Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 3 अगस्त 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 3 अगस्त 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल  : आज शनिवार 3 अगस्त को चंद्रमा दिन रात अपनी राशि कर्क में सूर्य के साथ गोचर करेगे। इस गोचर के दौरान चंद्रमा पुनर्वसु उपरांत पुष्य नक्षत्र से गोचर करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज शशि आदित्य योग बनेगा। साथ ही आज सूर्य चंद्रमा का शनि के साथ षडाष्टक योग बनेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजे से शनि पुष्य योग का भी संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मिथुन, कर्क, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। जानें अन्य सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, देखें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि से आज चौथे घर में हो रहा है सूर्य चंद्रमा का संयोग मेष राशि के लिए लाभकारी रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास का पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी बदलने के प्रयास मे भी पाएंगे सफलता है। लेकिन खर्च के मामले में आपको आज हाथ समेटकर चलना होगा, क्योंकि सुख साधनों पर आज आपका धन खर्च होने का योग बना है। कुछ अनचाहे खर्चे भी आज होंगे। माता से आपको आज सहयोग समर्थन मिलेगा। अगर आपने अपने प्रेमी को अभी परिवार से नहीं मिलाया है तो आज आप परिवार के सामने अपने प्यार के बारे में बात कर सकते है और प्रेमी से मिला भी सकते हैं। आज का शाम का समय आप मौज मस्ती और मनोरंजन में बिता सकते हैं। सेहत के मामले में जोखिम न लें।

    ​वृषभ राशि 

    आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन खर्चीला लेकिन सुखद रहेगा। कारोबार को लेकर आपकी योजना आज सफल होगी। आपको आज कारोबार में सहयोगियों और साझेदारों से सहयोग मिलेगा। आपकी मुलाकात आज किसी पुराने मित्र और परिचित से हो सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल और सुखद रहने वाला है। बच्चों की किसी समस्या का भी आज आप समाधान करेंगे जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के साथ आज यात्रा का प्लान बन सकता है। अपने लिए आज कुछ शॉपिंग भी करेंगे। लेकिन सलाह है कि सेहत के मामले में लापरवाही से बचें।

    यह भी पढ़ें :  शिवाय हॉस्पिटल की एक और बड़ी उपलब्धि: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपका सुखद रहेगा। आपकी राशि से आज दूसरे घर में हो रहा सूर्य और चंद्रमा का संयोग आपको पिता पक्ष से लाभ दिला सकता है। लेकिन आपको आज आर्थिक मामलों में बहुत ही सोच समझकर निर्णय लेना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरी में आज आपको सहयोगियों और कर्मचारियों से तालमेल बनाकर रखना होगा क्योंकि इनकी वजह से आपको आज तनाव मिलने वाला है। पारिवारिक जीवन में आपको आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है।

    ​कर्क राशि 

    आज कर्क राशि के सितारे कहते हैं कि आपकी राशि में सूर्य चंद्रमा की युति आपके लिए आज लाभदायक रहेगी। लेकिन आपको आज जल्दबाजी में और दूसरों की बातो में आकर निर्णय लेने से बचना होगा। माता और पितृ पक्ष से आप आज लाभ पा सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में वाणी व्यवहार से आप आज लाभ पा सकेंगे। आपको आज लंबे समय से अटके किसी काम को पूरा करना होगा। जीवनसाथी के लिए आज आप उपहार ले सकते हैं। ससुराल पक्ष के संबंधियों से भी आज आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपकी लव लाइफ आज रोमांटिक रहेगी। आप आज प्रेमी के लिए कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। फैमिली लाइफ में भी आज आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। भाई बहनों से संबंधों में मधुरता आएगी। कामकाज के सिलसिले में आज यात्रा का संयोग भ भी बन सकता है और आप मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज सुखद और लाभदायक रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि से आज ग्यारहवें भाव में है। ऐसे में आज आपको प्रतिष्ठा के साथ लाभ में भी वृद्धि होगी। आपको आज एक से अधिक स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है लेकिन शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में संपर्क का भी आज आपको फायदा हो सकता है। संतान की सफलता से मन आनंदित होगा।

