Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मंगेतर के सामने ही बीजेपी नेता ने दोस्तों के साथ किया युवती से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूली भी की, फरार नेता पर 1 लाख का इनाम घोषित

    May 2, 2026

    श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है”- पार्षद नरेंद्र देवांगन

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘समाज में चार तरह की सोच वाले हिंदू’, RSS के क्षेत्रीय प्रचारक ने चारों में बताया अंतर, हिंदुत्व को लेकर कही ये बात
    Featured

    ‘समाज में चार तरह की सोच वाले हिंदू’, RSS के क्षेत्रीय प्रचारक ने चारों में बताया अंतर, हिंदुत्व को लेकर कही ये बात

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 20, 2025Updated:January 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6483138121737361327393e5a5ab999d13dbfa2bad0269552019177d6336a54e25835bad9bba4fa5488660
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    अजमेर/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम ने प्रबोधन देते हुए कहा कि आज देश में भ्रम फैलाया जा रहा है कि संघ एंटी मुस्लिम है, जबकि संघ में सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले स्वयंसेवक सक्रिय है।

    सनातन संस्कृति में सभी धर्मों के लोगों का मान सम्मान होता है। ऐसे में संघ एंटी मुस्लिम हो ही नहीं सकता। लेकिन संघ हिंदुत्व का समर्थक है और जब हम हिंदू राष्ट्र की बात कहते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि देश में सिर्फ हिंदू ही रहेंगे।

    असल में हिंदुत्व एक जीवन पद्धति है। जिसमें सभी धर्मों के लोगों का सम्मान होता है। हिंदू कभी भी दूसरे धर्म के लोगों पर आक्रमण नहीं करता।

    ‘दुनिया में चार तरह के हिंदू’

    निंबाराम ने मौजूदा हालातों में चार तरह की सोच वाले हिंदू बताए। एक जो स्वयं को हिंदू होने पर गर्व करता है। दो हिंदू तो है, लेकिन हिन्दू होने का गर्व नहीं। तीन धर्मनिरपेक्षता की दुहाई देने वाला। तीसरी सोच वाला हिंदू समाज के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। ऐसे लोग धर्मनिरपेक्षता की आड़ में भारत की सनातन संस्कृति को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं।

    चौथे नंबर पर वे हिंदू आते हैं जिन्हें अपने बारे में कोई जानकारी नहीं होती। ऐसे हिंदुओं के पास न तो अपना घर है और न ही अपना मंदिर। ऐसे हिंदू घूमत प्रवृत्ति के होते हैं।

    हमने घूमंतु हिंदुओं को एकजुट किया: निंबाराम

    संघ ने पिछले कुछ वर्षों में इन घूमंतु हिंदुओं को एकजुट करने का काम किया है और उन्हें उनके वंश की जानकारी भी उपलब्ध करवाई है। यही वजह है कि आज ऐसे घुमंतू स्वयं को हिंदू होने पर गर्व महसूस करते हैं। अकेले राजस्थान में 14 आवासीय छात्रावास चल रहे हैं, जिनमें घुमंतू जातियों के परिवारों के बच्चे पढ़ाई कर रहे है।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में मातृ शक्ति का महोत्सव: “मातृ नारिशक्ति वंदन सम्मान 2026” एवं “Queen of Chhattisgarh Season-3” का भव्य आयोजन 10 मई को

    उन्होंने कहा कि वर्ष 1925 में जब डॉ. हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी, तब देश विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा था। तब यह माना गया कि हेडगेवार के बाद संघ समाप्त हो जाएगा, लेकिन हेडगेवार के बाद जिन लोगों ने संघ की कमान संभाली उसका परिणाम देश के सामने है।

    संघ के हिंदू समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यही वह है कि आज हिंदू समाज के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।

    उन्होंने कहा कि जब लक्ष्य पास होता है तो काम की गति को और बढ़ाने की जरुरत होती है। जिस प्रकार एक धावक शुरू के चक्र में धीमी गति से दौड़ता है लेकिन जब अंतिम चक्र आता है तो दौड़ की गति को तेज करता है। ताकि जीत का लक्ष्य हासिल हो सके।

