Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे

    March 29, 2026

    Noida International Airport ने बदल दी किसान की किस्मत, खुद की हेलीकॉप्टर से थाईलैंड जाने की तैयारी !

    March 29, 2026

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रशासन द्वारा ध्वनि विस्तार यंत्रों पर प्रतिबंध को लेकर डिस्ट्रिक्ट साउंड एंड लाइट एसोसिएशन ने आयोजित की प्रेसवार्ता
    Featured

    प्रशासन द्वारा ध्वनि विस्तार यंत्रों पर प्रतिबंध को लेकर डिस्ट्रिक्ट साउंड एंड लाइट एसोसिएशन ने आयोजित की प्रेसवार्ता

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 10, 2024No Comments4 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: डिस्ट्रिक्ट साउंड एंड लाइट एसोसिएशन कोरबा द्वारा प्रेस क्लब तिलक भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसका मुख्य उद्देश्य प्रशासन के द्वारा ध्वनि विस्तार यंत्रों पर जो प्रतिबंध लगाया जा रहा है उसमे कुछ भ्रांतियों हैं। उन्हें मीडिया के जरिए आम जानता और प्रशासन तक पहुंचाने की एक कोशिश की जा रही है। प्रशासन द्वारा जारी के गाइडलाइन इस प्रकार है:

    १. रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मोबाइल डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

    २. डीजे किसी भी संवेदनशील जगह जैसे स्कूल कॉलेज अस्पताल वृद्धाश्रम और कोई भी सरकारी दफ्तर के सामने से नहीं जाएगी या उस जगह में साउंड पूर्ण प्रतिबंध रहेगी

    ३. साउंड एक मानक छमता में चलेगी जो माननीय सुप्रीम कोर्ट के अनुसार ८५ से १०० dba रहेगी

    जिला प्रशासन की इन सारी गाइडलाइन को हम सभी व्यापारी ससम्मान पूर्वक मानते हैं पर कुछ भ्रांतियां हैं या हमारा निवेदन है जो इस प्रकार है: 

    IMG 20240910 WA0080

    १. सबसे पहले ये कि कलेक्ट्रेट में मीटिंग लेने के बाद जिसमें हमको दिशा निर्देश दिया गया उसके बाद सभी थाना क्षेत्रों से डीजे संचालकों के पास फोन आ रहे हैं और उनसे उनके सामान के बारे में पूछ रहे हैं कि वो सामान कहा रखते हैं , वो किस गाड़ी में सामान ले जाते हैं ।

    इससे डीजे व्यापारियों में भय व्याप्त है क्योंकि विगत वर्ष पुलिस प्रशासन द्वारा घर में रखे सामान को जो रोड में चल भी नहीं रहा था उठा के ले गये और जबरजस्ती जब्ती बनाया गया था जो सरासर अन्याय है । वही बात फिर सामने आ रही है कि प्रशासन अभी पूजा व विसर्जन के समय कुछ नहीं करेगी परंतु दो चार दिन बाद फिर वही रवैया अपनाकर घर से सामान उठाएगी तो हमारी इतनी मांग है कि वो अभी से अपना व्यापार बंद कर देते है । अगर हमारा व्यापार आपराधिक या असामाजिक है तो इसका हम बहिष्कार करते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिला साहू संघ के ग्राम सरगबुंदिया इकाई द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया भक्त माता कर्मा की जयंती, जिलाध्यक्ष गिरिजा साहू बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    २ अगर प्रशासन को डीजे जप्त कार्यवाही करना है तो रोड में तत्काल करें और इसमें पूजा समिति के ऊपर भी कार्यवाही हो । चार दिन बाद घर के भीतर से सामान ना उठाएँ ।

    ३. प्रशासन नशा मुक्ति अभियान नशा करने वाले के विरुद्ध चलाती है नशा बेचने वालों के ऊपर नहीं । तो यहाँ फिर कार्यवाही डीजे वालों के ऊपर क्यों ? आखिर क्यों किसी राजनैतिक या रसूखदारों के यहां आयोजित कार्यक्रम में साउंड को लेकर कोई कार्यवाही नहीं होती ।

    पाली महोत्सव में कौन सा साउंड लगा था जो प्रशासनिक नियमों में चल रहा था । खैर ये तो पुरानी बात है।  अभी कटघोरा में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है, वहाँ तो आप देख लीजिए क्या साउंड सिस्टम लगा है या क्या लगेगा । क्या वहाँ कार्यवाही होगी या सिर्फ़ गरीब तबके के लोगों को ही टारगेट किया जाएगा । कृपया जिला प्रशासन इसका जवाब दें।

    ४. साउंड की मानक छमता किसी साउंड इंजीनियर से चेक करायें । ऐसे किसी व्यक्ति से ना करायें जिन्हें साउंड सिस्टम का ज्ञान या जानकारी ही ना हो। डिसीबल चेक करने का बॉक्स और साउंड मीटर की एक निश्चित दूरी होती है, उसका पालन करें । अथवा हम प्रशासन से और आम जानता से यही प्रार्थना करते हैं कि अगर इसके बाद भी साउंड या डीजे व्यापार से आम जनता को नुकसान हो रहा है तो हम इस व्यापार का यही से बहिष्कार करते हैं और प्रशाशन के इस मुहिम में हम उनका साथ देते हैं ।

    ससम्मान डिस्ट्रिक्ट साउंड एंड लाइट एसोसिएशन कोरबा और अगर आपको लगता है कि हम आपकी खुशियों में शामिल होकर आपकी खुशियों को हर्षोल्लास से मनाने में आपके साथ देते हैं तो कृपया हमारा साथ दें । प्रशासन द्वारा दिये गाइड लाइन का पालन किया जायेगा । बस यही आप सभी से विनती है।

    यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपए, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: बालको ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

    यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: NTPC ने निकाली 250 पदों पर भर्ती, 14 सितंबर से आवेदन शुरू, नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल

    यह भी पढ़ें: देश में 21 करोड़ से ज्यादा मुसलमान, 50 लाख भी एकजुट हो गए तो वक़्फ़ बोर्ड बिल नही होगा पास- जाकिर नाइक

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे

    March 29, 2026

    Noida International Airport ने बदल दी किसान की किस्मत, खुद की हेलीकॉप्टर से थाईलैंड जाने की तैयारी !

    March 29, 2026

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026

    चलती मोटरसाइकिल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 06 लोगों पर कार्रवाई, 01 व्यस्क और 05 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता

    March 29, 2026

    पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सभी तीर्थ यात्री राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर से सम्बंधित

    March 29, 2026

    अपील समिति के गठन पर उठे सवाल, प्रक्रिया पर वरिष्ठ अधिवक्ता ने जताई आपत्ति

    March 28, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026748 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026623 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026520 Views
    Don't Miss

    IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे

    March 29, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत में हर साल लाखों उम्मीदवार आईएएस ऑफिसर (IAS Officer) बनने का…

    Noida International Airport ने बदल दी किसान की किस्मत, खुद की हेलीकॉप्टर से थाईलैंड जाने की तैयारी !

    March 29, 2026

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026

    चलती मोटरसाइकिल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 06 लोगों पर कार्रवाई, 01 व्यस्क और 05 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता

    March 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.