Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘मस्जिदों से ऐलान करें’, बांग्लादेशी हिंदुओं को बचाने के लिए मुस्लिम धर्मगुरू ने मांगी इमामों से मदद
    Featured

    ‘मस्जिदों से ऐलान करें’, बांग्लादेशी हिंदुओं को बचाने के लिए मुस्लिम धर्मगुरू ने मांगी इमामों से मदद

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n64230788517335396949449cce8f7e8f7383cb51097d9b1e073867c377429340e2c9361b3da2f17039bb45
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: ग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद से ही वहां अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोगों, उनकी संपत्तियों व उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। इसके खिलाफ भारत में जमकर गुस्सा देखा जा रहा है।

    अब इस अत्याचार के खिलाफ ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख डॉ उमर अहमद इलियासी ने आवाज उठाई है। इस्लाम को शांति का मजहब बताते हुए उन्होंने इन हमलों की कड़ी निंदा की है।

    उन्होंने बांग्लादेश के लोगों से कहा कि आप मुसलमान हैं और इस्लाम हमेशा बचाने का काम करता है। हिंदुओं के खिलाफ जारी इस हिंसा को बंद करवाने के लिए उन्होंने बांग्लादेश की सभी मस्जिदों के इमामों से भी शुक्रवार को खास अपील करने का अनुरोध किया है। साथ ही भारत को उन्होंने बांग्लादेश का शुभचिंतक बताते हुए वहां के लोगों से पूछा कि आप हमारी की हुई सारी मदद कैसे भूल सकते हैं। साथ ही उन्होंने इस मामले में यूएन की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

    एक इंटरव्यू में उमर इलियासी ने कहा, ‘मैं बांग्लादेश के तमाम लोगों से एक गुजारिश और अपील करना चाहता हूं, मुझे बहुत तकलीफ हो रही है, मैं बहुत चिंतित हूं, कि बांग्लादेश के अंदर जो अल्पसंख्यकों पर खासकर हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहा है, ये अच्छी बात नहीं है। इंसानियत कहां चली गई है आप सबकी। सबसे पहले हम इंसान है, हमारी पहचान हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई से क्यों करते हो। हमारी पहचान एक है, वो हम सब इंसान हैं। इंसानियत हमारा धर्म है, हम एक-दूसरे के साथ प्यार से मोहब्बत से रहें। आज जिस तरह से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है, मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूं। कड़े शब्दों में निंदा करता हूं, मुझे बहुत तकलीफ है।’

    यह भी पढ़ें :  Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    ‘भारत की मदद को आप कैसे भूल सकते हैं’

    आगे उन्होंने कहा, ‘हमें यह सोचना चाहिए कि भारत और बांग्लादेश के रिश्ते हमेशा से बहुत अच्छे रहे हैं। एक बहुत अच्छे पड़ोसी होने के नाते भारत ने हमेशा बांग्लादेश के इंफ्रास्ट्रक्चर में बांग्लादेश की अवाम के लिए हमेशा से अपना पूरा सहयोग दिया है। आप ये सब बातें कैसे भूल सकते हो, कहां चली जाती हैं तुम्हारी इंसानियत, कहां चली जाती हैं ये सब बातें।’

    बांग्लादेशी मुस्लिमों को बताया इस्लाम का मतलब

    हिंदुओं के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए इमाम संगठन के प्रमुख ने बांग्लादेश की सभी मस्जिदों के इमामों से अपील भी की। वे बोले, ‘इस्लाम शांति का मजहब है, आप बांग्लादेश के लोग मुसलमान हो, आपकी पहचान मुसलमान धर्म से है। हमें इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि इस्लाम शांति का मजहब है। इस्लाम बचाने का नाम है, इस्लाम तशद्दुद (हिंसा) नहीं फैलाता, इस्लाम सबको जोड़ने का काम करता है, यह जान बचाता है, किसी की जान नहीं लेता है।’

    ‘तो आप सबसे मेरी गुजारिश है अपील है, खासतौर पर बांग्लादेश के चीफ इमाम से और बांग्लादेश की सभी मस्जिदों के इमामों से मेरी गुजारिश है कि अपनी मस्जिदों से जुमे (शुक्रवार) के खुतबों में जरूर ऐलान करें और इंसानियत और इस्लाम और पैगंबर मुहम्मद साहब के पैगाम को आम करें।’

    इस्कॉन मंदिर के प्रमुख को रिहा करने की अपील की

    इमाम इलियासी ने आगे कहा, ‘मैं खासतौर मुहम्मद यूनुस साहब जो बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार हैं उनसे भी गुजारिश करूंगा कि वो वहां अल्पसंख्यकों पर जो अत्याचार हो रहे हैं, उसे फौरन रोकें और जो लोग सांप्रदायिक नफरत फैला रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सख्त सजा दें। इस मौके पर मैं बहुत आदरणीय इस्कॉन मंदिर के प्रमुख पुजारी चिन्मय कृष्ण जी का जिक्र करना चाहूंगा, जिन्हें आपने गिरफ्तार कर लिया, कोई अपनी आवाज उठाए उसे आप गिरफ्तार कर लेते हैं। क्या है ये, फौरन उनकी रिहाई होनी चाहिए। और उनके जो वकील हैं रमन राय, उनके ऊपर जो जानलेवा हमला हुआ है, उनकी सुरक्षा होनी चाहिए। सबकी सुरक्षा होनी चाहिए।’

    यह भी पढ़ें :  साईं मंदिर में चांदी के मुकुट की चोरी का सक्ती पुलिस ने किया खुलासा,चोरी हुआ 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट कीमत 95,000रूपए बरामद

    संयुक्त राष्ट्र को भी कटघरे में खड़ा किया

    अंत में उन्होंने इस मसले पर संयुक्त राष्ट्र की तरफ से कोई एक्शन ना लेने पर कहा, ‘आज मैं खासतौर पर यूएन को और पश्चिमी देशों को यह बताना चाहता हूं और ये पूछना चाहता हूं, कहां गई आपकी इंसानियत, वो मानव अधिकार आयोग कहां चला गया। यूएनएचआरसी कहां चली गई। उनको फौरन इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए। जुल्म कहीं भी हो, ज्यादती कहीं भी, सबको आगे आकर इसके खिलाफ आवाज उठाना चाहिए। अत्याचार किसी के साथ हो, जुल्म किसी के साथ हो, जुल्म-जुल्म होता है हम सबको इसके खिलाफ आवाज उठाना चाहिए। चाहे वो कहीं भी हो, किसी के साथ भी हो। मुझे उम्मीद है कि जल्द से जल्द बांग्लादेश में अमन होगा, शांति होगी और अल्पसंख्यों पर जो जुल्म-ज्यादती हो रही है वो खत्म होगी।’

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,882 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,361 Views
    Don't Miss

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने…

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.