Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 28 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 28 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 28 जून शुक्रवार को चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से संचार करते हुए मीन राशि में दिन रात गोचर करेंगे। मीन राशि में चंद्रमा के साथ राहु की मौजूदगी से ग्रहण योग बनेगा। जिससे कुंभ और मेष सहित कई राशियों को आज परेशान हो सकती है। लेकिन अच्छी बात यह भी है कि आज शुक्रवार को चंद्रमा से चतुर्थ भाव में सूर्य का गोचर शुक्र और बुध के साथ हो रहा है और चंद्रमा से दूसरे भाव में मंगल के होने से सुनफा नामक योग बना है। साथ ही स्वराशि मेष में मंगल के होने से रूचक योग भी बना है जो तुला, वृश्चिक और मीन राशि के लिए लाभदायक रहेगा। आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा जानने के लिए देखें अपना आज का राशिफल।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है क्योंकि आपके ऊपर आज काम का अधिक दबाव बना रहेगा। आपकी राशि से आज 12वें भाव में बना ग्रहण योग आपके बजट को प्रभावित कर सकता है इसलिए खर्च पर कंट्रोल करने का प्रयास करें। वैसे आज आपको अचानक ही धन लाभ मिल सकता है। शाम को घर पर मित्र और मेहमानों के आने से चहल पहल का माहौल रहेगा। परिवार के लोग के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपका व्यस्तता में बीतेगा। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है लेकिन कोई अच्छी खबर भी आपको मिलेगी। सेहत के मामले में आपको ध्यान रखने की जरूरत है। खानपान पर आप संयम रखें क्योंकि पेट दर्द और वायु विकार जैसी समस्या आपको हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपके परिवार के किसी बुजुर्ग की सलाह कारगर साबित होगी। छात्रों को उनकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। आज शाम के समय आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। लव लाइफ भी आपकी अच्छी रहने वाली है।

    ​मिथुन राशि 

    आज मिथुन राशि के जातकों के ऊपर काफी जिम्मेदारी रहेगी इसलिए सुबह से ही एक्टिव नजर आएंगे। आप अपने काम को बेहतर प्रबंधन के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। मेहनत का आपको अनुकूल परिणाम मिलेगा जिससे आपका मूड भी अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। माता का आशीर्वाद और सहयोग भी बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढेगा। जीवनसाथी आपकी हर संभव मदद करेगा। आज जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में कुछ वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए इससे बचने का प्रयास करें।

    यह भी पढ़ें :  Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    ​कर्क राशि

    आज कर्क राशि के जातकों को बेवजह के ख़र्चों में कटौती करनी होगी, नहीं तो बाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। राशि स्वामी चंद्रमा आज ग्रहण योग में फंसे हुए हैं इसलिए निर्णय बहुत ही सोच समझकर लें। विद्यार्थियों की कला और खेल के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी, आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। शोध कार्य में लगे जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों अथवा परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ थोड़ी कहासुनी हो सकती है, धैर्य और संयम से काम लें।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज अच्छा बीतेगा। आपने किसी को धन उधार दिया है तो आपको वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको आज संयम और संतुलन से काम करना होगा क्योंकि यहां आपको कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में किसी तरह का फैसला करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। बिजनेस में आपको आज भाग्य लाभ दिलाएगा। आपकी कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपको आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका सुखद बीतेगा लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद और कहासुनी होने की भी आशंका है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज सुनें ज्यादा बोलें कम। शाम के समय व्यापार में धन लाभ का अच्छा योग बनेगा। आपका रुका हुआ काम फिर से आगे बढ़ेगा। आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में कुछ तनावपूर्ण स्थिति रहेगी इसलिए बिना पूछे किसी को अपनी राय न दें।

