Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Lucknow: मायावती का बड़ा दांव: MP, बिहार और छत्तीसगढ़ के लिए बनाया ‘सीक्रेट प्लान’

    March 22, 2026

    Korba: 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल

    March 22, 2026

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दिनदहाड़े पत्रकार पर जानलेवा हमला, पूर्व विधायक समेत पांच लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
    Featured

    दिनदहाड़े पत्रकार पर जानलेवा हमला, पूर्व विधायक समेत पांच लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 31, 2024No Comments4 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *अपराधियों के हौसले बुलंद…
    * गुरुर थाना प्रभारी टीएस पट्टावी ने पीड़ित पत्रकार के साथ किया दुर्व्यवहार…
    * पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा सहित 5 लोगों के खिलाफ गुरूर थाने में धारा 191 (2), 296, 115 (2), 351(2) (3),140 (3) के तहत अपराध दर्ज ।

    छत्तीसगढ़
    बालोद/स्वराज टुडे:  मीडियाकर्मी विनोद नेताम पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार 30 जुलाई की है जहां गुरूर मुख्यालय में ग्राम परसुली निवासी आदिवासी पत्रकार विनोद नेताम पर प्राणघातक हमला किया गया। कुछ लोगों और साथियों ने घायल पत्रकार को अस्पताल में भर्ती करवाया। हमले से विनोद नेताम के सिर पर गहरी चोट आई है। जब इस बात की जानकारी स्थानीय पत्रकारों को हुई तो सभी गुरुर थाने में एफआईआर कराने पहुंचे।

    पत्रकार पर हुए हमले से पत्रकार जगत में काफी आक्रोश है। प्रदेश व जिले के पत्रकारों ने इसकी कड़ी निंदा करते हुये हमला करने वाले को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

    घायल अवस्था में पत्रकार विनोद नेताम

    IMG 20240731 WA0045

    गंभीर रूप से घायल विनोद नेताम अस्पताल में भर्ती है। बड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार को गुरूर मुख्यालय में ग्राम परसुली निवासी विनोद नेताम से मारपीट मामले में पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा सहित 5 लोगों के खिलाफ गुरूर थाने में धारा 191 (2), 296, 115 (2), 351(2) (3),140 (3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। एसडीओपी राजेश बागड़े ने बताया कि मारपीट की घटना होने के बाद प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पूर्व विधायक सहित 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। नियमानुसार आगे की कार्यवाही होगी।

    विनोद नेताम ने बताया कि पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, सुमित राजपूत, साजन पटेल, ओंकार महल्ला, तुलेश सिन्हा और अन्य लोगों ने गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर जान से मारने की कोशिश की है। वे पत्रकार साथी अमित मंडावी के साथ गुरूर आकर मिष्ठान भंडार में नाश्ता कर रहे थे, तभी सुमित राजपूत और तुलेश सिन्हा जबरदस्ती अपने कार में बिठाकर पूर्व विधायक के कार्यालय में ले गए। बता दें कि पत्रकार विनोद नेताम पर जानलेवा हमला करने की नियत से ये लोग इनके घर भी गए थे और उन्होंने पत्रकार विनोद नेताम की पत्नी और बच्चों के साथ भी बदतमीजी की।

    यह भी पढ़ें :  Khargone: वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी को लेकर विवाद, पिता ने 'लव जिहाद' का लगाया आरोप, सीएम मोहन यादव से लगाई मदद की गुहार

    गुरुर में पत्रकार के ऊपर अपराधियों द्वारा किये गए प्राण घातक हमला के विरोध जिले के पत्रकार एक जुट हो गए है। प्रदेश में पत्रकारों पर बढ़ रहे हमले सुशासन पर गंभीर सवालिया निशान हैं। पत्रकारों ने कहा कि जिस राज्य में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के साथी सुरक्षित नहीं हैं, उस राज्य की जनता भला कैसे सुरक्षित रहेगी। अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें फौरन गिरफ्तार करने, घायल पत्रकार का सरकारी खर्च पर समुचित इलाज कराने एवं पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गई है।

