शोक संदेश: युवा भाजपा नेता लक्ष्मीकांत जगत का आकस्मिक निधन, शुभचिंतकों में शोक की लहर

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: पश्चिम क्षेत्र बांकी मोंगरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत जगत का निधन 20 जुलाई को हो गया है। अत्यंत ही मृदभासी, सहज, लोकप्रिय, सामाजिक कार्यो में हमेशा आगे रहने वाले बांकी मोंगरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत जगत के निधन की कबर से अंचल में शोक की लहर दौड़ गयी हैं।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत जगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। रायपुर स्थित अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर से परिजनों, भाजपा संगठन सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है। लक्ष्मीकांत जगत का अंतिम संस्कार 21 जुलाई को उनके गृहग्राम कसडोल वार्ड -1 में किया जावेगा।

 

यह भी पढ़ें :  भगवा कपड़े पहन दिन में भीख मांगता था युवक, रात में शुरू होता असली काम, पकड़ाया तो हुए दो बड़े खुलासे

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -