Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मोबाइल दुकान चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक का बड़ा खुलासा: रायगढ़ पुलिस ने हाथ आये शातिर संगठित गिरोह के 6 आरोपी, लाखों की संपत्ति बरामद

    March 30, 2026

    NTPC Korba: प्रदर्शन, स्थिरता और सामाजिक प्रभाव के साथ प्रगति को गति

    March 30, 2026

    जाति बदलकर अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र लेने का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत, जांच की मांग

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘मैं दो बार मर चुकी, बाबा ने दोनों बार जिंदा कर दिया’. भोले बाबा की महिला भक्त का दावा
    Featured

    ‘मैं दो बार मर चुकी, बाबा ने दोनों बार जिंदा कर दिया’. भोले बाबा की महिला भक्त का दावा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    हाथरस/स्वराज टुडे: देशभर में इस समय यूपी के एक बाबा की चर्चा है. बाबा की पहचान नारायण साकार विश्व हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ के रूप में है. देशभर के अलग-अलग राज्यों में बाबा के आश्रम हैं, जहां उनके सेवादार और अनुयायी रहते हैं.

    बाबा के सेवादारों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी हैं. ये महिलाएं बाबा की सुरक्षा से लेकर उनके आश्रम की देखभाल तक करती हैं. सभी महिलाओं की अलग-अलग तरह की ड्यूटी लगाई जाती है. बाबा के चमत्कार को लेकर इन महिला सेवादारों के अलग-अलग दावे हैं, जो काफी चौंकाने वाले हैं.

    मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने ग्वालियर से हाथरस आए एक परिवार से बातचीत की. इस परिवार में केवल मां-बेटी हैं. ये दोनों बाबा के समागम और सत्संग में भक्तों की सेवा-सत्कार करती हैं. मां का कहना है कि हम पिछले 10 सालों से बाबा की सेवा में हैं. लगातार उनके सत्संगों में जाते हैं, जहां हम जल सेवा देते हैं. हमारी गुलाबी रंग की वर्दी होती है. वही वर्दी पहनकर हम बाबा के समागम और सत्संग में सेवा करते हैं.

    महिला सेवादारों ने बताए बाबा के चमत्कार

    वहीं महिला की बेटी का कहना था कि मैं भी यहां सेवा करती हूं. मेरा काम सत्संग के दौरान फूल तोड़ने का होता है. आश्रम की तरफ से हमें कई तरह की गाइडलाइन मिली हुई है. हम लोगों को बाबा के बारे में लगातार बताते हैं. जो भी बाबा के सत्संग में वीडियो-फोटो खींचता हुआ दिखता है, उसके मोबाइल हम बंद करवा देते हैं. वहीं इस दौरान एक महिला ने तो और चौंकाने वाली बात बताई. महिला का कहना था कि उसकी दो बार मौत हो गई थी, लेकिन आकाशवाणी हुई और बाबा ने हो उसको दोनों बार बचा लिया.

    यह भी पढ़ें :  जलते दीपक की रोशनी में उभरती नेतृत्व की नई पहचान - सुश्री लीला मानिक; समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ चुनावी मैदान में

    पूर्व सेवादार ने खोले थे बाबा के ‘काले राज’

    बाबा नारायण साकार विश्व हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ के पूर्व सेवादार रंजीत सिंह ने बातचीत में बाबा के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे. पूर्व सेवादार रंजीत सिंह ने तो उन्हें पाखंडी और ढोंगी तक करार दे दिया था. रंजीत सिंह ने बताया था कि बाबा ने सत्संग का ढोंग रचाकर पहले अपने एजेंट तैयार किए. इन एजेंटों को बाबा ने पैस दिए. फिर धीरे-धीरे एजेंट यहां पर लोगों को भेजने लगे. बाबा एजेंटों को पैसे देकर ये कहलवाता था कि उनको बाबा की ऊंगली पर चक्र दिख रहा है. जैसे बाबा बोलते थे, उनके एजेंट वैसे ही बोलते थे.

    कहां छिपा बैठा बाबा?

    पूर्व सेवादार रंजीत सिंह ने बताया था कि बाबा के आश्रम में 16 से 17 साल की लड़कियां रहती हैं. बाबा इन लड़कियों को अपनी शिष्या बताता है. साथ ही बाबा इन लड़कियों से गलत काम भी करवाता है. हालांकि बाबा के भक्तों के अपने अलग-अलग दावे हैं. कोई उनको भगवान मानता है. उनके पास दिव्य दृष्टि होने की बात कहता है, तो कोई उनके ढोंगी और पाखंडी बताता है. 123 लोगों की मौत के बाद से बाबा गायब है. बाबा कहां छिपा है, ये किसी को नहीं पता. पुलिस भी उसको लेकर अभी कुछ नहीं बता रही है, जबकि उसके छह सेवादारों चार पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है.

    यह भी पढ़ें: नींद में ही हृदयगति रुकने से बीएसएफ जवान की मौत, सीमा सुरक्षा बल में शोक की लहर

    यह भी पढ़ें: रिकॉर्ड तोड़ 400 करोड़ के करीब पहुंची प्रभास की ‘कल्कि’, शहर के चित्रा एवं निहारिका छविगृहों में हो रहा प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें :  जिला कोरबा में खाद्य आपूर्ति एवं परिवहन की निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष सक्रिय, अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित

    यह भी पढ़ें: चोरी या गुम हो गया हैं पैन कार्ड, तो आप भी यहां जानें दुबारा बनवाने का तरीका

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मोबाइल दुकान चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक का बड़ा खुलासा: रायगढ़ पुलिस ने हाथ आये शातिर संगठित गिरोह के 6 आरोपी, लाखों की संपत्ति बरामद

    March 30, 2026

    NTPC Korba: प्रदर्शन, स्थिरता और सामाजिक प्रभाव के साथ प्रगति को गति

    March 30, 2026

    जाति बदलकर अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र लेने का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत, जांच की मांग

    March 30, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति उत्तराखंड ने आयोजित की प्रेसवार्ता

    March 30, 2026

    जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में बेतहाशा एवं अनाधिकृत नामांकन शुल्क वृद्धि का विरोध

    March 30, 2026

    Korba: खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के लोकीता चौहान ने रजत एवं नाफिया ने जीता कांस्य पदक

    March 30, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026755 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026628 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026573 Views
    Don't Miss

    मोबाइल दुकान चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक का बड़ा खुलासा: रायगढ़ पुलिस ने हाथ आये शातिर संगठित गिरोह के 6 आरोपी, लाखों की संपत्ति बरामद

    March 30, 2026

    🚨 *एक ही गैंग ने रची थी कई सनसनीखेज वारदातें — मोबाइल शॉप में चोरी…

    NTPC Korba: प्रदर्शन, स्थिरता और सामाजिक प्रभाव के साथ प्रगति को गति

    March 30, 2026

    जाति बदलकर अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र लेने का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत, जांच की मांग

    March 30, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति उत्तराखंड ने आयोजित की प्रेसवार्ता

    March 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.