Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियां

    May 26, 2026

    MJM Hospital और Rotary Club की नई पहल, अब जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, आज 26 मई को होगा “Rotary–MJM Dialysis Center” का शुभारंभ

    May 26, 2026

    बंगाल में CM शुभेंदु का डॉन-माफिया पर एक्शन, एक बाद एक अंडरवियर में निकाली जा रही परेड

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 20 नवंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 20 नवंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 20 नवंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन शुभ योग से कई राशियों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। चंद्रमा आज पुनर्वसु उपरांत पुष्य नक्षत्र से संचार करेंगे और स्वराशि कर्क में मंगल के साथ संचार करेंगे। ऐसे में अत्यंत लाभदायक धन योग भी आज प्रभाव में रहेगा जिससे मिथुन, कर्क और कन्या समेत कई राशियों को लाभ का मौका मिलेगा। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का राशिफल।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि पर आज सितारे मेहरबान रहेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम भी आज आपका बन जाएगा। राजनीतिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगा। पारिवारिक व्यवसाय में जीवनसाथी की सलाह से लिया गया निर्णय आज आपको खूब लाभ देगा। माता की सेहत नरम चल रही है तो उनकी सेहत में सुधार होगा। लेकिन जिन लोगों को सांस से संबंधी समस्या है उनको अपना ध्यान रखना होगा।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन कारोबार के मामले में लाभदायक रहेगा। छात्रों को आज प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्ते आपके मजबूत बनेंगे। लव लाइफ में भी आज आपको सुखद स्थिति का लाभ मिलेगा। आपके बीच चल रहा तनाव भी दूर होगा। आप आज बिजनेस में कोई ऐसी डील पा सकते हैं जिससे मन आनंदित हो जाएगा। जो लोग विदेश यात्रा के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज विशेष रूप से सफलता मिलेगी।

    ​मिथुन राशि 

    आजीविका के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को आज उत्तम सफलता मिल सकती है। आज आप अपना कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लोग भी आपका आज पूरा सहयोग करेंगे। आपको आज लव लाइफ के मामले में भी परिवार का समर्थन मिलेगा जिससे आप अपने प्यार के बारे में फैमिली से बात भी कर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आज मन प्रसन्न रहेगा,आपके सभी काम बनते चले जाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  प्रशांत किशोर ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सरकार को दी चेतावनी, इस डिजिटल कैम्पेन को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा

    ​कर्क राशि  

    कर्क राशि के जातकों को आज कोई ऐसा काम भी सौंपा जा सकता है जिससे उन्हें भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस में आज वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज आप सहकर्मियों से पूरा सहयोग पाएंगे। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सामाजिक दृष्टि से भी आज आपके द्वारा किये गये कुछ कार्य आपको लाभ देंगे। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ हसीन शाम बिताने का मौका मिलेगा। बिजली के उपकरण का काम करने वाले जातक आज विशेष लाभ पाएंगे।

    ​सिंह राशि 

    आज सिंह राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आपको आज किसी चली आ रही पारिवारिक समस्या से राहत मिलेगी लेकिन आपका दिन आज खर्चीला रहेगा। आपको आज रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। यात्रा का संयोग भी बनेगा। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग मिल सकता है। शरीर के ऊपरी भाग में कष्ट हो सकता है।

    ​कन्या राशि 

    आज कन्या राशि के लिए दिन सुखद होगा। आपको आज कारोबार में लाभ मिलेगा। जिस क्षेत्र में आप परिश्रम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। विदेशी क्षेत्र से आपको आज लाभ मिल सकता है। जो लोग लेखन या कला क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको आज अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा और कुछ अच्छे अवसर भी पाएंगे। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा।

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सेहत के मामले में गंभीर रहने जरूरत है। जिन जातकों को घुटनों में समस्या है उनकी परेशानी बढ़ सकती है। मौसम के अनुरूप आपको खानपान का भी ध्यान रखना होगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका खर्चीला रहेगा। लेकिन आपका सरकारी क्षेत्र का कोई काम है तो आज उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको आज आर्थिक मामलों में जोखिम वाले क्षेत्र में निवेश करने से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  कौशल विकास से रोजगार की ओर बढ़ता कदम-अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से मिले युवाओं को नए अवसर