    बता दे की गुरूर टीआई टीएस पट्‌टावी पत्रकार पर हुए हमले की रिपोर्ट ही दर्ज नहीं कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद गुरूर टीआई ने उच्चाधिकारियों की फटकार पर पत्रकार विनोद नेताम पर हुए प्राणघातक हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। वही पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा और गुंडों द्वारा पत्रकार विनोद नेताम के घर जबरन घुसकर उनकी पत्नी के साथ अश्लील गाली गलौज भी की गई जिसकी भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

    IMG 20240731 WA0047

    बता दें कि टीआई टीएस पट्‌टावी का पत्रकारों से पुरानी दुश्मनी है वे ज्यादातर पत्रकारों के खिलाफ हमलावर अपराधियों को संरक्षण देने का बार बार प्रयास करते है। वही पत्रकार विनोद नेताम पर प्राणघातक हमला होने के कई घंटे बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही थी, वही घंटो बाद आखिरकार रिपोर्ट दर्ज की गई। ये थाना प्रभारी जहां भी रहे इन्होंने पत्रकारों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया है। ये जिस थाना क्षेत्र में नियुक्त होते है वहां अराजक तत्वों का बोल बाला बढ़ जाता है क्षेत्र में जुएं, सट्टे, अवैध शराब, चोरी डकैती, बलात्कार जैसे संगीन अपराधो का ग्राफ आसमान छूने लगता है। पुलिसिया रिकार्ड में आसमान छूते ग्राफ में कमी लाने ये प्रिय अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करते और ऊपर अधिकारियों को बताते सब कुशल मंगल है। वे जब राजहरा थाना प्रभारी से तो वहां अपराधियों का हौंसला इतना बुलंद था कि पूछो मत। राजहरा के एक वरिष्ठ पत्रकार के घर का पूरा सामान चोरी होने की इन्होंने रिपोर्ट तक नही लिखी उल्टे पत्रकार को मां की अश्लील गाली देकर थाने से धक्के देकर निकलवा दिया था। वही राजहरा के प्रमुख अखबारों के पत्रकार इस मामले पर चुप्पी साधे रहे। ये जिस जिस थाने में पदस्थ रहते है वहां थाने की गाड़ियों में डीजल की खपत भी अत्यधिक बढ़ जाती है।

    यह भी पढ़ें :  किचन में आया नया जुगाड़, 'विश्वगुरु चूल्हा' से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो......

    यह भी पढ़ें: हाथियों ने ग्राम हरमोर व लमना में मचाया जमकर उत्पात, धान व मक्का की फसल को रौंदा

    यह भी पढ़ें: गुरुश्री मिनरल प्लांट में ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

    यह भी पढ़ें: भारी बारिश से उफान पर शिप्रा नदी, कई मंदिर डूबे

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Lucknow: मायावती का बड़ा दांव: MP, बिहार और छत्तीसगढ़ के लिए बनाया ‘सीक्रेट प्लान’

    March 22, 2026

    Korba: 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल

    March 22, 2026

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026

    डॉक्टर ने क्लीनिक में गुप्त कैमरा लगाकर बना लिए 3 हजार से ज्यादा वीडियो, फिर क्लीनिक मालिक को ही करने लगा ब्लैकमेल, जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार भी करने लगे ब्लैकमेल

    March 22, 2026

    अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई, पत्नी ने ही 40 हजार की सुपारी देकर पति की कराई थी हत्या, आरोपी पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

    March 22, 2026

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपए, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

    March 21, 2026
    Top Posts

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026571 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026461 Views

    आखिर कौन था सूर्य प्रताप सिंह? जिसकी दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर की गई हत्या, कांप उठा वाराणसी

    March 21, 2026397 Views
    Don't Miss

    Lucknow: मायावती का बड़ा दांव: MP, बिहार और छत्तीसगढ़ के लिए बनाया ‘सीक्रेट प्लान’

    March 22, 2026

    उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने स्पष्ट कर दिया है कि…

    Korba: 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल

    March 22, 2026

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026

    डॉक्टर ने क्लीनिक में गुप्त कैमरा लगाकर बना लिए 3 हजार से ज्यादा वीडियो, फिर क्लीनिक मालिक को ही करने लगा ब्लैकमेल, जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार भी करने लगे ब्लैकमेल

    March 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.