Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सीएम मना रहे सुशासन तिहार, कोरबा में चल रही कमीशनखोरी की बयार: जयसिंह अग्रवाल

    May 12, 2026

    एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले का खुलासा, पीएमओ और सीबीआई तक की गयी शिकायत

    May 12, 2026

    Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महिला के घर बार-बार आता था आश्रम का बाबा, पति को हुआ शक, सच्चाई पता चलते ही खिसक गई पैरों तले जमीन, फिर…
    Featured

    महिला के घर बार-बार आता था आश्रम का बाबा, पति को हुआ शक, सच्चाई पता चलते ही खिसक गई पैरों तले जमीन, फिर…

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6451982851735357114891d3394d8ac36b94e620844001ece8a4f3940b3c1f13d561cbef1e11fadb18c48a
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    सागर/स्वराज टुडे: सागर के बांदरी थाना स्थित रामसखा आश्रम के बाबा ओंकार मिश्रा (नाथेश्वर धाम सरकार) पर महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है. दो दिन पहले महिला ने एसपी आफिस में आरोपी बाबा के खिलाफ शिकायत की थी.

    इसके बाद बांदरी थाना में आरोपी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अब पुलिस आरोपी बाबा की तलाश कर रही है. आरोप है कि बाबा आए दिन पीड़ित महिला को फोन लगाकर परेशान करता था. वीडियो कॉल पर सारे कपड़े उतार देता था. पीड़िता के विरोध करने पर तांत्रिक क्रिया कर जान से मारने की धमकी देता था. जब पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया तो वह उसके घर पहुंच गया. पति को शक हुआ. बाद में महिला ने शिकायत दर्ज कराई.

    बेहोश कर पहली बार वारदात को ऐसे दिया अंजाम

    पीड़िता ने बताया, ‘बाबा ने मेरे पति को आश्रम के बाहर हवन की तैयारी करने का बोलकर भेज दिया. मुझे एकांत में मिर्ची अभिमंत्रित करने का बोलकर कमरे में ले गया. कमरे के अंदर ले जाकर उसने आग में कुछ डाला जिससे धुआं उठा. धुआं उठते ही मैं बेहोश हो गई. कुछ देर बाद होश आया तो शरीर पर कपड़े नहीं थे. मुझे शक हुआ कि मेरे साथ गलत काम हुआ है. मैंने बाबा से जाकर पूछा तो वह डराने-धमकाने लगा. तांत्रिक क्रिया कर परिवार को बर्बाद करने की धमकी देने लगा. डर के कारण चुपचाप पति के साथ वापस अपने घर आ गई.’

    फ़ोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म

    बाबा की हरकतें नहीं रुकीं. फोटो वायरल करने की धमकी दी. घटनाक्रम के करीब 10 से 15 दिन बाद आरोपी बाबा पीड़िता के घर पहुंच गया. घर में पीड़िता अकेली थी. बाबा उससे छेड़छाड़ करने लगा. पीड़िता ने विरोध किया तो तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जिससे वह डर गई. इसके बाद बाबा ने घर आकर और आश्रम में पीड़िता का कई बार शारीरिक शोषण किया. महिला के पति को शक हुआ. उसने पत्नी को भरोसे में लिया तो सच्चाई सामने आई. पीड़िता ने पति को अपने साथ हुए शोषण के बारे में बताया. सच्चाई सुनकर पति के होश उड़ गए.

    यह भी पढ़ें :  Raipur: छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह धूमधाम से सम्पन्न, सर्व समाज ने की भूरी-भूरी प्रशंसा

    हर मंगलवार दिव्य दरबार लगाकर पर्चे बनाता है आरोपी बाबा

    आरोपी बाबा ओंकार मिश्रा ने जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में ग्राम पथरिया बामन में रामसखा आश्रम बना रखा है. वह आश्रम में हर मंगलवार को दिव्य दरबार लगाता है. दरबार में बाबा लोगों के पर्चे बनाता है. उन्हें समस्या बताकर समाधान बताता है. इसके साथ ही जिले के अलग-अलग स्थानों पर जाकर दरबार लगाया करता है. आश्रम में धार्मिक आयोजन और मेला लगवाता है.

    पुलिस ने बाबा के विरुद्ध दर्ज किया मामला

    बांदरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुदेला ने बताया, ‘एक महिला ने रामसखा आश्रम के बाबा ओंकार मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. आरोप लगाया है कि पिछले एक साल से आरोपी ओंकार मिश्रा उसे ब्लैकमेल करके शारीरिक शोषण कर रहा है. केस दर्ज करके मामले की विवेचना की जा रही है. पीड़िता का मेडिकल कराया गया है. आरोपी फरार है.’

    बाबा ने आरोपों को बताया निराधार

    इधर, बाबा ओंकार मिश्रा का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में उन्होंने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा है कि महिला के आरोप निराधार हैं. महिला पहले भी चार-पांच लोगों के खिलाफ रेप का आरोप लगा चुकी है.’

    यह भी पढ़ें: प्रेमिका या पत्नी दे खुदकुशी कर फंसाने की धमकी…तो घबराएं नहीं, शीघ्र उठाएं ये कानूनी कदम

    यह भी पढ़ें: मथुरा जिले में कब्र से लाशें निकालकर खानेवाले कबर बिज्जू का किया रेस्क्यू, कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने किया काबू, देखें वीडियो…

    यह भी पढ़ें: 2050 तक मुस्लिम राष्ट्र बन जाएगा भारत, हिंदू धर्म बनेगा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म: रिपोर्ट में खुलासा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सीएम मना रहे सुशासन तिहार, कोरबा में चल रही कमीशनखोरी की बयार: जयसिंह अग्रवाल

    May 12, 2026

    एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले का खुलासा, पीएमओ और सीबीआई तक की गयी शिकायत

    May 12, 2026

    Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    May 12, 2026

    प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार, विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    May 12, 2026

    Bhopal: मुस्लिम प्रेमी के साथ होटल में पकड़ाई हिंदू युवती, बजरंग दल ने युवक को अर्धनग्न कर पीटा, मुंह पर भी पोता गोबर

    May 12, 2026

    मातृ दिवस पर नवप्रभा सेवा समिति द्वारा मातृत्व प्रतिभा, नारी शक्ति एवं महिला सम्मान को समर्पित भव्य आयोजन

    May 12, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026964 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026861 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026821 Views
    Don't Miss

    सीएम मना रहे सुशासन तिहार, कोरबा में चल रही कमीशनखोरी की बयार: जयसिंह अग्रवाल

    May 12, 2026

    • भाजपा नेताओं के धरने से कमीशन का चल रहे खेल पर लगी मुहर •…

    एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले का खुलासा, पीएमओ और सीबीआई तक की गयी शिकायत

    May 12, 2026

    Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    May 12, 2026

    प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार, विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    May 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.