Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नकली पुलिस बनकर भारी वाहन चालकों से अवैध वसूली और लूटपाट कर रहे थे SECL के अधिकारी व कर्मचारी, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
    Featured

    नकली पुलिस बनकर भारी वाहन चालकों से अवैध वसूली और लूटपाट कर रहे थे SECL के अधिकारी व कर्मचारी, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 16, 2024Updated:September 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बायपास मार्ग पर नकली पुलिस बनकर कर रहे थे लूटपाट
    * ट्रक ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कोरबा/स्वराज टुडे: कटघोरा थाना में 14 सितम्बर दिन शुक्रवार को प्रातः 3 से 4 बजे के मध्य सूचना प्राप्त हुई की कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह बायपास मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा अपने आपको टीआई व पुलिस बताकर उनके द्वारा भारी वाहन रोककर वसूली की जा रही है। कटघोरा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया।

    प्रार्थी ट्रक मालिक अफसर अंसारी के ड्राइवर हार्दिक अंसारी पिता शेखवत अंसारी उम्र 44 वर्ष निवासी गढ़वा झारखंड ने कटघोरा थाना में लिखित शिकायत की है कि ट्रक क्रमांक CG12 BJ 6068 में रायपुर से चावल लोड कर फरबेसगंज बिहार जा रहा था। रात्रि लगभग 3:15 ढेलवाडीह बायपास जब वो पहुंचे तो उसी वक्त एक बोलेरो वाहन क्रमांक CG12 BG 9852 जो सायरन बजाते हुए गाड़ी के पास आये और गाड़ी में 5 लोग उतरे और अपने आपको टीआई व पुलिस बताते हुए डराने धमकाने लगे। गाड़ी का पेपर व बिल्टी मांगने लगे। गाड़ी के सभी पेपर दिखाने के बाद वो मुझे जबरदस्ती गाड़ी से खींचकर बाहर निकालने लगे। सभी 5 लोग गाड़ी के कागजात सही नही कहते हुए मुझसे पैसे की मांग करने लगे। अगर पैसा नही दोगे तो जेल भेजने की बात करने लगे। उनके द्वारा उसके पास रखे 2000 नगद और उसके मोबाइल को भी छीन कर अपने पास रख लिए। और वो सभी एक दूसरे को साहब कहकर बुला रहे थे। हार्दिक अंसारी ने बताया कि वे लोग सड़क पर जा रहे सभी भारी वाहनों से वसूली कर रहे थे।

    यह भी पढ़ें :  आदतन गुंडा बदमाश पंकज शर्मा गिरफ्तार, 13 इंच का धारदार हथियार जब्त कर भेजा गया जेल

    कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा व एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने पकड़े गए पांचों आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध करते हुए धारा 126 (2), 119 (2), 310 (2) के तहत माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है। पकड़े गए चार आरोपी SECL के अधिकारी व कर्मचारी है वही अन्य 1 और आरोपी शामिल होना पाया गया।

    *आरोपियों के नाम*

    1. मुकेश केशरवानी पिता प्रदीप केशरवानी उम्र 36 वर्ष निवासी केरा रोड थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा

    2. अभिषेक मीणा पिता रामप्रसाद मीणा उम्र 26 वर्ष निवासी आदर्श नगर जयपुर, थाना सांगानेर जिला जयपुर राजस्थान

    3.विकास मीणा पिता स्वर्गीय सतीश मीणा उम्र 28 वर्ष, निवासी सनसिटी सीकर, जयपुर राजस्थान

    4. दिलीप कुमार यादव पिता परदेशीराम यादव उम्र 25 वर्ष निवासी सिंघाली बस्ती, थाना बांकीमोंगरा कोरबा

    5. हरप्रसाद पटेल पिता स्वर्गीय संतोष पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी बलगी थाना बांकीमोंगरा कोरबा

    यह भी पढ़ें: एक अभिनेत्री के चक्कर में 3 IPS अधिकारी हो गए सस्पेंड, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: हेड कॉन्स्टेबल सहित पांच लोगों की बेरहमी से हत्या, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

    यह भी पढ़ें: जूस में यूरिन मिलाकर पिलाता था दुकानदार, अजीब स्वाद आने पर ग्राहकों ने की जमकर पिटाई

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026

    Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,105 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,571 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  डिंगापुर में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह में नगर पालिक निगम कोरबा के…

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.