Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 25 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 25 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 25 जून मंगलवार को चंद्रमा श्रवण नक्षत्र उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र पर सवार होकर मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान आज चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि होने से धन योग बनेगा। साथ ही आज मंगलवार के दिन मंगल के स्वराशि मेष में होने से उच्च कोटि का रूचक राजयोग भी प्रभाव में रहेगा। ऐसे में आज मंगलवार का दिन मंगल की राशि मेष सहित मिथुन और कुंभ राशि के लिए विशेष रूप से मंगलकारी रहेगा। जबकि आज वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में जोखिम से बचना होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पू्र्वक।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि वालों के अधिकार और प्रभाव में वृद्धि होगी
    मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग से भी आज आपको प्रोत्साहन और सपोर्ट मिलेगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको बुद्धि कुशलता से विचार करके ही बड़े फैसले लेने होंगे नहीं तो विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं वैसे आज आपके अधिकार और प्रभाव में वृद्धि का योग भी बना हुआ है। पारिवारिक जीवन में आज आपको खुशी मिलेगी। कुछ नए संपर्क बनेंगे। विवाह योग्य युवक युवतियों की बात आगे बढेगी। छात्र आज अपनी शिक्षा और करियर को लेकर अधिक सजग नजर आएंगे।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन उत्साहजनक रहेगा। आपके परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर घर में विचार मंथन हो सकता है। घर के बड़ों का आपको मार्गदर्शन मिलेगा और आपको उनकी बातों पर अमल भी करना होगा नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज इसमें आपको सफलता मिल सकती है। विरोधी आज परास्त होंगे और आपका मनोबल ऊंचा होगा। धर्म कर्म और सामाजिक कार्य में आपकी रुचि रहेगी। जीवनसाथी की खुशी के लिए आज आपको बजट से समझौता करना होगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के सितारे आज चमकते हुए नजर आ रहे हैं। आज के दिन आपको अचानक कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत का भी पूरा लाभ मिलेगा। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि अपने किसी से कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुका दें इससे आपको मानसिक खुशी और राहत मिलेगी और देवी लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होगी। पारिवारिक व्यवसाय में संतान से सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको व्यापार में साझेदारों और पत्नी पक्ष से भी पूरा सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा और तकनीकी विषयों में रुचि रहने से आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। छात्र आप प्रतियोगिता और शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Kolkata: आज शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, लेकिन इसके पहले ही RG kar रेप व हत्या मामले में कर दिया बड़ा ऐलान

    ​कर्क राशि 

    कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आपका कोई धन फंसा है और जिसका आप इंतजार कर रहे हैं वह धन आपको मिल सकता है। आपको आज परिजनों के साथ आनंददायक समय बिताने का भी पूरा मौका मिलेगा। आपको किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का भी मौका मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको भविष्य में आर्थिक लाभ देगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलती नजर आ रही है। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के लिए आज का दिन करियर और कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज घर में पिता का मार्गदर्शन लाभ दिलाएगा तो कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों के सहयोग से फायदा होगा। आज भाई बहनों से भी आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। विवाह के योग्य लोगों को आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। लेकिन पड़ोसियों के साथ आपको तालमेल बनाकर चलना होगा, किसी पड़ोसी की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि उनकी भावनाओं को भी समझें और सामंजस्य बनाने का प्रयास करें।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको आज अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा साथ ही विरोधियों और शत्रुओं से आपको सतर्क भी रहना होगा। आज अधिकारीगण भी आपके काम पर नजर बनाए रखेंगे इसलिए लापरवाही न हो इस बात का ध्यान रखें। वैसे कन्या राशि के व्यवसायी आज अच्छी कमाई कर सकते हैं। जिन लोगों के काम का संबंध वाणी और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है वह अपने काम में आज सफलता और प्रोत्साहन पाएंगे। आपको आज परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता और परेशानी होने का भी योग बना हुआ है। कन्या राशि छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा, इनमें अपनी पढाई को लेकर गंभीरता देखने को मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के लिए आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज जोखिम वाले काम से बचना चाहिए और दिन को शांति पूर्वक बिताने का प्रयास करना चाहिए। आपके लिए बेहतर होगा कि अपने अटके हुए काम को आज पूरा करने का प्रयास करें, आपको पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी और घर के बड़ों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके लिए अच्छी बात यह रहेगी कि आपको आज किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का भी मौका मिलेगा। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके सभी पहलुओं को ध्यान से देख लें, जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। खर्च पर आपको नियंत्रण रखने की जरूरत है।

