Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भर गया पानी, 3 यूपीएससी छात्रों की दर्दनाक मौत
    Featured

    कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भर गया पानी, 3 यूपीएससी छात्रों की दर्दनाक मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली में एक नामी-गिरामी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई. हादसा ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव IAS कोचिंग सेंटर में हुआ. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस बीच दिल्ली सरकार ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं.

    दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को शनिवार शाम सात बजे कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की सूचना मिली थी. डिपार्टमेंट को कॉल किया गया था कि कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया है और कई छात्र फंसे हुए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. आलम ऐसा था कि गोताखोरों को पानी में उतारना पड़ा.

    बेसमेंट में कैसे भरा पानी ?

    कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में लाइब्रेरी बनी हुई है. इस वजह से यहां ठीक-ठाक संख्या में छात्र पढ़ रहे थे. फायर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर अतुल गर्ग के मुताबिक, घटना के वक्त 30 छात्र मौजूद थे, जिनमें से 3 फंस गए थे. रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीन छात्रों के शव बरामद किए गए. मरने वालों में दो छात्राएं और एक छात्र है.

    इस घटना में जान गंवाने वाला एक छात्र नेविन डाल्विन केरल का रहने वाला था. लेकिन बीते छह से आठ महीने से दिल्ली में रह रहा था. नेविन पटेल नगर में रह रहा था और कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी में पढ़ने गया था. वह जेएनयू से पीएचडी कर रहा था.

    डीसीपी (सेंट्रल दिल्ली) एम हर्षवर्धन ने न्यूज एजेंसी को बताया कि शनिवार शाम को दिल्ली में भारी बारिश हुई, जिस कारण सड़क पर पानी भर गया था. अब इस मामले की जांच की जा रही है कि बेसमेंट में पानी इतनी तेजी से कैसे भर गया.

    यह भी पढ़ें :  मानिकपुर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के धरने में पहुंचे जयसिंह अग्रवाल, कहा—प्रभावितों के अधिकारों की लड़ाई में ग्रामीणों को अकेला नहीं छोड़ेंगे

    वहीं, दिल्ली से बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज का दावा है कि नाले की सफाई नहीं हो पाने के कारण बेसमेंट में पानी भर गया. बांसुरी स्वराज ने दावा किया कि हफ्ते भर से बार-बार यहां के लोग विधायक दुर्गेश पाठक से नाले की सफाई करवाने को कह रहे थे, लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया. उन्होंने कहा कि यहीं का पानी जाकर बेसमेंट में भर गया.

    बीजेपी नेता आरपी सिंह ने कहा कि यहां पर डिसिल्टिंग का काम समय पर नहीं हुआ. अगर डिसिल्टिंग का काम समय पर हो जाता तो ये दुर्घटना नहीं होती. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और विधायक को जवाब देना चाहिए कि डिसिल्टिंग का काम क्यों नहीं हुआ और उसका पैसा कहां गया?

    2-3 मिनट में पानी से भर गया था बेसमेंट

    शुरुआती जांच में पता चला है कि बेसमेंट में लाइब्रेरी थी, जहां कई छात्र मौजूद थे. बेसमेंट में अचानक पानी भरने लगा था. रस्सियां फेंककर फंसे हुए छात्रों को वहां से निकाला गया.

    एक छात्र ने बताया कि शाम 7 बजे लाइब्रेरी बंद होने पर जैसे ही हम बाहर निकले, तो सामने से बहुत तेज प्रेशर से पानी आ रहा था. जब तक हम लोग लाइब्रेरी खाली करते, तब तक घुटनों तक पानी भर चुका था.

    उसने बताया कि बहाव इतना तेज था कि हम सीढ़ियां नहीं चढ़ पा रहे थे. 2-3 मिनट के अंदर पूरे बेसमेंट में 10-12 फुट पानी भर गया. वहां से निकलने के लिए रस्सियां फेंकी गईं, लेकिन पानी इतना गंदा था कि कुछ भी नहीं दिख रहा था.

    यह भी पढ़ें :  कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेसमेंट में इतना पानी भर गया था कि लाइब्रेरी के फर्नीचर तैरने लगे थे. इस कारण भी रेस्क्यू ऑपरेशन में भी बहुत दिक्कत हो रही थी.

    4 मोटर पंप से निकाला पानी

    भारी बारिश के कारण सड़क पर पहले से ही पानी भरा था. ऐसे में बेसमेंट में पानी भरने के बाद उसे निकालने के लिए मोटर पंप का इस्तेमाल किया गया. बताया जा रहा है कि चार मोटर पंप के जरिए पानी निकाला गया.

    वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए डाइवर्स (गोताखोरों) की मदद ली गई. बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि रेस्क्यू के लिए डाइवर्स को उतारा गया है तो समझ सकते हैं कि वहां कितनी गंभीर स्थिति होगी.

    देर रात तीनों छात्रों के शव बरामद होने के बाद डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने बताया था कि सात फीट पानी अभी भी भरा हुआ है और उसे निकाला जा रहा है.

    अब आगे क्या?

    डीसीपी हर्षवर्धन के मुताबिक, तीनों छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं, दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने इस पूरी घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने 24 घंटे की भीतर रिपोर्ट भी मांगी है.

    #WATCH | Delhi: On the Old Rajender Nagar incident, BJP MP Bansuri Swaraj says, "These children came here to create their future. But the government of CM Arvind Kejriwal and MLA Durgesh Pathak did not listen to any requests of the local people. People had been asking Durgesh… pic.twitter.com/5JgVzLkU05

    — ANI (@ANI) July 27, 2024

    यह भी पढ़ें: एनटीपीसी में इन पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त

    यह भी पढ़ें :  Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    यह भी पढ़ें: कुसमुंडा खदान में अचानक पानी व मलवे का फूटा सैलाब, एक अधिकारी का मिला शव

    यह भी पढ़ें: लिव इन पार्टनर संग कमरे में मृत मिली मॉडल, पति समझता था-‘घर की मुर्गी दाल बराबर’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026

    संवाद से समाधान: भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन, बिना भेदभाव सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी होगी प्रक्रिया

    September 27, 2026

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,965 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,525 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    इंदौर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया…

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.