Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    August 29, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल, शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मां के साथ पलंग पर सो रहा था मासूम, सर्पदंश से हुई मौत, बरसात में सर्पदंश से बचाव के लिए करें ये उपाय
    Featured

    मां के साथ पलंग पर सो रहा था मासूम, सर्पदंश से हुई मौत, बरसात में सर्पदंश से बचाव के लिए करें ये उपाय

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    धरमजयगढ़/स्वराज टुडे: झमाझम बारिश के साथ साथ क्षेत्र में सर्पदंश के मामले सामने आने लगे हैं। बीती रात भी सर्पदंश से मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक गुरप्रीत अगरिया उम्र 5 वर्ष रात को खाना खाकर अपनी मां के साथ पलंग में सो रहा था। करीबन 11 बजे उसकी मां की आंख खुली तो बच्चे के पेट के ऊपर जहरीरे करैत सांप लिपटा हुआ था। पेट के दाहिने एवं बांये साईड में काटने से काला निशान दिखाई दे रहा था। जिसे ईलाज हेतु सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में करीब 1.50 बजे भर्ती किये। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा सूचक की सूचना पर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्डम के बाद शव परिजनों को सौंप दी गई।

    बारिश में सर्पदंश से बचने के उपाय

    बारिश का मौसम शुरू होते ही सांपों के निकलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। बिलों में पानी भरने और उमस के कारण सांप घरों में आ जाते हैं। बरसात के मौसम में सर्पदंश (Snake Bite)की घटनाएं भी अधिक होती हैं। लिहाजा सर्पदंश का शिकार होने से बचने के लिए इन उपायों का पालन करें और सुरक्षित रहें:

    ● घरों में फालतू ,कचरा, कबाड़ा,लकड़ियां,पत्थर,घास, कंडे इत्यादि इकट्ठा न होने दें और न ही इन जगहों पर असावधानीपूर्वक हाथ डालें क्योंकि यह सांपों के छिपने के उपयुक्त स्थान हैं।

    ● यदि घर में कोई बिल या दरार दिखाई दे तो उसे फौरन बंद कर दें ताकि कोई सांप इनमें आश्रय न ले सके।

    ● रात को जमीन पर सोने से बचें क्योंकि सांप धरती पर रेंगते हैं और नीचे सोए हुए व्यक्ति को आसानी से काट सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध सक्ती पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, ऑनलाइन सट्टा में संलिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार, सट्टा में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल फोन, कुल कीमत ₹16,000/- जप्त

    ● यदि घर के दरवाजों के नीचे गैप है तो उसको कपड़े या डोर सील से बंद कर दें। अक्सर घरों में सांप दरवाजों के नीचे से ही अंदर आते हैं।

    ● खटिया या पलंग पर सोते हैं तो मच्छरदानी लगाकर सोएं। इससे न केवल सांप बल्कि बरसात में निकलने वाले जहरीले कीड़े मकोड़े से भी बचाव हो सकेगा ।

    ● अगर घर में सांप निकल आए तो उसको मारने की कोशिश न करें, क्योंकि सर्पदंश की कई घटनाएं सांप को मारने या पकड़ने की कोशिश में होती हैं। सांप निकलने पर किसी सर्प विशेषज्ञ को बुलाएं।

    ● सर्पदंश होने पर डसे गए स्थान के थोड़ा ऊपर डोरी या कपड़ा मध्यम दबाब के साथ बांध दें। घाव पर चीरा न लगाएं और मरीज को फौरन हॉस्पिटल लेकर जाएं।

    ● बैगा गुनिया के चक्कर में आकर झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें। याद रखें सर्पदंश का एकमात्र सही इलाज ‘एंटी स्नेक वेनम’ का इंजेक्शन है।

    यह भी पढ़ें:OMG! ‘लाश को गंगा में लटका कर रखने से होगा पुनर्जन्म’, सांप ने डसा तो अंधविश्वास में डूबा परिवार

    यह भी पढ़ें: साँपों को आकर्षित करते हैं ये 5 पौधे, अगर लगा लिए घर में तो घुस सकता है जहरीला नाग

    यह भी पढ़ें: ‘इक दिन मर जाऊं ला..’ पर डांस कर रहा था शिक्षक, सच में आ गई मौत, देखें वीडियो…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    August 29, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल, शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    Korba: भारत को जानो प्रतियोगिता 31 अगस्त को, कोरबा शाखा ने रच दिया है राष्ट्रीय कीर्तिमान

    August 28, 2026

    धोखाधड़ी, उत्पीड़न और फिर मर्डर; मुस्कान और इमरान के ‘जहरीले रिश्ते’ का खुलासा

    August 28, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,889 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,362 Views
    Don't Miss

    राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    August 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन कोरबा…

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल, शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    Korba: भारत को जानो प्रतियोगिता 31 अगस्त को, कोरबा शाखा ने रच दिया है राष्ट्रीय कीर्तिमान

    August 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.