    ​वृश्चिक राशि 

    आज वृश्चिक राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन मिलेगा। आप आज साहसिक फैसला लेकर भी लाभ पा सकते हैं। कोई अटका काम पूरा होने से आज आपको खुशी मिलेगी। आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। धार्मिक कार्यो में आज आपकी रुचि रहेगी, किसी की मदद के लिए आपको आज आगे आना होगा।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। कारोबार व्यवसाय में आपको आज सफलता मिलेगी। अगर आपने साझेदारी में कोई निवेश किया है, तो वह भी आज आपको खूब मुनाफा देगा। विदेशी क्षेत्र से संबंधित काम में भी आपको सफलता मिलने का योग है। लव लाइफ मे आज आपके प्रेम और आपसी तालमेल रहेगा। आपको आज मनपसंद भोजन भी मिलने वाला है।

    ​मकर राशि 

    आज मकर राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज वाद विवाद से दूर रहना चाहिए। आपको आज नौकरी में आपके विरोधी और शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आपके लिए सलाह है कि आप आज आर्थिक मामलों में दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें नहीं तो भविष्य में नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी की आप मदद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। आपको आज किसी निकट संबंधी की मदद करने का मौका मिलेगा। पिता की सेहत को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है। अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो आपको आज प्रयास करना चाहिए, सफलता मिलेगी। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। विवाह की बात चल रही तो आज बात बन सकती है।

    यह भी पढ़ें :  धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹ 99.12 लाख का घोटाला, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    ​मीन राशि 

    आज मीन राशि के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको आज फैमिली के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी समस्या का समाधान आज परिवार के सहयोग से होगा। वैसे आज कोई जरूरी काम आप आलस के कारण टाल सकते हैं। संतान पक्ष से आपको आज खुशी मिलेगी। आपको आज कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। दवाई और चिकित्सा क्षेत्र का काम करने वाले जातक आज अच्छी कमाई करेंगे।

    यह भी पढ़ें: घर में चाहते हैं सुख और शांति का आगमन, तो वास्तु की इन टिप्स को अपनाएं

    यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: बच्चे के पैदा होने से पहले ही तय हो जाती हैं ये चीजें, आपके लिए भी ये जानना है बेहद जरूरी

    यह भी पढ़ें: रसोई टिप्स: गैस लाइटर नहीं कर रहा है काम, अपनाएं ये तरीका, बन सकती है बिगड़ी बात

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियां

    May 26, 2026

    MJM Hospital और Rotary Club की नई पहल, अब जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, आज 26 मई को होगा “Rotary–MJM Dialysis Center” का शुभारंभ

    May 26, 2026

    बंगाल में CM शुभेंदु का डॉन-माफिया पर एक्शन, एक बाद एक अंडरवियर में निकाली जा रही परेड

    May 26, 2026

    माखनपुर पंचायत में शासकीय राशि के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई; पूर्व सरपंच, सचिव एवं ठेकेदार को भेजा गया जेल

    May 26, 2026

    प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 04 जून को, परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइंस जारी

    May 26, 2026

    नौतपा में गर्मी पड़ने पर लू (तापाघात) से बचाव हेतु सावधानियां, सीएमएचओ ने जारी की गाइडलाइन

    May 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,556 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,005 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026889 Views
    Don't Miss

    कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियां

    May 26, 2026

    * मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल का बिगुल: जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं में…

    MJM Hospital और Rotary Club की नई पहल, अब जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, आज 26 मई को होगा “Rotary–MJM Dialysis Center” का शुभारंभ

    May 26, 2026

    बंगाल में CM शुभेंदु का डॉन-माफिया पर एक्शन, एक बाद एक अंडरवियर में निकाली जा रही परेड

    May 26, 2026

    माखनपुर पंचायत में शासकीय राशि के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई; पूर्व सरपंच, सचिव एवं ठेकेदार को भेजा गया जेल

    May 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.