMG 20250214 WA0016

    यहां नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद् दीपका एवं नगर पालिका परिषद् बांकी मोगरा की मतगणना की जाएगी। नगर पालिका परिषद् कटघोरा व नगर पंचायत छुरीकला की मतगणना – शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में तथा नगर पंचायत पाली की मतगणना – मंगल भवन नगर पंचायत पाली में किया जाएगा। यहां भी तैयारी पूरी कर ली गई है।

    IMG 20250214 WA0017

    नगर निगम कोरबा में ईवीएम की मतगणना हेतु 04 कक्ष में वार्डवार 67 टेबल एवं रिटर्निग आफिसर द्वारा डाक मतपत्रों की गणना पृथक से 01 कमरे में 07 टेबल में की जाएगी। इसी तरह नगर पालिक परिषद् दीपका में मतगणना हेतु 21 टेबल,् बांकी मोगरा में वार्डवार 30 टेबल, कटघोरा में वार्डवार 15 टेबल, नगर पंचायत छुरीकला में 01 कक्ष में वार्डवार 15 टेबल, नगर पंचायत पाली में मतगणना हेतु 01 कक्ष में वार्डवार 15 टेबल लगाई जाएगी। दीपका, बांकीमांगरा, कटघोरा, छुरी और पाली में रिटर्निग आफिसर द्वारा डाक मतपत्रों की गणना मतगणना हेतु निर्धारित कमरे के टेबल में की जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    IMG 20250214 WA0018

    नगरीय निकायों के लिए बनाये गए प्रत्येक मतगणना हॉल में अभ्यर्थियों/गणना एजेन्टों के लिए पृथक प्रवेश द्वार होगे तथा रिटर्निंग आफिसर/सहायक रिटर्निग आफिसर एवं गणना में लगे अधिकारी/कर्मचारियों के लिए भी पृथक प्रवेश द्वार होगें। सभी अभ्यर्थियों, गणना एजेंटों एवं उनके निर्वाचन एजेंटों को पहचान पत्र जारी किये जायेगे। असुविधाओं से बचने के लिए सभी अपने परिचय पत्र के साथ मतगणना हॉल में प्रातः 8 बजे तक प्रवेश करेंगे।

    मतगणना परिसर में केवल मीडिया प्रतिनिधि को सेन्टर और कम्प्युनिकेशन सेन्टर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति रहेगी लेकिन मतगणना हॉल में मोबाईल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना हॉल में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कैमरा, स्मार्टवॉच, लेपटॉप, गुटखा, सिगरेट के साथ प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। मतगणना केन्द्र पर मीडिया केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। मतगणना हॉल में किसी भी सुरक्षकर्मी को रिटर्निग अधिकारी की अनुमति के बिना अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
    मतगणना केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्ताओं के लिए बैठक व्यवस्था का क्रम निर्धारित किया गया है। सर्वप्रथम मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्ता फिर मान्यता प्राप्त राज्यीय दलां के अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्ता इसके बाद पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्ता और निर्दलीय अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्ता बैठेंगे। किसी भी गणना अभिकर्ता को हॉल में अपने मेज से अन्य मेज पर जाने की अुनमति नहीं होगी। गणना अभिकर्ता को मतगणना के दिन प्रारूप 18 (क) के भाग एक (अभ्यर्थी के मतदान अभिकर्ता को मतदान दिवस के दिन पीठासीन अधिकारी द्वारा दिये गये प्रारूप) लेकर आना अपेक्षित है। स्ट्रांग रूम प्रेक्षक, रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के समक्ष खोला जायेगा। जिसकी वीडियोग्राफी की जाएगी। रिटर्निग ऑफिसर के द्वारा सर्वप्रथम डाक मतपत्र में सर्वप्रथम महापौर/अध्यक्ष पद हेतु प्राप्त निर्वाचन कर्तव्य मतपत्रों की गणना की जायेगी। तत्पश्चात् एक-एक करके क्रम से सभी वार्डो के लिए प्राप्त निर्वाचन कर्तव्य मतपत्रों की गणना की जाएगी। निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र की गणना प्रारंभ होने के 30 मिनट पश्चात् मतदान मशीनों (ईवीएम) में रिकॉर्ड किये गये मतों की गणना की जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    अनुशासन बनाये रखना होगा, निर्देशों का उल्लंघन करने पर होंगे बाहर

    मतगणना हॉल में मतगणना के दौरान अनुशासन एवं गरिमा बनाई रखी जायेगी। रिटर्निग आफिसर/सहायक रिटर्निग आफिसर के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले को मतगणना हॉल में बाहर भेजा जा सकता है। मतगणना पर्यवेक्षक ईवीएम के कन्ट्रोल यूनिट पर परिणाम वाले बटन को दबाने के समय सभी अभ्यर्थियों/गणना अभिकर्ता को कन्ट्रोल यूनिट का डिस्प्ले पैनल दिखायेगा ताकि वे कन्ट्रोल यूनिट के डिस्प्ले पैनल पर प्रदर्शित प्रत्येक अभ्यर्थी के पक्ष में डाले गये मतों को नोट कर सकें।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,254 Views
    Don't Miss

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    नोएडा/स्वराज टुडे: ईडी द्वारा नोएडा के सेक्टर 105 स्थित सी-234 काेठी में उज्जवल किशोर और…

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.