    उन्होंने कहा कि हम हिंदू समाज को एकजुट करने की बात अपने घर से ही शुरू करे। इसके लिए उन्होंने पर्यावरण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य और कुटुम्ब विचार पर जो दिया। निंबाराम ने कहा कि अगले वर्ष जब हम सौ साल पूरे करेंगे, तब स्वयं सेवकों को भी तैयार रहना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि स्वयं सेवकों की संख्या बढ़ाने के साथ साथ शाखाओं के विस्तार पर भी जोर दिया। हर बस्ती में संघ की शाखा लगनी चाहिए।

    ‘अंबेडकर भी संघ के रहे प्रशंसक’

    निंबाराम ने कहा कि बीआर अंबेडकर भी संघ की कार्यप्रणाली के प्रशंसक रहे हैं। एक बार मुंबई में पांच सौ स्वयं सेवकों के बीच डॉ. हेडगेवार के साथ अंबेडकर भी मौजूद थे। अंबेडकर ने स्वयं सेवकों से पूछा कि कितने स्वयंसेवक अस्पृशीय (पिछड़ी जाति) है, तो एक भी स्वयं सेवक ने हाथ नहीं उठाया। लेकिन जब जाति के बारे में पूछा गया तो स्वयं सेवकों ने जानकारी दी। इस पर अंबेडकर ने कहा कि एक दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वाकई हिंदू समाज को एकजुट कर लेगा।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: डाॅ.सीवी रमन विश्वविद्यालय बॉयज़ हॉस्टल से गायब हुए छात्र को कोटा पुलिस ने नागपुर से किया बरामद, हुआ बड़ा खुलासा

    उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य सिर्फ हिंदू समाज को संगठित करना है। इतिहास गवाह है कि जब अंबेडकर ने मुंबई से चुनाव लड़ा तो समर्थन में संघ के कार्यकर्ता खड़े थे। आज जो लोग भारत में इंडिया स्टेट की तलाश कर रहे है उन्होंने अंबेडकर को हराने का काम किया। क्षेत्रीय प्रचारक के पबोधन के समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता शीतल शेखावत मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थी। इसी प्रकार चित्तौड़ प्रांत के प्रचारक जगदीश राणा, विभाग संघ चालक मुकेश गोयल, महानगर संघचालक खाजू लाल चौहान भी मंच पर उपस्थित रहे।

    ख्वाजा साहब की दरगाह के बाहर भी हुआ स्वागत

    शताब्दी वर्ष मना रहा है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अजमेर में पांच हजार से भी ज्यादा स्वयं सेवकों ने शहर के विभिन्न मार्गों पर अनुशासन से भरा पथ संचलन किया। स्वयं सेवकों का विभिन्न मार्गों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ऐसा ही स्वागत ख्वाजा साहब की दरगाह के बाहर भी हुआ। पथ संचलन के दौरान स्वागत करने वालों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। तय कार्यक्रम के मुताबिक स्वयं सेवक तोपदड़ा स्थित खेल मैदान पर एकत्रित हुए।

    यह भी पढ़ें:लड़की के साथ वॉशरूम में प्रिंसिपल ने पकड़ा, स्कूल से निकाला, 2 साल बाद छात्र ने मारी गोली

    यह भी पढ़ें:UPSC में बिना कोचिंग हासिल की ऑल इंडिया 6th रैंक, इसके बावजूद नहीं बनीं IAS, क्या रही वजह

    यह भी पढ़ें:लॉक डाउन के कारण लंबे समय तक घर नहीं लौट पाया पति, पत्नी को हो गया भतीजे से प्यार, फिर जब भतीजे से बनाई दूरियां तो हो गया बड़ा कांड

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  स्वयंसेवकों ने गरीब परिवार की दो शादियों में किया सहयोग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मंगेतर के सामने ही बीजेपी नेता ने दोस्तों के साथ किया युवती से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूली भी की, फरार नेता पर 1 लाख का इनाम घोषित

    May 2, 2026

    श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है”- पार्षद नरेंद्र देवांगन

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    May 2, 2026

    बड़ी खबर: ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 215 टन कोयले के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

    May 1, 2026

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026934 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026851 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026811 Views
    Don't Miss

    मंगेतर के सामने ही बीजेपी नेता ने दोस्तों के साथ किया युवती से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूली भी की, फरार नेता पर 1 लाख का इनाम घोषित

    May 2, 2026

    उत्तरप्रदेश फतेहपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के…

    श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है”- पार्षद नरेंद्र देवांगन

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    May 2, 2026

    बड़ी खबर: ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 215 टन कोयले के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

    May 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.