Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भूपेश बघेल के काले कारनामों को लेकर सामने आई चिठ्ठी ने उड़ाई कांग्रेस आलाकमान की रातों की नींद, बघेल हो सकते हैं पार्टी से निष्कासित ! साय सरकार को जनता की बड़ी नसीहत
    Featured

    भूपेश बघेल के काले कारनामों को लेकर सामने आई चिठ्ठी ने उड़ाई कांग्रेस आलाकमान की रातों की नींद, बघेल हो सकते हैं पार्टी से निष्कासित ! साय सरकार को जनता की बड़ी नसीहत

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *चिठ्ठी में लिखे गए शब्दों की जांचकर पार्टी कर सकती है बघेल को निष्कासन 

    *जनता की साय सरकार से उम्मीद, लोकहित और प्रदेश को विकसित बनाने में लगाए ध्यान, वरना हो सकता है बघेल सरकार जैसा हाल

    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त पर इन दिनों नई दिल्ली में मंथन चल रहा है। इस मंथन में इस बात का पता लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर वह कौन से कारण थे जिससे जनता ने रुष्ठ होकर दोनों प्रमुख चुनावों में कांग्रेस पार्टी से किनारा कर भाजपा को जबरदस्त समर्थन दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के इस समूह ने हार के तुरंत बाद एक फैक्ट फाइंडिंग समिति का गठन किया था। इस समिति का कार्य इस बात का पता लगाना था कि आखिर वह कौन से कारण रहे जिसमें बघेल सरकार से जनता इस तरह से रुष्ठ रही। जब समिति ने अपनी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंपी तो उसमें इस बात का जिक्र प्रमुखता से आया राज्य की जनता ही नहीं पार्टी के कार्यकर्ता भी भूपेश बघेल की कार्यशैली से बेहद नाराज थे। कार्यकर्ता से न मिलना, राज्य से भ्रष्टाचार का जाल बुनना, जनता के कार्य न करना आदि प्रमुख कारण थे। यही नहीं एक कारण पर और भी जोर देकर बताया गया कि बघेल केबिनेट में मंत्रियों से अधिक बात तो डिप्टी सेक्रेटरी रेंक की अफसर सौम्या चौरसिया और कुछ चुनिंदा अफसरों की सुनी जाती थी। इन्हीं अफसरों की बात मानकर बघेल ने पूरे पांच साल राज्य में केवल भ्रष्टाचार के बीज रोपे थे।

    यह बात भी समिति के सामने आई

    समिति के सामने कांग्रेस नेताओं ने शिकायत करते हुए कहा कि भूपेश सरकार में पूरे पांच साल एक सिंडिकेट की तरह चलाई गई। बिलासपुर के एक नेता ने तो यहां तक कहा कि रायपुर जेल में जाकर देखिए, सरकार में किसकी चलती थी। लोकसभा चुनाव में एक जिले से तीन प्रत्याशी बना दिया, जबकि स्थानीय को मौका मिलता तो रिजल्ट बेहतर आते। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के जमीन पर मेहनत से सरकार बनी थी, पर सरकार आने पर उसे ही किनारे कर दिया गया। इस बीच नेताओं का ये भी कहना है कि प्रदेश के नेताओं ने तो फैक्ट फाइंडिंग समिति के सामने हार के कारण तो बता रहे हैं, लेकिन कांग्रेस नेताओं के मन में सवाल तो ये है, क्या उनकी शिकायत पर कोई अमल होगा या सिर्फ़ खानापूर्ति रहेगी।

    यह भी पढ़ें :  फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’...फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    भाजपा ने समिति के निर्णयों पर ली चुटकी

    फैक्ट फाइंडिंग समिति के सामने नेताओं की कथित शिकायत पर भाजपा ने चुटकी ली। बीजेपी प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बीजेपी का कहना है कि ये कांग्रेस जब सत्ता में रहती है, तब कार्यकर्ता को भूल जाती गई। इसलिए सिर फुटव्वल तो होगा ही।

    भूपेश बघेल के कारण लोकसभा चुनाव हारी

    यही नहीं पार्टी के नेताओं की नींद और भूपेश बघेल की बेचैनी उस एक चिट्ठी ने भी बढ़ा दी है जिसमें बघेल सरकार के काले कार्यकाल का विस्तृत ब्यौरा दिया गया है। यह एक गुमनाम पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पत्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जिम्मेदार ठहराया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित इस पत्र में कहा गया है कि भूपेश बघेल के अहंकार की वजह से हार हुई है। पत्र में यह भी कहा गया है कि प्रदेश में हुए घोटालों में जेल जाने के डर से कांग्रेस को हराने का षड़यंत्र रचा गया।

