Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: जिला साहू संघ के ग्राम सरगबुंदिया इकाई द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया भक्त माता कर्मा की जयंती, जिलाध्यक्ष गिरिजा साहू बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    March 25, 2026

    Korba: एक और महिला पंच ग्राम से लापता, जाँच करने ग्राम करूमहुआ पहुंची पुलिस

    March 25, 2026

    राशिफल 25 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एक सप्ताह तक एयरपोर्ट में छिपा रहा शख्स, सुरक्षा एजेंसियों को नहीं लगी खबर, मामला सामने आने के बाद उड़े सबके होश
    Featured

    एक सप्ताह तक एयरपोर्ट में छिपा रहा शख्स, सुरक्षा एजेंसियों को नहीं लगी खबर, मामला सामने आने के बाद उड़े सबके होश

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 31, 2024No Comments3 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6373033761730344940535b5a3168cac11a1f03cdedda8a8320589f04da429a730378ae1ffcf5f733e9d0c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: एयरपोर्ट एक ऐसी जगह होती है जहां पर सुरक्षा व्यवस्था बड़ी सख्त होती है। सुरक्षा बल हमेशा हथियारों के साथ अलर्ट पर रहते हैं।

    लेकिन अगर हम आपसे कहें कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला एक शख्स टर्मिनल के सबसे सुरक्षित इलाके में एक-दो दिन नहीं बल्कि पूरे एक हफ्ते तक छिपा रहा और किसी को उसकी भनक तक नहीं लगी। क्या आप हमारी बात पर यकीन करेंगे? शायद नहीं, लेकिन ये सच है। जानकारी सामने आई है कि कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के अचनैचा गांव का रहने वाला गौरव वीजा ऑन अराइवल सुविधा पर दिल्ली एयरपोर्ट से अदीस अबाबा के लिए निकला था।

    अदीस अबाबा से उसे साओ पाउलो (ब्राजील) होते हुए बोलीविया पहुंचना था। गौरव नाम का ये शख्स साओ पाउलो एयरपोर्ट पहुंचने में कामयाब हो गया। रिटर्न एयर टिकट न होने की वजह से उसे वहां से बोलीविया जाने की इजाजत नहीं मिली। साओ पाउलो एयरपोर्ट की एजेंसी ने गौरव को वापस भारत जाने का निर्देश दिया था।

    एक हफ्ते तक ट्रांजिट एरिया में छिपा रहा

    एजेंट के निर्देश पर यह शख्स साओ पाउलो एयरपोर्ट के ट्रांजिट एरिया में छिपा रहा। हैरानी की बात यह है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सभी एजेंसियां ​​सोती रहीं और किसी को इस शख्स के बारे में भनक तक नहीं लगी। हद तो तब हो गई जब इस शख्स ने एयरपोर्ट के अंदर बैठकर ही फर्जी पासपोर्ट समेत अन्य यात्रा दस्तावेज हासिल कर लिए। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब यह शख्स फर्जी पासपोर्ट पर बोलिविया (दक्षिण अमेरिकी देश) जाने के लिए इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंचा। इस मामले का पूरा खुलासा होने के बाद पूरे एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया और इस शख्स को डिपोर्ट कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें :  हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, होलिका दहन की लकड़ी को लेकर मृतक से हुआ था विवाद

    फर्जी पासपोर्ट बनवाया

    गौरव को पता था कि अब वह अपने पासपोर्ट पर बोलिविया नहीं जा सकता, इसलिए उसने अपने एजेंट से दूसरे नाम से जारी पासपोर्ट मांगा। एक हफ्ते के अंदर ही अली नाम के एजेंट ने दूसरे पासपोर्ट का इंतजाम कर एयरपोर्ट के अंदर गौरव तक पहुंचा दिया। यह मलेशियाई पासपोर्ट था जिसमें गौरव का नया नाम सीयर्स वर्गास जीसस सैंटोस इवान लिखा था।

    इमिग्रेशन काउंटर पर खुला राज

    इसके बाद जैसे ही वह कोलंबिया जाने के लिए इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंचा तो एक बार फिर उसका राज खुल गया। इस बार इमिग्रेशन अधिकारियों ने गौरव को हिरासत में ले लिया और उसे फ्लाइट संख्या ईटी-688 से आईजीआई एयरपोर्ट पर डिपोर्ट कर दिया। आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचते ही एयरलाइंस की सुरक्षाकर्मियों ने उसे इमिग्रेशन ब्यूरो के हवाले कर दिया। इमिग्रेशन ब्यूरो ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी गौरव को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया। एयरपोर्ट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें: बड़ी शॉकिंग थी बाप बेटे की रईसी, जेब में लेकर चलते थे 500-500 के नोट, हर जगह करते थे कैश पेमेन्ट

    यह भी पढ़ें:मोमोज खाने से 33 साल की महिला की हुई मौत, जांच में हुआ हैरान करने वाला खुलासा, जानकर घिन आ जाएगी

    यह भी पढ़ें:डॉक्टर के पास इलाज के लिए गई थी महिला, बेहोशी का इंजेक्शन दे किया ऐसा काम, मामला पुलिस के पास पहुंचा, फिर…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: जिला साहू संघ के ग्राम सरगबुंदिया इकाई द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया भक्त माता कर्मा की जयंती, जिलाध्यक्ष गिरिजा साहू बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    March 25, 2026

    राशिफल 25 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 25, 2026

    कथित बाबा अशोक खरात ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लोगों की दी नरबलि ! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में धीरे-धीरे हो रहे कई खुलासे

    March 25, 2026

    नवरात्रि पर्व को देखते हुए भारी वाहनों को रतनपुर के चारों दिशाओं से प्रवेश की गई प्रतिबंधित

    March 25, 2026

    चेक बाउंस प्रकरण में दोषसिद्धि, एक वर्ष कारावास एवं ₹3.50 लाख अर्थदंड

    March 25, 2026

    जनहित में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन ने लाया रंग, झुका एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन

    March 25, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026703 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026602 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026494 Views
    Don't Miss

    Korba: जिला साहू संघ के ग्राम सरगबुंदिया इकाई द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया भक्त माता कर्मा की जयंती, जिलाध्यक्ष गिरिजा साहू बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    March 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला साहू संघ कोरबा के अन्तर्गत आने वाले सरगबुंदिया ईकाई द्वारा माता…

    Korba: एक और महिला पंच ग्राम से लापता, जाँच करने ग्राम करूमहुआ पहुंची पुलिस

    March 25, 2026

    राशिफल 25 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 25, 2026

    कथित बाबा अशोक खरात ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लोगों की दी नरबलि ! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में धीरे-धीरे हो रहे कई खुलासे

    March 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.