Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मोबाईल के चलते 11 महीने की मासूम की चली गयी जान, पिता की इस एक गलती से थम गई सांसें
    Featured

    मोबाईल के चलते 11 महीने की मासूम की चली गयी जान, पिता की इस एक गलती से थम गई सांसें

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 16, 2025Updated:January 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n647772591173703804237308d61292f48661927cd1613aa33446a1e84a36cfed90ed015cdeddfb4396b97a
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हरियाणा
    जींद/स्वराज टुडे: छोटे बच्चे बहुत मासूम होते हैं। उन्हें एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। उनका पल पल पर ध्यान रखना होता है। आपकी एक छोटी सी गलती आपको भारी पड़ सकती है। बस एक लापरवाही और आपके मासूम बच्चे की जान जा सकती है।

    अब हरियाणा के जींद शहर का ये मामला ही ले लीजिए। यहां पिता की एक गलती और मोबाईल इन दोनों ने मिलकर 11 महीने की मासूम की जान ले ली। हम अधिकतर देखते हैं कि आजकल के पेरेंट्स मोबाईल में इतने खो जाते हैं कि कई बार बच्चे की सुध ही नहीं लेते हैं। ऐसे में ये छोटे और नाजुक बच्चे किसी बड़े खतरे का शिकार हो जाते हैं।

    आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुन आपका भी कलेजा फट जाएगा। आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ऐसी गलती मुझसे भी न हो जाए। यह घटना सभी पेरेंट्स के लिए बड़ी सीख बनने वाली है। क्योंकि जींद शहर की इंप्लाइज कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार को ये सबक अपनी 11 माह की बच्ची की सांसे थमने के बाद सीखने को मिला। अब उनके पास पछताने और रोने के सिवाय कोई चारा नहीं है। जिस घर में कभी बच्ची की किलकारी गुंजा करती थी, वहां अब मातम की चीखें गूंज रही है।

    दरअसल जींद शहर की इंप्लाइज कॉलोनी में रहने वाले विक्रम अपनी 11 महीने की बेटी को नहलाने के लिए बाथरूम में ले गए थे। यहां उन्होंने बेटी को नल के नीचे एक खाली टब में बैठा दिया। हालांकि इस बीच विक्रम के मोबाईल पर किसी का कॉल आ गया। ऐसे में वह कॉल अटेंड करने के लिए बाथरूम छोड़ अपने कमरे में चले गए। इस दौरान उनका 4 साल का बेटा बाथरूम में आया और नल चालू करके चला गया। इसके कुछ देर बाद विक्रम की पत्नी रेखा बाथरूम में घुसी तो वहां का नजारा देख उसकी चीख निकल पड़ी। उसने जो देखा वह बहुत हैरान करने वाला था।

    यह भी पढ़ें :  वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    रेखा ने देखा कि उसकी 11 महीने की मासूम बच्ची पानी से भरे टब में डूब चुकी है। बेटी की ये हालत देख उसने तुरंत उसे टब से बाहर निकाला। फिर परिजन बेटी को आनन फानन में नजदीकी अस्पताल ले गए। लेकिन अफसोस कि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। टब में डूबने के कारण 11 महीने की मासूम की सांसे हमेशा के लिए थम चुकी थी। डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये खबर सुन पूरे परिवार में दुख की लहर सी दौड़ गई। हर किसी का रो रो कर बुरा हाल है। आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

    इस घटना का सबसे ज्यादा दुख पिता को है। उनकी आंखें लगातार नम है। वह बार बार रो रोकर बोल रहे हैं कि ये सब मेरी गलती से हुआ। मुझे अपनी फूल सी नाजुक बेटी को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए था। ये घटना उन सभी लापरवाह पेरेंट्स के लिए भी सबक है जो अपने बच्चों का ज्यादा ध्यान नहीं रखते हैं। इसलिए अपने बच्चों पर से नजर न हटाएं तो ही बेहतर होगा।

    यह भी पढ़ें: अंचल के ई-रिक्शा चालकों को ड्रेस, परिचय पत्र एवं दुर्घटना बीमा पॉलिसी की गई प्रदान

    यह भी पढ़ें: ग्वालियर के होटल में नशे और सेक्स पॉवर बढ़ाने की दवा से युवक की मौत, दिल्ली से आई थी गर्लफ्रेंड

    यह भी पढ़ें: अलीगढ़ के गेस्ट हाउस में मिले 15 कश्मीरी, पुलिस के उड़े होश, जांच में सामने आई चौकाने वाली खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,956 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,521 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026

    *एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का…

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.