    बड़े नेताओं के अहंकार से डूबी कांग्रेस

    गुमनाम पत्र में लिखा गया है कि बड़े नेताओं के अहंकार की वजह से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार हुई है। पत्र में कहा गया है कि चुनाव परिणामों पर समीक्षा करने नेता दिल्ली से रायपुर पहुंचे और विधानसभा, लोकसभा में हार के कारणों पर चर्चा की, जबकि राहुल गांधी, कुमारी सैलजा, चन्दन यादव, प्रदेश का हर शख्स जानता है कि हार के मात्र दो कारण हैं। पत्र में हार का पहला कारण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रणनीति को बताया है। जबकि दूसरा कारण सौम्या, रामगोपाल, गिरीश देवांगन, अनिल टुटेजा, सूर्यकांत तिवारी, विनोद वर्मा, प्रदीप शर्मा, राजेश तिवारी, ढेबर जैसे लोग और सट्टा, शराब, कोयला, डीएमएफ, जीएसटी, पीएससी जैसे कई घोटाले हैं।

    यह भी पढ़ें :  गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    लोकसभा में पुराने चेहरे को टिकट दिया

    पत्र में यह भी कहा गया है कि लोकसभा में फिर हारे हुए पुराने चेहरों को टिकट दिया गया। दुर्ग से पांच मंत्री थे सब हारे थे, फिर दुर्ग से चार लोगों को दूसरे क्षेत्रों से टिकट दे दिया। परिणाम ये हुआ कि सब हार गए। ज्योत्सना महंत जीतीं तो उसमें कांग्रेस का कोई रोल नहीं है।

    कांग्रेस नेताओं ने दी सफाई

    इस गुमनाम पत्र के सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सफाई देते हुए इस पूरे मसले को ढकने का प्रयास किया। लेकिन फिलहाल कांग्रेस आलाकमान इस चिठ्ठी को संजीदा बताते हुए इसमें शामिल सभी विषयों की समीक्षा कर रही है। उन्‍होंने कहा कि सुनने में जो आया है, उसके अनुसार उसमें शिकायतकर्ता का कोई नाम नहीं है। इसलिए यह पत्र निराधार है। कांग्रेस के बड़े नेताओं को बदनाम करने की साजिश है।

    आखिर सरकार कब देगी दोषियों को सजा

    राज्य में सत्ता पलट होने के बाद भी लगभग 06 महीने से अधिक समय निकल गया है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रदेश की जनता व भाजपा नेता उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वे जल्द ही भूपेश बघेल, अनिल टुटेजा, सौम्या चौरसिया, आनंद छाबड़ा सहित उन अधिकारियों पर कार्यवाही और उन्हें जेल के पीछे भेजे जिन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार का आतंक मचाया और राज्य के विकास में रोक लगा दी। अगर साय सरकार इन दोषियों पर कार्यवाही नहीं करने का मन बना रही है तो इसका मतलब सीधा है कि सरकार की इच्छा में अब परिवर्तन हो गया है। सरकार अब बिल्कुल नहीं चाहती कि इस तरह की कोई कार्यवाही हो।

    यह भी पढ़ें :  विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    भाजपा नेताओं को लेना चाहिए सीख

    राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व ने कांग्रेस पार्टी में जो कुछ भी घटा वह इस बात का सूचक है कि आगामी चार वर्षों में विष्णुदेव साय को भी इससे सीख लेते हुए अपना पूरा ध्यान जनता के हित और प्रदेश के विकास में लगाना चाहिए। सबको साथ लेकर चलने की भाजपा की जो परंपरा रही है उस परंपरा को साधते हुए उन्हें राज्य को आगे ले जाने की आवश्यकता है।

    *विजया पाठक की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बृजमोहन अग्रवाल की सीट पर बीजेपी का चेहरा कौन ? बढ़ी उपचुनाव की सरगर्मियां…

    यह भी पढ़ें: गेहूं के साथ घुन कैसे पिसता है? जैसे IAS पूजा खेडकर के साथ ये अधिकारी ‘पिस’ गए

    यह भी पढ़ें: तांत्रिक से बेटे की चाहत, होटल की वो रात और करोड़ों की प्रॉपर्टी… रोंगटे खड़े कर देगी कातिल बीवी की ये कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026

    संवाद से समाधान: भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन, बिना भेदभाव सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी होगी प्रक्रिया

    September 27, 2026

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,967 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,527 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    इंदौर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया…

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.