Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Kolkata: कोलकाता के जिस प्रसिद्ध मंदिर में चढ़ाया जाता है नॉन-वेज प्रसाद, वहां पीएम मोदी ने टेका माथा, टीमसी को दिया करारा जवाब

    April 27, 2026

    दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, अगले महीने होने वाली थी शादी

    April 26, 2026

    कबाड़ चोरों के मसीहा अधिवक्ता कमलेश साहू का पूरा काला चिट्ठा उजागर

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 18 नवंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 18 नवंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज काराशिफल: आज का राशिफल 18 नवंबर दिन सोमवार को चंद्रमा बुध ग्रह की राशि मिथुन पर संचार करने वाले हैं, इस तरह चंद्रमा के द्वादश भाव में गुरु और दूसरे भाव में मंगल ग्रह के होने दुरुधरा योग बन रहा है। दुरुधरा योग के साथ आज सर्वार्थ सिद्धि योग और मगृशिरा नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से सिंह राशि वाले धार्मिक कार्यों पर कुछ धन खर्च करेंगे और कन्या राशि वालों की मन की कई इच्छाएं पूरी होंगी। वहीं कर्क राशि वाले कार्यक्षेत्र में अपने कामकाज पर अधिक ध्यान दें। ग्रहों की स्थितियों के बीच सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं…

    मेष राशिफल 

    मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं, जिससे वे प्रसन्न होंगे। अगर आज आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, वह आपको भविष्य में बहुत लाभ देगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आज आगे बढ़ सकती है, जिससे सभी घरवाले काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में आज कोई डील फाइनल करते हैं तो इससे आपको विशेष लाभ होगा। शाम का समय आप किसी मित्र की समस्या का समाधान निकालने में व्यतीत करेंगे।

    वृषभ राशिफल 

    वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है। अगर आप ज्यादा जोखिम लेने का फैसला करेंगे तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। निवेश करने जा रहे हैं तो पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। पार्टनरशिप में बिजनस करने वाले बही खातों पर ध्यान रखें और पार्टनर के साथ संबंध मजबूत रखें। सरकारी कार्य पूरा करवाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। आज आपको किसी दोस्त या रिश्तेदार से मदद मिल सकती है। शाम का समय अपने परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

    मिथुन राशिफल 

    मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आज विवाह योग्य जातकों की ओर से उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को किसी मित्र की मदद से शुभ समाचार मिलेगा। किसी रिश्तेदार से धन का लेन देन करने जा रहे हैं तो सावधान रहें। माता-पिता से अपने बच्चे के भविष्य से जुड़े किसी अहम मुद्दे पर बात कर सकते हैं, जिसमें जीवनसाथी की सलाह की भी जरूरत पड़ेगी। व्यापारी अगर कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करेंगे तो वे आपको लाभ अवश्य देंगे क्योंकि आप परिवर्तन से कभी नहीं डरते।

    यह भी पढ़ें :  नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी का महिला मोर्चा व युवा मोर्चा ने फूंका पुतला

    कर्क राशिफल 

    कर्क राशि वालों के लिए सोमवार का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। परिवार में कोई समस्या चल रही है, तो वह आज फिर से अपना सिर उठा सकती है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन आप परिवार के बड़े सदस्यों की मदद से इस समस्या को हल करने में सक्षम होंगे। नौकरी में आज किसी सहकर्मी से आपकी अनबन हो सकती है, जिससे आपका मूड खराब हो सकता है और इस मामले में बॉस से डांट भी खानी पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हैं तो आज सेहत में सुधार आएगा। शाम के समय चीजें आपके लिए नॉर्मल होती जाएंगी।

    सिंह राशिफल 

    सिंह राशि वाले आज परिवार के सदस्यों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बिताएंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। धार्मिक कार्यों पर कुछ धन खर्च करेंगे और दूसरों की मदद के लिए तैयार भी रहेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। दोपहर तक आपको किसी प्रियजन से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आप खुश हो जाएंगे। सायंकाल के समय मित्रों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

    कन्या राशिफल 

    कन्या राशि वालों को आज भाग्य उदय होगा और आपके मन की कई इच्छाएं पूरी भी होंगी। अगर आप संपत्ति या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, भविष्य में आपको भरपूर मुनाफा जरूर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अगर कोई अनबन चल रही है तो आज वह खत्म हो जाएगी। धन प्राप्ति के मार्ग मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी पेशा लोगों को काफी मेहनत के बाद ही सफलता मिल सकती है। अत्यधिक परिश्रम के कारण शाम को थकान महसूस करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    तुला राशिफल 

    तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी कारणवश मन थोड़ा शांत रह सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी होगी। अगर आपका कोई सरकारी कार्य काफी समय से अटका हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है या परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है। बच्चों की उन्नति को देखकर मन प्रसन्न रहेगा और परिवार के लोग किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है, जिसमें जीवनसाथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर जाने से राहत मिलेगी।

