Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    निजी विद्यालयों द्वारा महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    July 29, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब सदस्य धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण दुबे का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    July 29, 2026

    राजकुमार सिंह जी (राजू भैया) को विश्व हिन्दू परिषद कोरबा जिला गौ सेवा प्रमुख का मिला दायित्व

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»10 साल में पहली बार विदेश से न कोई चिंगारी, न कोई शरारत…बजट सत्र से पहले मोदी का विपक्ष पर हमला
    Featured

    10 साल में पहली बार विदेश से न कोई चिंगारी, न कोई शरारत…बजट सत्र से पहले मोदी का विपक्ष पर हमला

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 31, 2025Updated:January 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    pm narendra modi 1738302080773 16 9
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करने को तैयार है. आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है. बजट सत्र से पहले अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा.

    पीए मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 10 साल में यह पहला सत्र है, जब विदेश से कोई शरारत नहीं हुई है. विदेश से हमेशा आग लगाने की कोशिश हुई है. यहां बैठे कुछ लोग हमेशा उस आग को हवा देते रहे हैं. हालांकि, उन्होंने न तो किसी पार्टी का नाम लिया और न ही किसी राजनेता का. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने संकल्प लिया कि 2047 तक देश विकसित भारत बनकर रहेगा.

    विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘साथियो, आपने एक बात नोट की होगी. शायद 2014 से अबतक पहला संसद का सत्र है, जिसके एक-दो दिन पहले विदेशी चिंगारी नहीं पनपी है. हमेशा संसद सत्र से पहले विदेश से आग लगाने की कोशिश हुई है. 10 साल से देख रहा हूं. हर सत्र से पहले विदेश में शरारत करने को तैयार बैठे रहते हैं. यहां उसे हवा देने वालों की कमी नहीं है. यह पहला सत्र है, जिसमें किसी भी विदेशी कोने से कोई चिंगारी नहीं भड़की है और न कोई शरारत हुई है.’

    जानिए पीएम मोदी ने अपने संबोधन में और क्या कहा?

    पीएम मोदी ने कहा, ‘मां लक्ष्मी हमें सिद्धि और विवेक देती हैं. समृद्धि और कल्याण भी देती हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब एवं मध्यम वर्गीय समुदाय पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे. आज बजट सत्र के प्रारंभ में मैं समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को प्रणाम करता हूं. और ऐसे अवसर पर सदियों से हमारे यहां मां लक्ष्मी का पुण्य स्मरण किया जाता है. हमारे गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे हुए हैं और ये हर देशवासी के लिए गौरव के क्षण हैं. विश्व के लोकतांत्रिक जगत के लिए भी भारत का ये सामर्थ्य अपना एक विशेष स्थान रखता है.’

    यह भी पढ़ें :  80 लाख की जगुआर से बिल्डर के घर पहुँचकर की करोड़ों की चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार, सरगना की तलाश जारी

    पढ़िए पीएम मोदी का पूरा संबोधन

    ‘मैं मां लक्ष्मी को प्रणाम करता हूं. मां लक्ष्मी हमें सिद्धी और विवेक देती हैं. समृद्धि और कल्याण भी देती है. मैं मां लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब और मिडिल क्लास समुदाय पर उनकी कृपा रहे. साथियो, हमारे गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे हुए हैं. यह हर देशवासी के लिए सर्वाधिक गौरवपूर्ण है. विश्व के लोकतांत्रिक जगत के लिए भी भारत का यह सामर्थ्य अपना विशेष स्थान बनाता है. साथियो, देश की जनता ने तीसरी बार यह दायित्व दिया है. और यह तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है. और मैं विश्वास से कह सकता हूं कि 2047 जब आजादी के 100 साल होंगे. विकसित भारत का जो संकल्प देश ने लिया है, यह बजट सत्र, यह बजट एक नया विश्वास पैदा करेगा. नई ऊर्जा देगा. यह देश जब आजादी 100 साल मनाएगा तब विकसित होकर रेहगा. 140 करोड़ देशवासी अपने सामुहिक प्रयास से इस संकल्प को परिपूर्ण करेंगे. तीसरे टर्म में हम मिशन मोड में देश को विकास की दिशा में (चाहे भौगोलिक हो, सामाजिक हो या आर्थिक हो) आगे बढ़ते जा रहे हैं. इनोवेशन, इन्क्लूजन और इन्वेस्टमेंट… ये लगातार हमारे आर्थिक गतिविधि के रोडमैप का आधार रहा है. इस सत्र में हमेशा की तरह कई ऐतिहासिक बिल पर सदन में चर्चा होगी. और व्यापक मंथन के साथ वो राष्ट्र की ताकत बढ़ाने का काम करने वाला कानून बनेंगे. खासकर नारी शक्ति के गौरव को पुनर्स्थापित करना. इस सत्र में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे.

