Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सहारा रिफंड को लेकर सरकार ने खत्म की 50,000 लिमिट… नए हेल्पलाइन नंबर भी जारी

    November 2, 2026

    Raisen: आशपुरी की पुरातात्त्विक श्रमण संपदा, 10 वीं-11वीं सदी के दुर्लभ अवशेष

    November 2, 2026

    ​फांसी की सजा को साहिल-मुस्कान ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, गिनाईं DNA रिपोर्ट समेत 15 कथित कानूनी खामियां

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आय से अधिक संपत्ति मामले में फरार पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा हिरासत में
    Featured

    आय से अधिक संपत्ति मामले में फरार पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा हिरासत में

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    sarabha sharama f5bc231feaf47ac0315dccb50e893fa3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा को लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया। छापों में उसके पास करोड़ों रुपये की आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति होने का पता चला था जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    लोकायुक्त विशेष पुलिस (एसपीई) के महानिदेशक जयदीप प्रसाद ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत शर्मा की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि शर्मा से पूछताछ के बाद उसे 24 घंटे के भीतर अदालत में पेश किया जाएगा।

    प्रसाद ने बताया कि भ्रष्टाचार के इस मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों से भी पूछताछ की जाएगी और शर्मा के फरार रहने के दौरान उसके ठिकानों की जांच जारी है।

    शर्मा को भोपाल में एक स्थान से पकड़ा गया।

    दिसंबर के मध्य में शर्मा के ठिकानों से लोकायुक्त पुलिस ने 8 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की थी। छापेमारी के दौरान 2.87 करोड़ रुपये नकद राशि मिली थी। तब से शर्मा फरार था।

    शर्मा के वकील राकेश पराशर ने हालांकि दावा किया कि लोकायुक्त एसपीई ने शर्मा को अवैध रूप से हिरासत में लिया है जबकि शर्मा ने सोमवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष आत्मसमर्पण के लिए आवेदन दिया था।

    वकील ने कहा, ‘अदालत ने सोमवार को शर्मा को मंगलवार को पेश होने का निर्देश दिया था। इस बीच, लोकायुक्त एसपीई ने उन्हें गलत तरीके से हिरासत में ले लिया।’

    लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, वर्ष 2015 में शर्मा को अनुकंपा के आधार पर परिवहन विभाग में सिपाही नियुक्त किया गया था। शर्मा के पिता सरकारी डॉक्टर थे। उनकी मृत्यु के बाद बेटे को नौकरी मिली थी।

    यह भी पढ़ें :  पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली और भ्रामक खबरों पर बिलासपुर प्रेस क्लब सख्त, शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, सरकार डिजिटल पत्रकारों के लिए रखें ये गाइडलाइंस....

    लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि शर्मा पर आरोप है कि उसने भ्रष्ट तरीकों से बड़ी मात्रा में धन अर्जित किया और कई संपत्तियां खरीदीं। उन्होंने अपनी मां, पत्नी, साली और करीबियों, चेतन सिंह गौड़ और शरद जायसवाल के नाम पर एक स्कूल और एक होटल भी स्थापित किया।

    लोकायुक्त पुलिस ने 18 और 19 दिसंबर को शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की, जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग ने अलग-अलग जांच शुरू की। छापों के दौरान 7.98 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां, 2.87 करोड़ रुपये नकद और 234 किलोग्राम चांदी जब्त की गई।

    भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित शर्मा के आवास से लोकायुक्त पुलिस ने 1.15 करोड़ रुपये नकद (विदेशी मुद्रा सहित), 50 लाख रुपये के आभूषण और 2.21 करोड़ रुपये मूल्य की अन्य संपत्तियां बरामद कीं।

    इसके अलावा, शर्मा के निजी कार्यालय पर छापेमारी में 1.72 करोड़ रुपये नकद, 234 किलोग्राम चांदी (मूल्य 2.10 करोड़ रुपये) और 3 करोड़ रुपये की अन्य संपत्तियां जब्त की गईं।

    एक अन्य कार्रवाई में 19 दिसंबर को आयकर विभाग ने भोपाल के बाहरी इलाके में शर्मा के सहायक गौड़ की कार से 10 करोड़ रुपये से अधिक नकद और 50 किलोग्राम से ज्यादा सोना जब्त किया।

    लोकायुक्त पुलिस ने शर्मा, उनकी पत्नी, मां और दो सहयोगियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था।

    यह भी पढ़ें: महाकुंभ में संगम तट पर कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी, हादसे की आंखों देखी

    यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास की राशि गबन करने पर 6 लोगों के विरुद्ध की गई प्राथमिकी दर्ज, दो रोजगार सहायकों की सेवाएं हुई समाप्त

    यह भी पढ़ें :  Korba: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक, फिर सवालों के घेरे में इलेक्ट्रिक वाहन!

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: क्यों शरीर पर बिना किसी चोट के बार-बार काले निशान (ब्लू) पड़ते हैं? ये कौन सी बीमारियों के संकेत हो सकते हैं ..

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सहारा रिफंड को लेकर सरकार ने खत्म की 50,000 लिमिट… नए हेल्पलाइन नंबर भी जारी

    November 2, 2026

    Raisen: आशपुरी की पुरातात्त्विक श्रमण संपदा, 10 वीं-11वीं सदी के दुर्लभ अवशेष

    November 2, 2026

    ​फांसी की सजा को साहिल-मुस्कान ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, गिनाईं DNA रिपोर्ट समेत 15 कथित कानूनी खामियां

    November 2, 2026

    New Delhi: इंडिया गठबंधन के कौन-कौन नेता रामलीला मैदान नहीं पहुंचे, किसने हाँ बोलकर दे दिया गच्चा?

    November 2, 2026

    Raipur: महादेव ऐप केस में बड़ी कामयाबी, किंगपिन सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI आज रायपुर कोर्ट में करेगी पेश

    November 2, 2026

    अवैध कच्ची महुआ शराब के विरूध्द जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

    November 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,062 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,426 Views
    Don't Miss

    सहारा रिफंड को लेकर सरकार ने खत्म की 50,000 लिमिट… नए हेल्पलाइन नंबर भी जारी

    November 2, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अगर  आप भी उन लोगों में से हैं, जिनका सहारा इंडिया (Sahara…

    Raisen: आशपुरी की पुरातात्त्विक श्रमण संपदा, 10 वीं-11वीं सदी के दुर्लभ अवशेष

    November 2, 2026

    ​फांसी की सजा को साहिल-मुस्कान ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, गिनाईं DNA रिपोर्ट समेत 15 कथित कानूनी खामियां

    November 2, 2026

    New Delhi: इंडिया गठबंधन के कौन-कौन नेता रामलीला मैदान नहीं पहुंचे, किसने हाँ बोलकर दे दिया गच्चा?

    November 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.