Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 7 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 7, 2026

    New Delhi: UPI से पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज ? लोकसभा में पास हो गया विधेयक, जानें क्या हैं प्रावधान

    August 7, 2026

    CBSE Class 10 th परीक्षा परिणाम प्रक्रिया में बदलाव: जानें नए नियम

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कैसे मिलती है शूटिंग के खिलाड़ियों को बंदूक? कितना होता है प्राइस? यहां जानें सबकुछ
    Featured

    कैसे मिलती है शूटिंग के खिलाड़ियों को बंदूक? कितना होता है प्राइस? यहां जानें सबकुछ

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  मनु भाकर ने जब टोक्यो ओलंपिक्स में भाग लिया था तब उनकी बंदूक में तकनीकी खराबी आ गई थी. मगर 2024 पेरिस ओलंपिक्स में उन्होंने भारत को पहला पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है.

    पिछले करीब 2 दशकों में भारत के निशानेबाजों ने पूरी दुनिया में परचम लहराया है, ऐसे में आम लोगों के मन में सवाल आना लाजिमी है कि क्या इन एथलीटों की बंदूक असली होती है. अगर बंदूक असली होती है तो उन्हें लाइसेंस कौन देता है? आइए जानते हैं ओलंपिक में इस्तेमाल होने वाली बंदूक में आखिर क्या खासियत होती है?

    कहां से मिलती है बंदूक?

    आमतौर पर ओलंपिक में दावेदारी पेश करने वाले एथलीटों को उनके देश की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति या फिर राष्ट्रीय महासंघ बंदूक मुहैया कराता है. यानी भारत का कोई एथलीट ओलंपिक या किसी अंतर्राष्ट्रीय इवेंट में भाग लेता है तो नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) या फिर भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) उसे बंदूक मुहैया कराएगी. मगर कई बार एथलीट अपनी पसंद की बंदूक से खेलना पसंद करते हैं, वहीं कई बार स्पॉन्सर भी उन्हें बंदूक देते हैं.

    कैसे मिलता है लाइसेंस?

    ओलंपिक में भाग लेने वाले निशानेबाजों को भी लाइसेंस लेना पड़ता है. एथलीटों को 1878 में ब्रिटिश सरकार द्वारा लाए गए आर्म्स एक्ट के तहत लाइसेंस लेना होता है. इसके ताकत बिना सरकार की अनुमति के भारत का कोई भी नागरिक बंदूक ना खरीद सकता है और ना उसे बेच सकता है. बता दें कि एथलीटों को आम लोगों की तुलना में बंदूक खरीदने के लिए अधिक छूट भी मिलती है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन जनजागरण अभियान का शुभारंभ, 200 से अधिक लोगों ने लिया संकल्प

    कितनी बंदूक और गोलियां खरीद सकते हैं?

    नियमों की मानें तो किसी लोकप्रिय निशानेबाज को 12 बंदूक अपने पास रखने की इजाजत है. मगर कुछ शूटिंग एथलीटों को 8-10 बंदूक रखने की अनुमति है. गोलियों की बात करें तो ये एथलीट .22 LR राइफल या पिस्तौल के लिए 5 हजार गोलियां रख सकते हैं. दूसरी ओर पिस्तौल/रिवॉल्वर के लिए 2 हजार गोलियां रखने की इजाजत होती है.

    क्या होता है एक बंदूक का प्राइस?

    मनु भाकर ने जिस बंदूक से 2024 पेरिस ओलंपिक्स में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है, वह मोरिनी कंपनी की है. मोरिनी कंपनी के CM 162EI मॉडल की कीमत मार्केट में 166,900 रुपये है. यह .177 एयर गन होती है, जिसकी कीमत कंपनी के हिसाब से कम और ज्यादा हो सकती है. इस बंदूक को खरीदने के लिए कागजी कार्यवाई काफी जटिल होती है.

    यह भी पढ़ें: कोरबा पुलिस लावारिस वाहनों को उनके स्वामी को दिलाने के लिए प्रयासरत, कुल 1169 लावारिस वाहनो का किया जा रहा निराकरण

    यह भी पढ़ें: रसोई टिप्स: गैस लाइटर नहीं कर रहा है काम, अपनाएं ये तरीका, बन सकती है बिगड़ी बात

    यह भी पढ़ें: एटीएम के शटर बॉक्स में प‌ट्टी लगाकर रकम चोरी करने वाले आरोपियों को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 7 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 7, 2026

    New Delhi: UPI से पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज ? लोकसभा में पास हो गया विधेयक, जानें क्या हैं प्रावधान

    August 7, 2026

    CBSE Class 10 th परीक्षा परिणाम प्रक्रिया में बदलाव: जानें नए नियम

    August 7, 2026

    Korba: रजिस्टर्ड पोस्ट बंद, आमजन पर बढ़ा आर्थिक बोझ

    August 7, 2026

    पहले दोनों मासूमों का माथा चूमा सीने से लगाया …. फिर एक-एक कर कुएं में फेंकने के बाद मां भी कूद गई, बड़वानी में रूह कंपा देने वाला मामला

    August 7, 2026

    पोड़ी उपरोड़ा : 100 बिस्तर वाले छात्रावास में छात्राओं का फूटा गुस्सा..! अधीक्षिका पर दुर्व्यवहार, धमकी व बाहरी पुरुषों को प्रवेश देने का लगाया आरोप

    August 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,817 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,471 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,168 Views
    Don't Miss

    राशिफल 7 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 7, 2026

    आज का राशिफल: वैदिक पंचांग अनुसार, आज श्रावण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शाम 04…

    New Delhi: UPI से पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज ? लोकसभा में पास हो गया विधेयक, जानें क्या हैं प्रावधान

    August 7, 2026

    CBSE Class 10 th परीक्षा परिणाम प्रक्रिया में बदलाव: जानें नए नियम

    August 7, 2026

    Korba: रजिस्टर्ड पोस्ट बंद, आमजन पर बढ़ा आर्थिक बोझ

    August 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.