    यह भी पढ़ें :  विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के लिए आज सितार कहते हैं कि आज आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा, जिससे आपके मन में आनंद की अनुभूति होगी। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो आपका मामला सुलझ सकता है। प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े जातकों को आज विशेष लाभ मिलेगा। संतान की सफलता की खबर से मन प्रसन्न होगा। परिवार में आज कोई शुभ कार्य हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ खुशी मनाते नजर आएंगे। आज धन वृद्धि के योग भी बने हुए हैं। किसी सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में मेहनत और साहस से आज आप सफलता और सम्मान पाएंगे। शत्रु पक्ष आज कमजोर रहेगा, क्योंकि आपका प्रभाव बढा रहेगा। मामा और मातृपक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में आज आपको लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। ऑफिस और बिजनेस में आज पिता तुल्य व्यक्ति आगे आकर आपकी मदद कर सकते हैं। आपकी चली आ रही किसी समस्या का भी आज समाधान होगा जिससे आपका खराब मूड ठीक हो जाएगा। आज आप रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं।

    ​धनु राशि 

    आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। लेकिन आपको आज अपने खर्च और बजट का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि कई अनचाहे खर्च भी आज आपके सामने आएंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। लेकिन इनकी सेहत को लेकर आपकी चिंता बनी रह सकती है। आज शाम से लेकर रात तक छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके सितारे कह रहे हैं कि आपके प्रतिद्वंद्वी आज आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको इनसे सतर्क रहना चाहिए और क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। संतान की ओर से आपको उत्साहजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपके पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इनका ध्यान रखें।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन उलझन वाला रह सकता है। आपकी राशि से आज चंद्रमा तीसरे घर में चल रहे हैं। ऐसे में आपको आज जोखिम वाले काम से बचना चाहिए। साथ ही आपको आज हर काम बहुत सोच समझकर करना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। वैसे जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए अथवा नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आर्थिक मामलों की बात करें तो आपको आज लेन देन में सतर्क रहना होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में नए संपर्क बनेंगे। लव लाइफ रिश्ता मजबूत होगी। मामा से संबंधों में सुधार आएगा।

    यह भी पढ़ें :  आचार्य अविनोद कुमार का दावा: लंबी चलेगी लू, मई में झुलस जाएगा पूरा देश!

    ​कुंभ राशि

    आज कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए। दिन आपका खर्चीला रह सकता है साथ ही कुछ ऐसे भी खर्च हो सकते हैं जिसके लिए आप तैयार नहीं होंगे। किसी बड़े लेनदेन में जुबानी किसी पर भरोसा न करें। वैसे आपके सितारे कहते हैं कि आज काफी समय से रुका हुआ आपका काम पूरा हो सकता है। घर में किसी मेहमान या मित्र का आगमन हो सकता है। पारिवारिक मामलों में आज आपको पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। क्रोध और वाणी पर आपको कंट्रोल रखना चाहिए।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे साथ ही जीवनसाथी की कामयाबी से आपको आज खुशी भी मिलेगी। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो इस काम में भी आपको आज सफलता मिलेगी। व्यापार में आज नए उपकरणों और तकनीक के प्रयोग से आपको लाभ होगा। आज मीन राशि के छात्रों को दोस्तों से सहयोग मिलेगा। आपको आज घर के वरिष्ठ सदस्यों से भी लाभ मिल सकता है। लेकिन आज आपके सितारे यह भी कहते हैं कि लालच और जोखिम से बचें नहीं तो लेने के देने होंगे।

    यह भी पढ़ें: डेडबॉडी के साथ संबंध क्‍यों बनाते हैं अघोरी ? रोंगटे खड़े कर देगा इनका जीवन

    यह भी पढ़ें: अगर किसी बात को लेकर आप चिंतित या भयभीत हैं ?…तो इन 5 तरीकों से चिंता और डर पर पा सकते हैं काबू

    यह भी पढ़ें: बुढ़ापे में भी पुरुषों को चकाचक रखेंगी ये 5 आदतें, हर कोई पूछेगा सेहत का राज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026

    Korba: 20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 13, 2026

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026966 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026863 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    कोलकाता/स्वराज टुडे: कोलकाता से सटे हावड़ा शहर के शिवपुर इलाके में चुनाव बाद हिंसा के…

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.