    वृश्चिक राशिफल 

    वृश्चिक राशि वालों की आज शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, उससे आपको भविष्य में लाभ अवश्य होगा। भाइयों के साथ अगर कोई तनाव चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। अगर आज आप किसी से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल ना लें क्योंकि इसे चुकाना आपके लिए मुश्किल होगा। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। शाम के समय पिता को नेत्र संबंधी कोई समस्या हो सकती है, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा और आपको भाग दौड़ भी करनी पड़ सकती है।

    धनु राशिफल 

    धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के साथ टकराव होने की आशंका बन रही है इसलिए वाणी की मधुरता बनाए रखें, अन्यथा यह आपको खतरे में डाल सकता है। दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ पैसे खर्च करेंगे और परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें भी कर सकते हैं। नौकरी व व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और समय पर कार्यों को पूरा कर पाएंगे। शाम को दोस्तों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे।

    यह भी पढ़ें :  सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत कोरबा जिला में भी शक्तिपीठ के सभागार में राज्य सरकार द्वारा लाए गए समान नागरिक संहिता (UCC) एवं स्वगणना ( जनगणना) धर्म स्वातंत्रय विधेयक को लेकर बैठक आयोजित

    मकर राशिफल 

    मकर राशि वालों के लिए आज का दिन नौकरी और व्यवसाय में इच्छित परिणाम देने वाला रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके मन के मुताबिक माहौल रहेगा, जिससे आपको काम करने में आनंद आएगा। आज अगर आपका कोई काम जरूरी है तो उसे पहले कर लें, आगे न टालें, अन्यथा वह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता मिलेगी। निवेश करने जा रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। परिवार में कोई आपके लिए सरप्राइज प्लान कर सकता है, जिसे देखकर आप खुश हो जाएंगे।

    कुंभ राशिफल 

    कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या आज परेशान कर सकती है, इसलिए मौसम का ध्यान रखें और खान-पान पर संयम रखें। आज आपको कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपका जनसमर्थन बढ़ेगा और आपके मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों को आज सहकर्मियों की वजह से परेशानी हो सकती है। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा।

    मीन राशिफल 

    मीन राशि वाले आज जो भी कार्य करेंगे, नई उमंग और उत्साह के साथ करेंगे। आज आप पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं, जिसका लाभ अवश्य मिलेगा। अगर आज आप परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला लेने जा रहे हैं तो बहुत सोच-विचार कर और माता-पिता की सलाह जरूर लें। व्यापार करने वालों को आज अच्छा मुनाफा होगा। लव लाइफ वालों में आज किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है, जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। शाम के समय आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद होता है तो आपको उससे बचने का प्रयास करना चाहिए, अन्यथा वह कानूनी हो सकता है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Kolkata: कोलकाता के जिस प्रसिद्ध मंदिर में चढ़ाया जाता है नॉन-वेज प्रसाद, वहां पीएम मोदी ने टेका माथा, टीमसी को दिया करारा जवाब

    April 27, 2026

    दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, अगले महीने होने वाली थी शादी

    April 26, 2026

    कबाड़ चोरों के मसीहा अधिवक्ता कमलेश साहू का पूरा काला चिट्ठा उजागर

    April 26, 2026

    पाकिस्तान में लश्कर का एक और विकेट गिरा, अज्ञात बंदूकधारियों ने टॉप कमांडर को गोलियों से भुना

    April 26, 2026

    महिला आरक्षण के मुद्दे पर देशभर में भ्रम फैला रही भाजपा, कांग्रेस शुरू से इस विधेयक के पक्षधर में रही है : डॉ रश्मि आशीष सिंह

    April 26, 2026

    संजीव कांकर बने मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष, युवाओं ने कांकर का माल्यार्पण कर दी बधाई

    April 26, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026869 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026837 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026801 Views
    Don't Miss

    Kolkata: कोलकाता के जिस प्रसिद्ध मंदिर में चढ़ाया जाता है नॉन-वेज प्रसाद, वहां पीएम मोदी ने टेका माथा, टीमसी को दिया करारा जवाब

    April 27, 2026

    कोलकाता/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री मोदी उत्तर कोलकाता के उस अनोखे मंदिर ‘ठंठनिया कालीबाड़ी’ पहुंचे, जहां रामकृष्ण परमहंस…

    दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, अगले महीने होने वाली थी शादी

    April 26, 2026

    कबाड़ चोरों के मसीहा अधिवक्ता कमलेश साहू का पूरा काला चिट्ठा उजागर

    April 26, 2026

    पाकिस्तान में लश्कर का एक और विकेट गिरा, अज्ञात बंदूकधारियों ने टॉप कमांडर को गोलियों से भुना

    April 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.