Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 26, 2026

    माननीय विशेष न्यायाधीश (विद्युत) श्री सन्तोष शर्मा का महत्वपूर्ण निर्णय, वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की प्रभावी पैरवी से परिवादी को मिली सफलता

    June 26, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त, महिला आयोग ने नगर सेना कमांडेंट कोरबा को दो माह में जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको की उन्नति परियोजना से जुड़ी महिलाएं, क्रिसमस एवं नव वर्ष को बनाया खास* *_उन्नति की महिलाओं ने स्वादिष्ट केक के साथ मनाया जश्न_*
    Featured

    बालको की उन्नति परियोजना से जुड़ी महिलाएं, क्रिसमस एवं नव वर्ष को बनाया खास* *_उन्नति की महिलाओं ने स्वादिष्ट केक के साथ मनाया जश्न_*

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20241230 WA0049
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे; 30 दिसंबर 2024।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने इस त्योहार के सीजन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले अपने ‘उन्न6ति’ परियोजना के तहत घर पर बने केक की विशेष रेंज लॉन्च की है। इस पहल के तहत 300 से अधिक केक की बिक्री की। इसमें विभिन्न प्रकार के केक शामिल हैं, जो ग्राहकों की मांग को पूरा करते हुए त्योहारी आवश्यकताओं को पूरा किया। इस क्रिसमस के त्योहार पर कोरबा में बेहतरीन स्वाद का केक पेश किया।

    IMG 20241230 WA0050

    उन्नति परियोजना से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाएं गए केक में प्लम, फ्रूट, चॉकलेट कप केक तथा स्लाइस केक सहित कई तरह के फ्लेवर मौजूद हैं। सभी के लिए विभिन्न स्वाद एवं कई आकार में ऑर्डर पर उपलब्ध है। प्रोजेक्ट उन्नति का उद्देश्य महिलाओं को स्व सहायता समूह में शामिल करने और उन्हें सशक्त बनाने तथा उद्यमिता और स्थायी आजीविका के निर्माण के लिए उनकी क्षमताओं और कौशल को निखारने पर केंद्रित है।

    IMG 20241230 WA0051 1

    500 से अधिक एसएचजी, जिनमें 5,800 से अधिक महिलाएं शामिल हैं, जो परियोजना के विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल से लाभान्वित हो रही हैं। वर्तमान में प्रोजेक्ट उन्नति के तहत छत्तीसा माइक्रो एंटरप्राइज छत्तीसगढ़ के पारंपरिक स्नैक्स, हस्तनिर्मित चॉकलेट, आउटडोर कैटरिंग सेवा, कुकीज, अचार, पापड़, बड़ी, पपची, खाजा, ठेठरी और केक के साथ टिफिन सेवाएं प्रदान कर रहा है। परियोजना को वर्तमान में जीपीआर स्ट्रैटेजीज एंड सॉल्यूशंस के सहयोग से क्रियान्वित किया जा रहा है, जो सामुदायिक और सामाजिक सेवाओं के लिए समर्पित एक गैर-सरकारी संगठन है।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने उद्यमिता के महत्व पर बोलते हुए कहा कि यह एक ऐसी परियोजना है जो नवाचार के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने क के लिए आवश्यक है। प्रोजेक्ट उन्नति इस भावना को दर्शाता है, जो हमारे समुदायों में स्थायी आजीविका को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए आवश्यक कौशल, उपकरण और संसाधन प्रदान कर स्थायी आजीविका के लिए तैयार करने में बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    यह भी पढ़ें :  मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया ने फ्यूजन आर्ट 2026 साइबर जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन; साइबर क्राइम, फादर्स डे और योगा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    केक खरीदने वाली देबाशीष जेना ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्नति परियोजना से जुड़ी महिलाएँ द्वारा तैयार किए गए केक अपनी गुणवत्ता और स्वाद में बेहतरीन थे। विभिन्न प्रकार के केक और डिलीवरी सुविधा ने इसकी पहुंच को आसान बना दिया है। एक नेक उद्देश्य का समर्थन करने वाले केक का आनंद लेना दिल को छू लेने वाला अनुभव था।

    विभिन्न प्रकार के केक ने अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की प्रमुख महिला एवं बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र, नंद घर में क्रिसमस के जश्न के दौरान 800 बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। यह परियोजना महिलाओं के लिए प्रारंभिक बचपन शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवा और कौशल विकास जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करती है। क्रिसमस कार्निवल के अंतर्गत बालको टाउनशिप में समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 400 से ज़्यादा बच्चे शामिल हुए। कार्निवल में कई तरह के सरप्राइज़, एक्टिविटी और गेम के साथ-साथ एक जादूगर के आकर्षक अनुभव भी शामिल थे। साथ ही प्लांट में भी क्रिसमस के मौके पर कंपनी के कर्मचारी एवं व्यावसायिक साझेदार सिक्रेट सेंटा बनकर सभी ने एक दूसरे को गिफ्ट प्रदान किया जो बालको की समावेशिता की कटिबद्धता के अनुरूप है।

    _____

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 26, 2026

    माननीय विशेष न्यायाधीश (विद्युत) श्री सन्तोष शर्मा का महत्वपूर्ण निर्णय, वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की प्रभावी पैरवी से परिवादी को मिली सफलता

    June 26, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त, महिला आयोग ने नगर सेना कमांडेंट कोरबा को दो माह में जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

    June 26, 2026

    चेतन तो सिर्फ मुहरा था, एक साथ कई लड़कों को डेट कर रही थी 12वीं फेल सिया, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा

    June 26, 2026

    राशिफल 26 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 26, 2026

    सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोहर्रम पर्व को लेकर कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च

    June 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,668 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,087 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026928 Views
    Don't Miss

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी…

    माननीय विशेष न्यायाधीश (विद्युत) श्री सन्तोष शर्मा का महत्वपूर्ण निर्णय, वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की प्रभावी पैरवी से परिवादी को मिली सफलता

    June 26, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त, महिला आयोग ने नगर सेना कमांडेंट कोरबा को दो माह में जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

    June 26, 2026

    चेतन तो सिर्फ मुहरा था, एक साथ कई लड़कों को डेट कर रही थी 12वीं फेल सिया, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.