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में जोखिम लेने से बचना होगा। आप आज के दिन को सामान्य रूप से बिताएं और संभव हो तो आज नया काम टाल दें। अगर आप आज निवेश के लिए धन लगाना चाहते हैं या कारोबार में विस्तार के लिए कुछ करना चाह रहे हैं तो किसी अनुभवी अथवा वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह जरूर लें। आपको आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से भी बचना होगा क्योंकि लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। वैसे आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहयोगी अथवा मित्र की मदद से लाभ मिलेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में भी खुशी मिलेगी, जीवनसाथी का साथ सहयोग बना रहेगा। लव लाइफ भी आज आपकी रोमांटिक रहेगी।

    ​धनु राशि 

    आज मंगलवार का दिन धनु राशि के लिए सामान्य रूप से मंगलकारी रहेगा। आज आपको पारिवारिक जीवन में खुशी और आनंद की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप रोमांटिक पलों का आनंद ले सकते हैं। घरेलू जरूरतों की वजह से आप आज कुछ खरीदारी भी करेंगे, शॉपिंग के लिए आप जीवनसाथी को भी साथ में ले जा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। अगर आपका किसी से कोई लेनदेन है तो आज आप उसे चुकाने का भी पूरा प्रयास करेंगे। दोस्तों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। अगर आप भविष्य के लिए निवेश करना चाह रहे हैं तो इसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  भूख के विरुद्ध सेवा का संकल्प: रोटी बैंक सेवा को नई गति, मिहिर कैवर्थ्य बने प्रभारी

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना चाहिए क्योंकि आज अनावश्यक खर्च का योग बन रहा है। साथ ही आज आपको उधर लेनदेन के मामले से भी दूर रहने की जरूरत है। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा जिससे आपको अपनी संतान पर गर्व होगा। वैवाहिक जीवन में आपसी सहयोग बना रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं या इसकी रूपरेखा बनेगी। कोई पुराना मित्र या कोई मेहमान अचानक आपके सामने आ सकता है जिससे पुरानी दिनों को याद करके आनंदित होंगे।

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज आनंददायक रहेगा। आपको आज अपने प्रयास में पूरी सफलता मिलेगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन सफल रहेगा और उनका प्रभाव भी बढेगा। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए अच्छा है आपको दीर्घकाल में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपके विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन उनके प्रयास असफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठजनों से पूरा सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि किसी जरूर काम से घर से निकलते समय में इष्टदेव का ध्यान जरूर करें। धार्मिक कार्यों पर भी आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज छात्रों को शिक्षकों और उनके सहयोगियों से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

    ​मीन राशि 

    आज मंगलवार का दिन मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं उनको आज अच्छी डील मिल सकती है। आपका सामाजिक प्रभाव भी आज बढेगा। आपको घर के बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ससुराल और मायके पक्ष से आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। वैसे आज कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आज व्यापार के सिलसिले में शहर से बाहर यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है। नौकरी में गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्कता बरतें। वैवाहिक जीवन में आज सुख सहयोग बना रहेगा, जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताएंगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026

    Korba: 20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 13, 2026

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026966 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026863 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    कोलकाता/स्वराज टुडे: कोलकाता से सटे हावड़ा शहर के शिवपुर इलाके में चुनाव बाद हिंसा के…

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.