Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सैफ के हमलावर के पिता ने बांग्लादेश में दिखाया गजब ‘सियासी रंग’, बेटे को छोड़ो वरना…
    Featured

    सैफ के हमलावर के पिता ने बांग्लादेश में दिखाया गजब ‘सियासी रंग’, बेटे को छोड़ो वरना…

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n648952472173771834535451d1d6a69826de36793fb80e450da677c1d586ef0503996717169b8c5e49f129
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुम्बई/स्वराज टुडे: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बांग्लादेशी हमलावर शरीफुल फकीर पर क्या मामला भारत vs बांग्लादेश वाला हो जाएगा? बांग्लादेश में शरीफुल के पिता रोहुल अमीन जिस तरह से इसे सियासी रंग देने की कोशिशों में जुटे हैं, उससे यह आशंका लग रही है.

    अमीन खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं. अमीन ने बेटे को बेकसूर बताते हुए धमकी दी कि वह इस मुद्दे को राजनयिक स्तर पर उठाएंगे. उनके मुताबिक वह देश के एक बड़े नेता के संपर्क में भी हैं. अमीन ने दावा किया कि सीसीटीवी में दिख रहा शख्स उनका बेटा बिल्कुल नहीं है.

    सैफ केसः क्या मिस्ट्री बाकी है?

    सैफ अली खान पर हाल ही में हुए हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के पिता मोहम्मद रोहुल अमीन फकीर ने गुरुवार को कहा कि उसका बेटा निर्दोष है. उन्होंने अपने बेटे का बचाव करते हुए जोर देकर कहा कि उनके बेटे को इस घटना में फंसाया गया है. मोहम्मद रोहुल अमीन फकीर ने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे लंबे बालों वाले संदिग्ध की तस्वीरें उनके बेटे से मेल नहीं खाती हैं. हालांकि, पुलिस ने दावा किया है कि शरीफुल इस्लाम ने वारदात को अंजाम देने के बाद अपना हुलिया बदला था. एक सैलून से उसने बाल भी कटवाए थे.

    बांग्‍लादेश से भारत क्‍यों आया आरोपी शरीफुल इस्लाम?

    पिता मोहम्मद रोहुल अमीन फकीर ने कहा, ‘सीसीटीवी में लंबे बाल वाले एक शख्स को दिखाया गया है. मेरा बेटा कभी भी अपने बाल लंबे नहीं रखता है और मुझे लगता है कि मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है.’ उन्होंने कहा कि शरीफुल बांग्लादेश में राजनीतिक अशांति के कारण भारत आ गया था. पिता ने आईएएनएस के एक सवाल के जवाब में बताया, ‘वह बांग्लादेश छोड़कर भारत आया था और इसकी एक वजह बांग्लादेश में राजनीतिक अशांति थी. वह भारत में ही काम करता था, जहां उसको सैलरी मिलती थी और मालिक ने उसको पुरस्कार भी दिया था.’

    यह भी पढ़ें :  Korba: ग्राम सकदुकला में आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को धान कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

    आरोपी के पिता का दावा- भारत में हमें कोई सपोर्ट भी नहीं

    फकीर ने कहा, ‘मुंबई के होटल में जो वेतन मिलता है वह पश्चिम बंगाल की तुलना में अधिक है. वहां के होटल काफी बड़े हैं और वहां वेतन भी अधिक है.’ पिता ने पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने के सवाल पर कहा, ‘नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. अभी तक किसी ने मुझसे कोई संपर्क नहीं किया है. हम भारत में किसी को नहीं जानते और भारत में हमें कोई सपोर्ट भी नहीं है.’ फकीर ने अपने बेटे के साथ हुई आखिरी बातचीत को याद करते हुए कहा, ‘मेरी अपने बेटे से आखिरी बातचीत शुक्रवार शाम को हुई थी. हर महीने उसे 10 तारीख के बाद सैलरी मिलती थी और वह उसके बाद मुझसे बात करता था.’

    बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता हैं हमलावर के पिता

    शरीफुल के पिता रोहुल अमीन ग्रामीण स्तर के बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) का पदाधिकारी है. रोहुल ने कहा कि वह अपने बेटे की ‘झूठी गिरफ्तारी’ को एक राजनयिक मुद्दे के रूप में उठाने के लिए अपने देश के वरिष्ठ नेताओं से बात कर रहे हैं. रोहुल के तीन बेटों में शरीफुल दूसरे नंबर पर हैं. उनका बड़ा बेटा ढाका में एक निजी कंपनी में काम करता है, जबकि छोटा बेटा अभी भी स्कूल में पढ़ता है. खुलना जूट मिल में रोहुल की नौकरी छूट जाने के बाद शरीफुल ने 10वीं कक्षा के बाद स्कूल छोड़ दिया और छोटे-मोटे काम करना शुरू कर दिया था.

    शेख हसीना का समर्थक है सैफ का हमलावर

    रोहुल अमीन ने कहा, ‘ हम गरीब हो सकते हैं, लेकिन हम अपराधी नहीं हैं. बांग्लादेश में, उन्होंने पैसा कमाने के लिए बाइक टैक्सी भी चलाई. लेकिन अवामी लीग के दौर में और पिछले साल की शुरुआत में शेख हसीना की सरकार के सत्ता में वापस आने के बाद हमारे गांव में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई. चूंकि मेरा बेटा खालिदा जिया का सक्रिय समर्थक था, इसलिए उसे भारी विरोध का सामना करना पड़ा और इसलिए उसने बांग्लादेश छोड़ने का फैसला किया.’ उन्होंने कहा कि शरीफुल एक एजेंट के संपर्क में आया, जिसने उसे पिछले अप्रैल में सीमा पार करने और भारत में प्रवेश करने में मदद की. हालांकि, मुंबई पुलिस ने कहा है कि हमलावर ने असम के रास्ते मेघालय और फिर पश्चिम बंगाल पहुंचने के लिए डावकी नदी पार की.

    यह भी पढ़ें :  भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    यह भी पढ़ें: सावधान! अब QR कोड के जरिये ठगी कर रहे स्कैमर्स, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित, इन बातों का रखें ध्यान

    यह भी पढ़ें: कामाख्या देवी मंदिर के इन रहस्‍यों को जानकर आपका भी हिल जाएगा दिमाग, द्वापर युग से है कनेक्शन

    यह भी पढ़ें: मां ने दी किडनी फिर भी जिंदगी की जंग हार गया सिपाही

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,003 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,540 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.