    यह भी पढ़ें :  चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की अनुकरणीय पहल, 'हनुमान अंश' फ्री स्क्रीनिंग देखने प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकारों को सपरिवार दिया न्यौता

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आपकी राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आज कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए किए जा रहे प्रयासों में आपको कामयाबी मिलेगी। आप आज कुछ नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको कोई आनंददायक समाचार और सूचना मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा और आपको प्रोत्साहन मिलेगा। शाम को किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। आज आपके विरोधी प्रबल होंगे, लेकिन वे चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपको कोई मनपसंद वस्तु मिल सकती है।

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि पर आज गुरु और मंगल की कृपा हो रही है। ऐसे में आज इनका मनोबल ऊंचा दिखाई देगा। आपके परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कमाई के मामले में भी दिन आज आपके पक्ष में रहेगा और आप आज शुभ कार्यों में धन खर्च करके नाम यश हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग मिलेगा, आप ससुराल के संबंधियों से मिलने का भी प्लान कर सकते है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी आज प्लान बन सकता है।

    ​धनु राशि 

    आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मानसिक उलझन वाला रहेगा। आपकी राशि से आज अष्टम भाव में हो रहा सूर्य चंद्र का संयोग आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। आपको आज अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। आपको आज किसी पारिवारिक विवाद को लेकर भी तनाव हो सकता है। वैसे कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आप दोस्तों के साथ आज की शाम मनोरंजन बिताएगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सहयोग से आपकी किसी समस्या का भी समाधान हो जाएगा। आज किसी रिश्तेदार से मिलने का प्लान भी बन सकता है।

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के लिए आज का दिन शनि कृपा से लाभकारी रहेगा। आपकी राशि से आज दूसरे भाव में चल रहे शनि आपको कला साहित्य के क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। दोपहर के बाद आज आपको कोई महत्वपूर्ण और बहु प्रतीक्षित सूचना मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आपको आज पिता के साथ तालमेल बनाकर रखना चाहिए इससे आपको आज फायदा मिलने वाला है। आप आज किसी रिश्तेदार के घर भी मिलने जा सकते हैं। आर्थिक लेनदेन के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज साझेदारी के काम में फायदा होगा। आपका कहीं रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। शाम के समय आज रुचिकर खान पान का आयोजन होगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मुकुटधर साहित्य समिति कोरबा में हिन्दी दिवस पर केन्द्रित काव्य गोष्ठी का आयोजन

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप आज सुबह से ही अपने काम में व्यस्त रहेंगे। किसी मित्र या संबधी की भी आज आप मदद कर सकते है। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको अचानक ही धन का लाभ हो सकता है। जो लोग किराना कारोबार और होटल के कारोबार से जुड़े हुए हैं आज उनकी अच्छी कमाई होने वाली है। आप आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। लेकिन आज शाम के समय आप थकान महसूस कर सकते हैं। कंधे कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं आपकी राशि से आज पंचम भाव में हो रहा है चंद्र सूर्य युति आपकी लव लाइफ में रोमांस को बढाने वाला रहेगा। लेकिन आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो कहासुनी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। विदेश से संबंधित कार्य में आज प्रगति होगी। आपको आज आय के नए स्रोत भी मिलेगे। सामाजिक कार्यो में आपकी सहभागिता बढेगी। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आंखों से संबंधित समस्या से परेशानी होने की आशंका है।

    यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतराल कितना होना चाहिए , जानिए क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य 

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: रात में सोने से पहले मुँह में दबाकर रख लें ये एक चीज, ब्लड शुगर हो जाएगा कम

    यह भी पढ़ें: कैसे मिलती है शूटिंग के खिलाड़ियों को बंदूक? कितना होता है प्राइस? यहां जानें सबकुछ

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित….₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    September 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,967 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने…

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.