Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शर्मनाक:जिस सुरंग में चेतना का 10 दिन से कर रहे थे रेस्क्यू, वह उसमें थी ही नहीं
    Featured

    शर्मनाक:जिस सुरंग में चेतना का 10 दिन से कर रहे थे रेस्क्यू, वह उसमें थी ही नहीं

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6457910111735741105251e766a0bb46bd2ed62d2ce00fa89f8ed783a6ff2420b4183162d3b40d2f543d03
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    राजस्थान
    कोटपूतली/स्वराज टुडे: कोटपूतली के किरतपुरा की ढाणी बडियावाली में बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय बालिका चेतना को बाहर निकालने के लिए प्रशासन और बचाव दल का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार 10वें दिन भी जारी है।

    चेतना करीब 150 फीट की गहराई पर फंसी हुई है, और उसे बचाने के लिए बचाव टीम दिन-रात मेहनत कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अब बोरवेल की सही लोकेशन का पता चल गया है, जिससे उम्मीद है कि चेतना को जल्द बाहर निकाल लिया जाएगा। लेकिन शर्मनाक बात यह है कि रेस्क्यू टीम जिस सुंरग में बच्ची को तलाश रहे थे वह वहां थी ही नहीं।

    बोरवेल की टनल की दिशा से भटकी टीम

    रेस्क्यू अभियान में सबसे बड़ी चुनौती सुरंग की खुदाई की दिशा रही। विशेषज्ञों की सलाह के बाद सुरंग की खुदाई शुरू की गई थी, लेकिन कई दिनों की मेहनत के बावजूद टनल की दिशा सही नहीं रही। इसका कारण पुराने बोरवेल की गहराई और उसकी जटिल स्थिति को बताया जा रहा है। अब सुरंग की चौड़ाई बढ़ाकर नई दिशा में खुदाई की जा रही है।

    चेतना के परिवार का धैर्य टूट रहा

    चेतना के परिजनों और गांव वालों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। परिवार लगातार प्रशासन से यही पूछ रहा है कि आखिर कब उनकी बच्ची को बाहर निकाला जाएगा। रेस्क्यू टीम का कहना है कि सुरंग की खुदाई में दिशा भ्रम और तकनीकी समस्याओं के कारण देरी हो रही है, लेकिन टीम का हर सदस्य पूरी ईमानदारी से काम कर रहा है।

    सुरंग के चारों ओर खुदाई

    अब टनल की सीधी खुदाई के साथ-साथ दायीं और बांयी ओर भी सुरंग का दायरा बढ़ाया जा रहा है। जीपीआर तकनीक की मदद से चेतना की सही लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। विशेषज्ञ अब सुरंग के व्यास को बढ़ाकर हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    अस्पताल में तैनात पुलिस और एंबुलेंस तैयार

    रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में पुलिस और एंबुलेंस की पूरी व्यवस्था की गई है। जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन का हर अधिकारी और कर्मचारी बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। “हम सबकी उम्मीद अभी कायम है,” ।

    यह भी पढ़ें: नए साल के पहले दिन लखनऊ के होटल में खूनी खेल, युवक ने मां समेत चार बहनों को उतारा मौत के घाट

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में टीचर्स की बर्खास्तगी शुरू, करीब 2900 बीएड सहायक शिक्षकों की होगी सेवाएं समाप्त, डीपीआई ने जारी किया आदेश

    यह भी पढ़ें: साथी की हत्या पर आग-बबूला हुए किन्नर, हाईवे जाम कर निकाली नग्न रैली, कांप उठा पूरा शहर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026

    कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    November 11, 2026

    जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी रोबोटिक कार

    November 11, 2026

    Rampur(UP): CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

    November 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,079 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,565 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    ● मंत्री लखन लाल देवांगन बोले – क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि, कोरोना काल में…

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026

    कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.