Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»UPSC में बिना कोचिंग हासिल की ऑल इंडिया 6th रैंक, इसके बावजूद नहीं बनीं IAS, क्या रही वजह
    Featured

    UPSC में बिना कोचिंग हासिल की ऑल इंडिया 6th रैंक, इसके बावजूद नहीं बनीं IAS, क्या रही वजह

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n64824328317373397666560eb5fe44ebfba3a010833ff8c7b0b712bf54124a2b00f707493043460f439881
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, जिसे भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, हर साल लाखों उम्मीदवारों के लिए एक चुनौतीपूर्ण सफर साबित होती है. हालांकि, बहुत कम लोग इस परीक्षा को पास कर पाते हैं.

    आज हम आपको एक ऐसी उम्मीदवार की प्रेरक कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के सेल्फ-स्टडी के जरिए इस परीक्षा में छठी रैंक हासिल की. फिर भी वह आईएएस अफसर नहीं बनीं.

    दरअसल, हम बात कर रहे हैं गहना नव्या जेम्स की, जिन्होंने 2022 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया छठी रैंक हासिल की. गहना, जो कोट्टायम जिले के पाला की रहने वाली हैं, उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और अनोखे फैसले से सभी को प्रेरित किया.

    इंटरनेशनल रिलेशन में की PhD

    गहना नव्या जेम्स ने पॉलिटिकल साइंस में MA किया और पोस्ट-ग्रेजुएशन में फर्स्ट रैंक हासिल की. उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पाला के अल्फोंसा कॉलेज से इतिहास विषय में की थी. गहना ने 10वीं तक चावारा पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की और फिर 11वीं व 12वीं कक्षा सेंट मैरी स्कूल से पूरी की.

    पढ़ाई के दौरान उनकी इंटेलेक्चुअल एबिलिटी और एनालिटिकल अप्रोच ने उन्हें हर जगह टॉप पर बनाए रखा. अपनी शिक्षा को और आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने यूजीसी नेट परीक्षा पास की और जूनियर रिसर्च फेलोशिप हासिल की. इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशन में PhD करने का निर्णय लिया.

    बिना कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा की तैयारी

    यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को बिना किसी कोचिंग के पास करना आसान नहीं होता. लेकिन गहना ने इस चुनौती को भी आत्मविश्वास के साथ पार किया. उन्होंने कहा, “मैंने अपनी तैयारी के लिए खुद का कोर्स तैयार किया और अपनी ताकत और कमजोरियों को समझकर रणनीति बनाई.”

    यह भी पढ़ें :  Jagdalpur: बाढ़ प्रभावित छात्रों के बीच पहुंचा भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, 60 से अधिक बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

    गहना ने अखबारों और इंटरनेट का उपयोग करते हुए खुद को तैयार किया. वह बचपन से ही अखबार पढ़ती आ रही थीं, जिसने उनके सोचने की क्षमता को मजबूत बनाया. करंट अफेयर्स पर उन्होंने अपने छोटे भाई के साथ चर्चा की, जिसने उनकी तैयारी में और भी निखार आया.

    उनके माता-पिता उन्हें कोचिंग के लिए कहीं भी भेजने को तैयार थे, लेकिन उन्होंने सेल्फ-स्टडी को चुना. गहना ने बताया कि उनके छोटे भाई ने उनके लिए मॉक इंटरव्यू आयोजित किए, जिससे उन्हें इंटरव्यू के लिए तैयार होने में काफी मदद मिली.

    2021 में प्रीलिम्स नहीं कर पाईं थीं पास

    गहना ने 2021 में भी यूपीएससी परीक्षा दी थी, लेकिन प्रीलिम्स पास नहीं कर पाईं. उन्होंने इसे अपनी असफलता नहीं माना, बल्कि एग्जाम के नेचर को समझने का एक प्रयास बताया. इसके बाद उन्होंने अपनी रणनीति पर और मेहनत की और 2022 में छठी रैंक हासिल कर ली.

    आईएएस छोड़ने और आईएफएस चुनने का कारण

    हालांकि छठी रैंक के साथ गहना IAS बनने के लिए पूरी तरह से योग्य थीं, लेकिन उन्होंने आईएएस के बजाय IFS को चुना. इसके पीछे उनकी प्रेरणा उनके चाचा, सिबी जॉर्ज थे, जो 1993 बैच के एक IFS अधिकारी और वर्तमान में जापान में भारत के राजदूत हैं.

    गहना ने कहा, “मेरे चाचा मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रहे हैं. उनकी विदेश सेवा में मौजूदगी ने मुझे अंतरराष्ट्रीय मामलों में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया.” उन्होंने बताया कि उन्हें विदेश सेवा के माध्यम से देश का प्रतिनिधित्व करने और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर काम करने में अधिक रुचि है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: शिवाय हॉस्पिटल में किडनी-पेशाब की गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा, Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया दे रहे अपनी सेवाएं

    यह भी पढ़ें: लॉक डाउन के कारण लंबे समय तक घर नहीं लौट पाया पति, पत्नी को हो गया भतीजे से प्यार, फिर जब भतीजे से बनाई दूरियां तो हो गया बड़ा कांड

    यह भी पढ़ें: बेजुबान के हाथ-पैर बांधे और पीटते रहे जालिम…भौंक तक नहीं पाया कुत्ता, तड़पकर खत्म हो गई जिंदगी

    यह भी पढ़ें: चित्तौड़गढ़ स्कूल में अश्लीलता! गंदी हरकत करने वाले शिक्षक-शिक्षिका निलंबित

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    October 10, 2026

    राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ, संतुलित एवं सार्थक जीवन का आधार है। व्यक्ति का…

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.