    जब आज के युवा 45-50 साल के होंगे तो वो विकसित भारत का सबसे बड़े बेनिफिशियरी होने वाले हैं. वे उम्र के उस पड़ाव पर होंगे. नीति-निर्धारण की व्यवस्था में उस जगह पर बैठे होंगे. आजादी के बाद जो शताब्दी शुरू होगी, एक विकसित भारत के साथ आगे बढ़ेंगे. इसलिए विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति का प्रयास आज जो हमारी युवा पीढ़ी कर रही है, उनके लिए बहुत तोहफा बनने वाला है. जो लोग 1930 में, 42 में आजादी के जंग में जुट गए, पूरी देश की युवा पीढ़ी खप गई. उसका फल 25 साल बाद जो पीढ़ी आई, उसे नसीब हुई. उस जंग में जो नौजवान थे, उनको नसीब हुई. ठीक वैसा ही अब होगा.

    यह भी पढ़ें :  जांजगीर नगर की मेधावी छात्रा पीहू सिंघानिया ने भारत के इन द्वय कठिन प्रतियोगी परीक्षाएँ NEET एवं JEE (Main एवं Advanced) दोनों एक साथ प्रथम प्रयास में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर की उत्तीर्ण

    इस बजट सत्र में सभी सांसद विकसित भारत को मजबूती देने के लिए अपना योगदान देंगे. खासकर युवा सांसद. उनके लिए यह सुनहरा अवसर है. क्योंकि वो आज सदन में जितनी जागरूकता और भागीदारी बढ़ाएंगे, विकसित भारत का फल वह अपनी नजरों से देखेंगे. इसलिए युवा सांसदों के लिए यह अनमोल अवसर है. साथियो, मैं आशा करता हूं कि देश की आशाओं और आकांक्षों पर खड़े उतरेंगे.

    साथियो, आपने एक बात नोट की होगी. शायद 2014 से अब तक पहला संसद का सत्र है, जिसके एक-दो दिन पहले विदेशी चिंगारी नहीं पनपी है. बजट से पहले हमेशा विदेश से आग लगाने की कोशिश हुई है. 10 साल से देख रहा हूं. हर सत्र से पहले शरारत करने से पहले तैयार बैठे रहते हैं. यहां उसे हवा देने वालों की कमी नहीं है. यह पहला सत्र है, जिसमें किसी भी विदेशी कोने से कोई चिनगारी नहीं है. साथियो बहुत-बहुत धन्यवाद.’

    यह भी पढ़ें: 4 महीने तक फ्लैट में छिपाई गर्लफ्रेंड और उसके पिता की लाश, AC चलाकर भाग गया लवर डॉक्टर

    यह भी पढ़ें: जापान में भी चला CM डॉ मोहन यादव का जादू, ऐसे बनाई लोगों के दिलों में जगह

    यह भी पढ़ें: स्वीडन में कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या, दुनियाभर में हो चुका है प्रोटेस्ट

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    निजी विद्यालयों द्वारा महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    July 29, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब सदस्य धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण दुबे का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    July 29, 2026

    राजकुमार सिंह जी (राजू भैया) को विश्व हिन्दू परिषद कोरबा जिला गौ सेवा प्रमुख का मिला दायित्व

    July 29, 2026

    गांधीनगर गुजरात में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ो पत्रकार हुए शामिल

    July 29, 2026

    गोपाल मोदी का बड़ा हमला: कटघोरा नगर पालिका में कथित ₹13.60 लाख घोटाले की निष्पक्ष जांच और सीएमओ की बर्खास्तगी की मांग

    July 29, 2026

    राशिफल 29 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,794 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,457 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,149 Views
    Don't Miss

    निजी विद्यालयों द्वारा महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    July 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में निजी विद्यालयो की कथित मनमानी और अभिभावकों पर महंगी…

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब सदस्य धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण दुबे का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    July 29, 2026

    राजकुमार सिंह जी (राजू भैया) को विश्व हिन्दू परिषद कोरबा जिला गौ सेवा प्रमुख का मिला दायित्व

    July 29, 2026

    गांधीनगर गुजरात में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ो पत्रकार हुए शामिल

    July 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.