Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    800 विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, 30 विद्यार्थियों ने मांसाहार त्यागने का लिया निर्णय

    July 26, 2026

    राम मंदिर मुद्दे पर गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मटकी फोड़कर जताया विरोध

    July 26, 2026

    हसौद थाने में आरक्षक ने लगाई फाँसी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 16 नवंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 16 नवंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 16 नवंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में कृतिका उपरांत रोहिणी नक्षत्र से संचार करेगा और सूर्य आज वृश्चिक राशि में आकर बुध के साथ युति संबंध बनाएंगे जिससे बुधादित्य योग भी बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा,जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन खर्चीला रह सकता है। आपको आज कुछ अनचाहे खर्च की वजह से चिंता हो सकती है। लेकिन आज का दिन बिजनेस के मामले में आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आज आपका परिवार के साथ यात्रा का संयोग बन सकता है। आप आज किसी पारिवारिक कार्य की वजह से यात्रा पर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा इसलिए तालमेल बनाए रखें। लव लाइफ में आज ग्रहों का शुभ प्रभाव बना रहेगा।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के लिए आज शनिवार का दिन गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव से लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। आप आज किसी मित्र या संबंधी से मिलने के लिए जा सकते हैं। मनपसंद भोजन का भी आज आप आनंद लेंगे। कारोबार में आपको आज कमाई को अच्छा मौका मिलेगा। धातु से संबंधित वस्तुओं के कारोबारी आज विशेष रूप से कमाई कर पाएंगे। ज्वेलरी का काम करने वाले जातक खूब कमाई कर पाएंगे। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के लिए आज का दिन करियर कारोबार के मामले में अनुकूल रहेगा। आपको आज कहीं से अचानक लाभ मिलेगा। नौकरी में आज आपके वरिष्ठ आपको कोई नया काम सौंप सकते हैं। आपको आज किसी निकट संबंधी से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। धर्म कर्म में भी आपकी आज रुचि रहेगाी।

    यह भी पढ़ें :  शबरी वाचनालय से जनजातीय विरासत को नया मंच, राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन; बालिकाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश

    ​कर्क राशि 

    कर्क राशि के लिए आज का दिन धर्म अध्यात्म के मामले में अनुकूल रहेगा। आपको आज किसी धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की शादी की बात चल रही थी तो आज वह पक्की हो सकती है। बच्चे आज शिक्षा और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। रुचिकर भोजन का आज आप आनंद लेंगे। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा।

    सिंह राशि 

    सिंह राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज खान पान में संयम रखना होगा और तैलीय मसालेदार भोजन के प्रयोग से बचना होगा नहीं तो अपच संबंधी समस्या हो सकती है। व्यापार में आज फंसा हुआ आपका धन आपको मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे और किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद लेंगे। आपको आज मित्रों से सहयोग मिलेगा। लेकिन भाइयों से आपको वाद विवाद से बचना चाहिए।

    ​कन्या राशि 

    आज शनिवार का दिन कन्या राशि के लिए अनुकूल रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिता सकते हैं जिससे आपके रिश्ते में प्रेम और आपसी तालमेल बढेगा। आप आज शाम के वक्त अपने परिवार वालों को कोई सरप्राइज दे सकते हैं। किसी पारिवारिक मुद्दे पर आज घर के बड़ों से विचार भी करेंगे जिससे आपको उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सितारे कहते हैं कि पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को आज खूब धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी में पैसा लगाने जा रहे हैं तो सभी पक्षों की जांच कर लें, किसी बातों में आकर कोई भी डील न करें।

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। सहयोगियों और सहकर्मियों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आज यात्रा का प्लान भी बन सकता है। किसी सोचे हुए काम में सफलता मिलने की आपको आज खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य की शादी की बात चल रही है तो आज बात बन जाने से खुशी का माहौल रहेगा। किसी मित्र अथवा संबधी से मिलने का संयोग बन सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज तुला राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आज आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद लेंगेो।

    यह भी पढ़ें :  Korba: आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा लेकिन आज प्रेमी के सामने अपनी चलाने का गलती न करें। वैसे आज आपके सितारे यह भी कहते हैं कि आपको आज नौकरी में प्रबंधन क्षमता का लाभ मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर भी मिलेगी लेकिन आपको आज ननिहाल पक्ष के संबंधियों से आर्थिक व्यवहार करते हुए सतर्क रहना चाहिए नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। आज किसी कारण से छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन शुक्र के शुभ प्रभाव से लाभदायक रहेगा। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आपको आज लव लाइफ में भी प्रेमी के साथ रोमांटिक वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी भाग लेने का मौका मिल सकता है। आपके सितारे आज यह भी कहते हैं कि आपकी माता बीमार चल रही हैं तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा।

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के लिए आज का दिन लाभदायक है। आपकी राशि से दूसरे भाव में शनि के होने से आपको आज परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई काम जो अटक रहा था आज वह पूरा हो सकता है। बिजनेस में आपको सहयोगियों से तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। बिजली के उपकरण का काम करने वाले जातक एवं वस्त्रों के कारोबार से जुड़े जातक आज अच्छी कमाई कर पाएंगे। विदेश से संबंधित काम करने वाले जातकों को आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  राम मंदिर मुद्दे पर गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मटकी फोड़कर जताया विरोध

    ​कुंभ राशि 

    आज कुंभ राशि के जातकों के प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ और सम्मान मिलेगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। सामाजिक कार्य और प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। आपको आज पिता और पैतृक संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में आज अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग मिलेगा। वाणी में आपकी मधुरता रहेगी। मंदिर अथवा किसी धार्मिक स्थल की आज आप यात्रा कर सकते हैं। आज वाहन पर घर की व्यवस्था पर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के लोगों को आज धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा और मान प्रतिष्ठा का भी आप आज लाभ पाएंगे। आपको आज कारोबार में खूब लाभ मिलेगा। और आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी मित्र अथवा संबंधी के आगमन से आज आपके घर में चहल पहल की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों के आपको पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से आज आपको खुशी मिलेगी। ज्वेलरी का काम करने वाले जातकों को आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा। यात्रा का भी संयोग बनेगा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    800 विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, 30 विद्यार्थियों ने मांसाहार त्यागने का लिया निर्णय

    July 26, 2026

    राम मंदिर मुद्दे पर गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मटकी फोड़कर जताया विरोध

    July 26, 2026

    हसौद थाने में आरक्षक ने लगाई फाँसी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

    July 26, 2026

    “मन की बात” का सामूहिक श्रवण, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

    July 26, 2026

    इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए मौका: BDL ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली सरकारी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त

    July 26, 2026

    NH-52 पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 17 गाय-बछड़ों को रौंदा, 15 की दर्दनाक मौत… सिस्टम पर फिर उठे सवाल

    July 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,784 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,453 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,144 Views
    Don't Miss

    800 विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, 30 विद्यार्थियों ने मांसाहार त्यागने का लिया निर्णय

    July 26, 2026

    ● अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन “दिया कोरबा” की डिवाइन वर्कशॉप से युवाओं में…

    राम मंदिर मुद्दे पर गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मटकी फोड़कर जताया विरोध

    July 26, 2026

    हसौद थाने में आरक्षक ने लगाई फाँसी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

    July 26, 2026

    “मन की बात” का सामूहिक श्रवण, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

    July 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.