Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 30 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 30, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, होटल मैनेजर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, होटल/लॉज संचालकों के लिए सख्त निर्देश…

    April 30, 2026

    Health tips: सीने में जमा बलगम हो​ या गले की कफ बस 1 गांठ से पाएं तुरंत राहत “ऐसा असर की दवाइयाँ भी फेल हो जाएं”

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 21 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 21 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 21 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क, सिंह और तुला राशि के लिए विशेष रूप से मंगलकारी रहने वाला है। चंद्रमा का संचार चित्र उपरांत स्वाति नक्षत्र से होगा और इन दोनों नक्षत्रों पर सवार होकर चंद्रमा आज कन्या राशि से तुला राशि में आएंगे। जबकि आज ही मंगल अपनी नीच राशि से निकलकर बुध की राशि मिथुन में वापस आ रहे हैं जिससे चंद्रमा का शुक्र और मंगल के साथ नवम पंचम यो बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें, आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। साथ ही आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है जिससे आपका प्रभाव और महत्व भी बढेगा, लेकिन का दबाव अधिक होने से आप थकान महसूस करेंगे। आज आप अपने बच्चों की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आज आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

    ​वृषभ राशि

    आज का दिन शुक्र की वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभदायी रहेगा। आप आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लाकर लाभ पा सकते हैं। काम के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज लाभदायक रहेगी। कारोबार में कुछ आपको परेशानी हो सकती है लेकिन लाभ से मन हर्षित होगा। लेकिन परिवार में पिता की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। आज आपको संतान पक्ष से भी कोई अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में आपसी प्रेम और सामंजस्य भी बना रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज कमाई के कुछ नए स्रोत भी मिलेंगे। सायंकाल का समय आपका आज अनुकूल बीतेगा। आप जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे। आपको मनपसंद भोजन भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  लव जिहाद और दबाव में यौनशोषण का शिकार होने से बचने लड़कियां इन बातों का रखें ध्यान, माता-पिता की भी होती है बड़ी जिम्मेदारी

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आप किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपको लाभ के अवसर दिला सकते हैं। आज की शाम आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपका सपना पूरा हो सकता है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के व्यवहार से तकलीफ हो सकती है। मामा और मौसी की तरफ से लाभ पाएंगे।

    ​सिंह राशि

    आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए मिश्रित रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी पूर्व परिचित से होगी जिनसे आपको कुछ नई जानकारी मिलेगी। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका खर्चीला रहेगा। आपको कुछ अनचाहे खर्च भी आज करने होंगे। जीवनसाथी और माता की सेहत का ध्यान रखें। वैसे आज सरकारी क्षेत्र का काम आपका थोड़े प्रयास से सफल हो जाएगा।

    ​कन्या राशि

    आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चंद्रमा राशि से दूसरे भाव में गोचर करेंगे। जबकि मंगल राशि से तीसरे भाव में संचार करेंगे। ऐसे में आज आप लंबे समय से रुके हुए अपने कार्यों को पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही किसी समस्या से आज आप मुक्ति पा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको आज खुशी मिलेगी। आप बिजनेस में कोई साहसिक फैसला ले सकते हैं। आपको दोस्तों और भाई बहनों से सहयोग मिलेगा।

    ​तुला राशि

    तुला राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ और संपत्ति की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो वह मामला सुलझ सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई बेहतर मौका मिल सकता है। जो लोग आज अपना पैसा कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं उनके लिए निवेश करना बेहतर रहेगा। आज परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में इस राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  सरस्वती शिशु मंदिर में 40 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ....5 से 15 वर्ष के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पेंटिंग, एरोबिक्स, इंग्लिश स्पीकिंग और कंप्यूटर कक्षाएं आयोजित

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ और सफलता की प्राप्ति होगी। साथ ही आज काम के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा भी कामयाब रहेगी। आज आप अपने रूठे हुए जीवनसाथी को मनाने में सफल रहेंगे और कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। आपके संपर्क का दायरा बढेगा। बिजनेस में आपको आज साहसिक निर्णय का लाभ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के जातक आज धर्म कर्म में आस्था रखेंगे। परिवार के साथ सामंजस्य इनका बना रहेगा। संतान की सेहत को लेकर लेकिन आज आपकी चिंता बनी रह सकती है। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों का सम्मान मिलेगा। जो लोग संपत्ति खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं उनको आज इस काम में सफलता मिलेगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन भी आपका आज सुखद रहेगा।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। आज आप अपने काम के प्रति सजग और सतर्क रहेंगे। अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस चला रहे हैं तो आज आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा, फैसला लेने में जल्दबाजी से बचें। अगर आप धन वृद्धि के लिए निवेश करना चाह रहे हैं तो आज लंबे समय के लिए निवेश करें। आज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की बातें सुनकर मन कुछ निराश हो सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  स्वयंसेवकों ने गरीब परिवार की दो शादियों में किया सहयोग

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते है कि आपके लिए दिन खर्चीला रहेगा। आपको न चाहते हुए भी कुछ खर्च करने होंगे। मूड आपका आज चिड़चिड़ा हो सकता है। इसलिए रिश्तों में प्रेम और तालमेल बनाए रखने के लिए वाणी को संयमित रखना होगा। पिताजी आज किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं इसलिए इनसे बातचीत करते हुए समझदारी और संयम से काम लें। आपको आज शिक्षा के मामले में घर के बड़ों और शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।

    मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपके स्वास्थ्य में अचानक कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप चिंतित होंगे। लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको आज परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी से कुछ सरप्राइज पा सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज आप दूसरों के मामलों से दूर रहें नहीं तो आप खुद परेशानी में फंस सकते हैं। आपको आज बिजनेस और काम के सिलसिले में की गई यात्रा का लाभ मिलेगा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 30 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 30, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, होटल मैनेजर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, होटल/लॉज संचालकों के लिए सख्त निर्देश…

    April 30, 2026

    Health tips: सीने में जमा बलगम हो​ या गले की कफ बस 1 गांठ से पाएं तुरंत राहत “ऐसा असर की दवाइयाँ भी फेल हो जाएं”

    April 30, 2026

    Bhopal: खुद को वकील बताकर महिला ने जीत लिया भरोसा, फिर 64 लोगों को लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    April 30, 2026

    RBI Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026

    April 29, 2026

    “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोर्टरों एवं बालको प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित

    April 29, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026921 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026847 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026807 Views
    Don't Miss

    राशिफल 30 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 30, 2026

    आज का राशिफल : आज 30 अप्रैल 2026 का दिन भावनाओं के उतार-चढ़ाव से निकलकर…

    Raipur: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, होटल मैनेजर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, होटल/लॉज संचालकों के लिए सख्त निर्देश…

    April 30, 2026

    Health tips: सीने में जमा बलगम हो​ या गले की कफ बस 1 गांठ से पाएं तुरंत राहत “ऐसा असर की दवाइयाँ भी फेल हो जाएं”

    April 30, 2026

    Bhopal: खुद को वकील बताकर महिला ने जीत लिया भरोसा, फिर 64 लोगों को लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    April 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.