Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पति की मौत से ‘खुश’ थी पत्नी, पुलिस ने पकड़ा तो बोली- ‘हां मैंने मारा है..’ वजह जान सिहर गई पुलिस
    Featured

    पति की मौत से ‘खुश’ थी पत्नी, पुलिस ने पकड़ा तो बोली- ‘हां मैंने मारा है..’ वजह जान सिहर गई पुलिस

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    ग्वालियर/स्वराज टुडे: आखिरकार गिरवाई पुलिस ने लोकेंद्र कुशवाह की हत्या के मामले में उसकी पत्नी अंजली कुशवाह, प्रेमी गौरव कुशवाह और मौसरे भाई नंदू को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है.

    संदिग्ध परिस्थितियों में लोकेंद्र कुशवाह अपने घर पर गुरुवार को मृत हालत में मिला था. पत्नी अंजलि और मौसेरा भाई नंदू गायब थे. पिता नंदलाल जब अपने बेटे लोकेंद्र को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने लोकेंद्र को मृत घोषित कर दिया था. घर में मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं. इसी दौरान चचेरे भाई दिनेश कुशवाह को लोकेंद्र कुशवाह के गले पर नाखून और उंगलियों के निशान मिले. पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मामला हत्या का निकला.

    गिरवाई थाना क्षेत्र के बाबा वाली पहाड़ी पर रहने वाला लोकेन्द्र कुशवाह प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था. वह अपने पिता नंदलाल और पत्नी अंजली कुशवाह के साथ रहता था. अंजली के पास उसकी मौसी का बेटा नंदू गुरुवार को आया था. दोपहर करीब तीन बजे जब नंदलाल कुशवाह घर पहुंचा तो अंजली ने अपने ससुर को बताया कि लोकेन्द्र सो रहा है और उसके सिर में दर्द है. वह उसके लिए दर्द की दवा ला दें. साथ ही कहा कि उसे अपने जीजा मनोज कुशवाह के घर जाना है. इस पर नंदलाल दवा लेने के लिए चले गए और कुछ देर बाद वापस आए तो घर की लाइट बंद थी. बहू और नंदू घर पर नहीं थे. अंदर कमरे में लोकेन्द्र बिस्तर पर लेटा हुआ था. जगाया तो वह कुछ नहीं बोला. हॉस्पिटल ले गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. उसका शव लेकर घर पहुंचे और अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे. तभी मृतक के गले पर खरोंच के निशान दिखे. इसका पता चलते ही पुलिस को सूचना दी.

    यह भी पढ़ें :  ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्डम हाउस भेज दिया. जब लोकेन्द्र की मौत की गुत्थी उलझी तो पुलिस ने उसकी पत्नी और पत्नी के मौसेरे भाई से पूछताछ की. मौसेरा भाई ने कहानी सुनाई कि अंजली का प्रेम प्रसंग गौरव नामक युवक से चल रहा है. अंजली ने लोकेन्द्र को शराब और मछली खिलाई. जब वह नशे में मस्त हो गया तो उसकी हत्या कर दी.

    ‘मुझे जरा भी पछतावा नहीं’

    अंजलि ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. उसने पुलिस से कहा कि जो भी किया है, उसका जरा भी पछतावा नहीं है. अंजली ने पूछताछ में बताया कि लोकेंद्र और गौरव कुशवाह दोस्त थे. गौरव आर्थिक रूप से भी संपन्न है, इसलिए हम एकदूसरे को प्यार करने लगे थे. मेरे पति को इसकी भनक लग गई थी. प्यार के लिए मैंने लोकेंद्र को रास्ते से हटाया है.

    पुलिस ने अंजलि उसके भाई नंदू और प्रेमी गौरव कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी आरके सगर ने बताया कि अंजलि और लोकेंद्र की शादी 4 साल पहले हुई थी लेकिन वह पति को पसंद नहीं करती थी. उसका गौरव कुशवाह नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए अंजलि ने यह खौफनाक षड्यंत्र रचा था.

    यह भी पढ़ें: थाईलैंड के इस मंदिर जैसा भव्य दुर्गा पंडाल बन रहा छत्तीसगढ़ में, पूरे देश में हो रही चर्चा… देंखे Video

    यह भी पढ़ें: पिस्टल, मैगजिन और 15 नग कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: हाईवा ने 20 से ज्यादा मवेशियों को कुचला, 19 की मौत, सड़क पर गौवंशों की मौत के लिए मवेशी मालिक भी जिम्मेदार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,945 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे जी द्वारा कोसाबाड़ी–निहारिका मुख्य मार्ग, CSEB…

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.